Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 29 मई: कर्नाटक में 2 से 3 डिप्टी सीएम, सतीश जारकीहोली बन सकते हैं नए अध्यक्ष

Aaj Ki Taza Khabar Live: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बीच कांग्रेस अब सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने नहीं, बल्कि सत्ता और संगठन के बीच संतुलन साधने की बड़ी रणनीति पर काम कर रही है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 29, 2026 | 08:10 PM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 29 May 2026 08:10 PM (IST)

    29 May 2026 08:10 PM (IST)

    हमीरपुर ब्रिज हादसे में सहायक अभियंता गजेंद्र निलंबित

    हमीरपुर ब्रिज हादसे में सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी को निलंबित किया गया है। डीपीएम दिलीप कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। सीएम योगी ने कहा है कि दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

  • 29 May 2026 06:40 PM (IST)

    29 May 2026 06:40 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के TET पास करने की डेडलाइन 1 साल बढ़ाई

    देशभर के हजारों शिक्षकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे लोग जो शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास नहीं कर पाए हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है और परीक्षा पास करने की आखिरी तारीख को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है।

  • 29 May 2026 05:57 PM (IST)

    29 May 2026 05:57 PM (IST)

    ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जांयट्स की कप्तानी,

    आईपीएल 2026 अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि इस्तीफों का दौर शुरू हो गया। लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। सीजन खत्म होने से पहले ही अब टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। 2025 सीजन से पहले उनको यह जिम्मेदारी दी गई थी। ऋषभ पंत को हाल में ही भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी से भी हटाया गया है।

  • 29 May 2026 04:29 PM (IST)

    29 May 2026 04:29 PM (IST)

    आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की 7 साल की सजा रद्द

    समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान अभी जेल में बंद है। लेकिन अब्दुल्ला के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। MP/MLA सेशन कोर्ट ने दो पासपोर्ट मामले में सुनाई गई अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा को रद्द कर दिया है।

  • 29 May 2026 03:58 PM (IST)

    29 May 2026 03:58 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक पर NTA को लगाई फटकार

    सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA) को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से सख्त सवाल भी पूछे गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से पूछा कि यह गड़बड़ी कैसे हुई? इस दौरान सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोर्ट के निर्देश के अनुसार, हलफनामा दाखिल कर दिया गया है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की तरफ से डॉ. राधाकृष्णन से भी सवाल किए गए, जिनकी अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी बनी थी।

  • 29 May 2026 02:31 PM (IST)

    29 May 2026 02:31 PM (IST)

    शिवकुमार बोले- इस यात्रा को साथ मिलकर आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं

    सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है। इसी बीच डीके. शिवकुमार ने सिद्दारमैया के कार्यकाल और उनके राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। इसके साथ ही कहा, "मैं कर्नाटक की जनता के लिए इस यात्रा को साथ मिलकर आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।"

  • 29 May 2026 01:46 PM (IST)

    29 May 2026 01:46 PM (IST)

    भड़काऊ बयान मामले में एक्टर परमब्रत चटर्जी को बड़ी राहत

    बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता परमब्रत चटर्जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिलहाल उन्हें बड़ी राहत दी है। चटर्जी पर भड़काऊ बयान देने और साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में शामिल होने का आरोप है। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले की अगली सुनवाई तक अभिनेता के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। इस आदेश के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती। हालांकि, अदालत ने यह भी साफ किया है कि मामले की जांच जारी रहेगी और परमब्रत चटर्जी को जांच में पूरा सहयोग करना होगा।

  • 29 May 2026 12:57 PM (IST)

    29 May 2026 12:57 PM (IST)

    देश की अर्थव्यवस्था मजबूत, चालू खाता घाटा निर्धारित स्तर के अंदर : आरबीआई

    वैश्विक अस्थिरता के बीच देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। इसकी वजह घरेलू मांग का स्थिर रहना और सर्विसेज सेक्टर का तेजी से बढ़ना है। वहीं, चालू खाता घाटा निर्धारित स्तर के अंदर बना हुआ है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जारी वार्षिक रिपोर्ट में दी गई। केंद्रीय बैंक ने रिपोर्ट में कहा, "वैश्विक अनिश्चितताओं के बने रहने के बावजूद, स्थिर घरेलू मांग और मजबूत सेवा क्षेत्र के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था 2025-26 में भी मजबूत बनी रही। खाद्य पदार्थों में अपस्फीति और मजबूत अनुकूल आधार प्रभाव के कारण मुख्य महंगाई दर में नरमी आई। वहीं, जमा और ऋण में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।

  • 29 May 2026 12:06 PM (IST)

    29 May 2026 12:06 PM (IST)

    पंजाब नगर निकाय चुनाव, शुरुआती रुझानों में 'आप' को बढ़त

    पंजाब में निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार को शुरुआती मतगणना के रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बढ़त बना ली है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और क्षेत्रीय दल शिरोमणि अकाली दल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे तक आम आदमी पार्टी ने 178 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस और एसएडी के पास क्रमशः 58 और 53 वार्ड थे।

  • 29 May 2026 10:52 AM (IST)

    29 May 2026 10:52 AM (IST)

    बीसीसीआई ने लगाया स्मार्ट सनग्लासेस पर प्रतिबंध

    बीसीसीआई ने पीएमओए में स्मार्ट सनग्लासेस पर प्रतिबंध लगाया, उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई ने चल रहे आईपीएल में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों द्वारा स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, क्योंकि इनमें उन्नत संचार सुविधाएं हैं जो मोबाइल डेटा या वाई-फाई नेटवर्क के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉलिंग की अनुमति देती हैं।

    STORY | IPL: BCCI bans smart sunglasses in PMOA, warns of action in case of violation

    The BCCI's Anti-Corruption Unit has barred the usage of smart sunglasses by players and match officials in the ongoing IPL, citing its advanced communication features which allow live streaming… pic.twitter.com/4cKoHairRG

    — Press Trust of India (@PTI_News) May 29, 2026

  • 29 May 2026 09:28 AM (IST)

    29 May 2026 09:28 AM (IST)

    10 जनपथ पहुंचे कांग्रेस नेता सिद्धारमैया

    कांग्रेस नेता सिद्धारमैया 10 जनपथ पहुंचे, जहां उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात होने की संभावना है। सिद्धारमैया ने कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

    VIDEO | Delhi: Congress leader Siddaramaiah arrives at 10 Janpath where he is likely to meet party's top leadership. Siddaramaiah had resigned as Karnataka CM yesterday.#KarnatakaPolitics #Congress

    (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/mlXPBBoZTZ

    — Press Trust of India (@PTI_News) May 29, 2026

  • 29 May 2026 08:08 AM (IST)

    29 May 2026 08:08 AM (IST)

    यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत

    हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे एक पुल का हिस्सा तूफान के दौरान ढह जाने से कम से कम छह लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई अन्य घायल हो गए हैं। बचाव अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

     

  • 29 May 2026 07:14 AM (IST)

    29 May 2026 07:14 AM (IST)

    अमेठी में पलटा ट्रक, 3 मरे, 1 घायल

    अमेठी में अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ट्रक पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल है।

    VIDEO | Uttar Pradesh: Three killed, one injured after speeding truck overturns after losing control in Amethi.#UPNews #Amethi

    (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xSbfyEeNEs

    — Press Trust of India (@PTI_News) May 29, 2026

  • 29 May 2026 07:09 AM (IST)

    29 May 2026 07:09 AM (IST)

    भड़कती ही जा रही है शिमला के बालूगंज की आग

    शिमला के बालूगंज (बॉयलोगंज) इलाके में गुरुवार को जंगल की भीषण आग ने मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास केंद्र (मेंटल हॉस्पिटल) को अपने घेरे में ले लिया। आग ब्रिटिश काल के कब्रिस्तान तक भी पहुंच गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। दमकल विभाग की टीमों और अस्पताल के स्टाफ ने मिलकर कई घंटों तक आग पर काबू पाने की कोशिश की।

    बालूगंज फायर स्टेशन के लीडिंग फायरमैन रमेश शर्मा ने बताया, “हमें सुबह 10:43 बजे आग की सूचना मिली। आग मानसिक अस्पताल से लगभग आधा किलोमीटर दूर शुरू हुई थी, जो बाद में आईएसबीटी की ओर फैलने लगी। हम सुबह से लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।”

  • 29 May 2026 07:03 AM (IST)

    29 May 2026 07:03 AM (IST)

    सिद्दारमैया के इस्तीफे के बाद भाजपा का कांग्रेस पर हमला

    कर्नाटक में सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। इस पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है और राज्य की राजनीति को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

    भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर सत्ता को लेकर एक तरह की 'टेंडरिंग व्यवस्था' चल रही है। उनके अनुसार, कांग्रेस में जैसे किसी प्रोजेक्ट के लिए बोली लगती है, वैसे ही राज्यों और पदों का बंटवारा भी हो रहा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस नेता की 'हाईएस्ट बिड' होती है, उसे मुख्यमंत्री बना दिया जाता है और जो पीछे रह जाता है, उसे हटा दिया जाता है। उनका कहना है कि सिद्दारमैया की बिड कमजोर रह गई, इसलिए उन्हें पद से हटना पड़ा।

Breaking News Today Live: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही कांग्रेस अब सत्ता और संगठन के बीच संतुलन साधने की सबसे बड़ी कवायद में जुट गई है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है, लेकिन पार्टी नेतृत्व केवल चेहरा बदलने तक सीमित नहीं रहना चाहता। दिल्ली में चल रही बैठकों में पूरा फोकस इस बात पर है कि नई सरकार में जातीय, क्षेत्रीय और गुटीय समीकरणों को कैसे संतुलित किया जाए ताकि सिद्धारमैया और शिवकुमार खेमों के बीच टकराव की संभावना कम रहे।

Aaj ki taaja khabar 29 may 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 07:02 AM

Topics:  

  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.