आज की ताजा खबर 27 अप्रैल LIVE: पीएम की रैली से पहले जगद्दल में भिड़े BJP-TMC समर्थक
Aaj ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार रात अचानक भारी हिंसा भड़क उठी। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को प्रस्तावित जनसभा से कुछ ही घंटे पहले हुई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
27 Apr 2026 10:23 AM (IST)
27 Apr 2026 10:23 AM (IST)वॉशिंगटन के बाद टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग, दो को लगी गोली
अमेरिका में हाल के दिनों में एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। वॉशिंगटन में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के पास हुई शूटिंग के बाद अब टेक्सास में भी फायरिंग की खबर सामने आई है। टेक्सास के मिडलैंड में हुई दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
27 Apr 2026 09:06 AM (IST)
27 Apr 2026 09:06 AM (IST)जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में अब पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, बोले- न्याय मिलने की उम्मीद टूटी
दिल्ली की सियासत में एक बार फिर बड़ा मोड़ आ गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को चिट्ठी लिखकर साफ कर दिया है कि वह उनके सामने न तो खुद पेश होंगे और न ही किसी वकील के जरिए अपनी पैरवी करवाएंगे।
27 Apr 2026 08:50 AM (IST)
27 Apr 2026 08:50 AM (IST)फ्लाईओवर की दीवार से टकराई बाइक, 2 की मौत
दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के भलस्वा डेयरी इलाके में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार में चल रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
27 Apr 2026 08:01 AM (IST)
27 Apr 2026 08:01 AM (IST)टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, जवान घायल
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपारा में जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पत्थरबाजी के बाद फायरिंग की घटना भी सामने आई। इस गोलीबारी में सीआईएसएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस स्टेशन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हालात पर काबू पाया जा सके।
27 Apr 2026 07:47 AM (IST)
27 Apr 2026 07:47 AM (IST)पीएम की रैली से पहले जगद्दल में भिड़े BJP-TMC समर्थक
हिंसा के बाद भाटपारा से टीएमसी उम्मीदवार अमित गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा, “अर्चना बागान में हमारे कार्यकर्ता बिट्टू बैनर और झंडे लगा रहे थे। उसी दौरान गुड्डू सिंह और पिंटू सिंह ने उनके साथ जबरदस्ती मारपीट की। हमारे झंडे फाड़ दिए गए और पार्टी कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की गई। हम इस घटना की शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन वहां भी हमें निशाना बनाया गया। जैसे ही हम पहुंचे, अर्जुन सिंह अपने समर्थकों के साथ आए और पुलिस के सामने ही हम पर हमला कर दिया। हमने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है और चुनाव आयोग के साथ-साथ अपने नेतृत्व को भी इसकी जानकारी दे दी है।”
Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, सोमवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे आज से दो दिन के सिक्किम दौरे पर भी रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर करीब 3 बजे गंगटोक पहुंचेंगे। 28 अप्रैल की सुबह लगभग 9:30 बजे प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को लेकर सक्रिय रहेंगे। उनके कार्यक्रम में बेहाला पश्चिम में सुबह 10:30 बजे और चंदननगर में दोपहर 12:15 बजे रोड शो शामिल हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला पहुंचेंगी, जिसके मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। इसके अलावा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आज नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे।
देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा और बड़ी खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
