Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 28 अप्रैल LIVE: सिक्किम में पीएम मोदी का मेगा विजिट, कई परियोजनाओं की करेंगे शुरूआत

Aaj ki Taaza Khabar LIVE: पीएम मोदी आज सिक्किम के दौरे पर कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। दौरे की शुरुआत वह गंगटोक के ऑर्किडेरियम से करेंगे। पीएम दो दिनों के सिक्किम दौरे पर हैं।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Apr 28, 2026 | 07:51 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 28 Apr 2026 07:51 AM (IST)

    28 Apr 2026 07:51 AM (IST)

    हरियाणा की प्राइवेट बस में लगी आज, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    बीती रात हरियाणा की एक प्राइवेट बस में टायर फटने के बाद आग लग गई। आग की चपेट में आपर पूरी बस जल गई। इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

  • 28 Apr 2026 07:01 AM (IST)

    28 Apr 2026 07:01 AM (IST)

    हमीरपुर सड़क हादसा: शादी में जा रहे लोगों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत

    डीएम अभिषेक गोयल ने बताया कि मौदाहा में एक ट्रक ने सात लोगों को ले जा रही गाड़ी को टक्कर मार दी। ये सभी लोग हमीरपुर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और महोबा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

    #WATCH | Hamirpur, UP | SP Mrigank Shekhar Pathak says, "We received information that a truck and a vehicle collided. Out of the seven people in the vehicle, four have died, and three are reported injured... The truck has been seized, the truck driver has been taken into custody,… https://t.co/EdVid36x8y pic.twitter.com/8UuWLm5iSf

    — ANI (@ANI) April 28, 2026

Breaking News Today Live: पीएम मोदी आज यानी 28 अप्रैल को सिक्किम के दौरे पर कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। अपने दौरे की शुरुआत वह गंगटोक के ऑर्किडेरियम से करेंगे, जिसे अब एक आधुनिक ऑर्किड एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में तैयार किया गया है, ताकि राज्य की अनोखी जैव विविधता और दुर्लभ फूलों को वैश्विक पहचान मिल सके। इसके बाद प्रधानमंत्री पलजोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां स्वर्ण जयंती समारोह का समापन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर वह कई नई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए यांगांग में 100 बेड के आयुर्वेद अस्पताल की नींव रखी जाएगी। वहीं, एनआईटी देवराली में तैयार 30 बेड वाले सोवा रिग्पा अस्पताल को जनता को समर्पित किया जाएगा।

शिक्षा के मोर्चे पर भी कई अहम कदम उठाए जाएंगे। सिक्किम विश्वविद्यालय के नए स्थायी कैंपस के साथ-साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन, हेलेन लेप्चा मेडिकल कॉलेज और डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज का उद्घाटन होगा। इसके अलावा, ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, नया डिग्री कॉलेज और मठ छात्रावास-सह कक्षा भवन जैसी परियोजनाएं शुरू होंगी। साथ ही 160 स्कूलों में आईटी सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिहाज से भी यह दौरा अहम है। तीस्ता नदी पर दो नए स्टील आर्च ब्रिज बनाए जाएंगे, जबकि बर्धांग-नामची-किचुडुमरा सड़क को अपग्रेड कर यातायात को और आसान बनाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा…आपस में टकराई दो ट्रेन, कई लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO

आज की ताजा खबर 27 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

नहीं रहे भारत की आत्मा को कैमरे में कैद करने वाले रघु राय, इंजीनियर से कैसे बने दुनिया के महान फोटोग्राफर?

हैदराबाद से चेन्नई जा रही चारमीनार एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दहशत में कोच से कूदे यात्री

Aaj ki taaja khabar 28th april 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 06:55 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.