ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
27 Feb 2026 08:37 AM (IST)
सूत्रों के मुताबिक ओ. पन्नीरसेल्वम, जिन्हें AIADMK से निष्कासित किया गया था, आज DMK में शामिल हो सकते हैं। तमिलनाडु की राजनीति में इसे बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।
27 Feb 2026 08:02 AM (IST)
समाज सुधारक और प्रबुद्ध राष्ट्र सेवक नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमित साह ने राष्ट्रसेवा व समाज-कल्याण के लिए नानाजी देशमुख के संघर्ष को याद किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "संघ से लेकर जनसंघ व भाजपा तक, राष्ट्रसेवा व समाज-कल्याण के लिए समर्पित 'भारत रत्न' नानाजी देशमुख जी ने ग्रामोदय को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा के आजीवन पथप्रदर्शक रहे। नानाजी देशमुख जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं।"
27 Feb 2026 07:16 AM (IST)
Rinku Singh के पिता का निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
27 Feb 2026 07:02 AM (IST)
यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत की मांग की है। अदालत में इस मामले को लेकर अहम सुनवाई होने की संभावना है।
Breaking News Today Live: Jawaharlal Nehru University के छात्र संघ द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान गुरुवार को पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने लाठियां और जूते फेंके तथा हमला किया, यहां तक कि कुछ पुलिसकर्मियों को दांत से काटने की भी घटनाएं सामने आईं। इस मामले में 51 छात्रों को हिरासत में लिया गया है और Delhi Police ने वसंत कुंज थाने में केस दर्ज किया है।
छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया। पुलिस ने सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने, पुलिसकर्मियों पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और गैरकानूनी तरीके से जमा होने जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मार्च जेएनयू परिसर से Ministry of Education तक निकाला जाना था। छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों, यूजीसी मानकों के लागू करने, जेएनयूएसयू पदाधिकारियों के निलंबन और प्रस्तावित रोहित अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।