ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today Live: दिल्ली की एक अदालत 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ एक मामले में गुरुवार को फैसला सुना सकती है। विशेष न्यायाधीश दिग्विजय सिंह ने पिछले साल दिसंबर में सुनवाई पूरी होने के बाद 22 जनवरी के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 22 जनवरी को राज्य विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से मना कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में आज से भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया है। पंजाब कांग्रेस में जारी विवादों को लेकर आज शाम राहुल गांधी और खड़गे के साथ राज्य के नेताओं की बैठक होगी। देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें….
22 Jan 2026 09:41 PM (IST)
IPAC मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आज तीन दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंचे।
22 Jan 2026 09:13 PM (IST)
नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सेक्टर-71 के सामने तेज रफ्तार से जा रही स्कोडा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में 31 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
22 Jan 2026 08:25 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना की खबर से उन्हें अत्यंत पीड़ा पहुंची है। देश ने अपने वीर और साहसी सैनिकों को खो दिया है। देश के लिए उनकी सेवा हमेशा याद रखी जाएगी।
22 Jan 2026 07:38 PM (IST)
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका और रूस के बीच शांति समझौते को लेकर कल बातचीत होने वाली है। हालांकि इस दौरान ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सीधी मुलाकात नहीं होगी, बल्कि अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल पुतिन से चर्चा करेगा।
22 Jan 2026 07:00 PM (IST)
नोएडा पुलिस ने इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपी बिल्डरों के दफ्तर सील कर दिए हैं। पुलिस ने विज टाउन बिल्डर के सेक्टर-62 स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस और लोटस बिल्डर के सेक्टर-126 स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस पर ताला लगा दिया है। इस मामले में विज टाउन बिल्डर का मालिक अभय सिंह पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
22 Jan 2026 06:40 PM (IST)
भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्पेस प्रोग्राम को देखकर वह बेहद उत्साहित हैं और अब जो भी विचार सामने आ रहे हैं, वे हकीकत में बदलते दिख रहे हैं। उनका मानना है कि जैसे-जैसे भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अपने स्वदेशी मिशनों में सक्रिय भूमिका बढ़ाएगा, वैसे-वैसे भारतीय अंतरिक्ष यात्री जल्द ही अंतरिक्ष में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
22 Jan 2026 05:02 PM (IST)
बजट सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह बैठक 27 जनवरी को सुबह 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में विधायी एजेंडे के साथ-साथ संसद में उठाए जाने वाले अन्य अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।
22 Jan 2026 04:39 PM (IST)
बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर अहम निर्णय लिया है। बांग्लादेश की टीम ने भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा।
22 Jan 2026 03:59 PM (IST)
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन से जुड़े अवमानना मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित स्पेशल कोर्ट ने आबकारी नीति की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए समन की तामील न होने के मामले में केजरीवाल को बरी कर दिया।
22 Jan 2026 03:32 PM (IST)
चुनाव आयोग ने गुरुवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने एक्टर विजय की पार्टी TVK और अभिनेता कमल हासन की पार्टी MNM को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। विजय की पार्टी TVK को ‘सीटी’ चुनाव चिन्ह मिला है, जबकि कमल हासन की पार्टी MNM को ‘बैटरी टॉर्च’ चुनाव चिन्ह दिया गया है।
22 Jan 2026 02:57 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक वाहन गहरे खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवान शहीद बताए जा रहे हैं। वहीं 7 जवान घायल हो गए हैं।
22 Jan 2026 02:32 PM (IST)
हरियाणा के सोनीपत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें उन लोगों के प्रति सतर्क रहना चाहिए जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रचते हैं।
#WATCH | Sonipat, Haryana | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says "... We must remain vigilant against those who conspire to weaken Sanatan Dharma under the guise of religion..." pic.twitter.com/6poecI8rs4
— ANI (@ANI) January 22, 2026
22 Jan 2026 12:29 PM (IST)
मध्यप्रदेश के धार में भोजशाला को लेकर विवाद में हिंदू पक्ष की नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का गुरुवार को फैसला आया। भोजशाला में बसंत पंचमी और शुक्रवार को जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि धार भोजशाला में वसंत पंचमी की पूजा और नमाज दोनों होगी।
22 Jan 2026 12:13 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गुरुवार को एक भीषण हादसा सामने आया है, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना बकुलाही इलाके में स्थित रियल इस्पात प्लांट में हुई। प्लांट के डीएससी कोयला भट्ठे में अचानक हुए विस्फोट में 7 मजदूरों की जान चली गई।
22 Jan 2026 11:07 AM (IST)
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान जनकपुरी और विकासपुरी इलाकों में हुई हिंसा से जुड़े मामले में बरी कर दिया है। इस हिंसा की घटना में दो लोगों की मौत हुई थी।
22 Jan 2026 10:44 AM (IST)
प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन स्नान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मेला प्राधिकरण ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में उनकी संस्था को भूमि आवंटन रद्द करने और आजीवन माघ मेले से प्रतिबंधित करने की बात कही गई है। प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।
22 Jan 2026 10:01 AM (IST)
बिहार के पटना में गुरुवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान परमानंद यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के लातेहार का रहने वाला बताया जा रहा है। इसका संबंध कुख्यात लॉरेंस विश्नोई से भी बताया जा रहा है।
22 Jan 2026 09:57 AM (IST)
बांग्लादेश के लिए आज फैसले का दिन है। टी20 वर्ल्ड कप में वो खेलेगा या नहीं, ये तय हो जाएगा। इससे पहले खिलाड़ियों के साथ सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने एक खास मीटिंग बुलाई है।
22 Jan 2026 09:13 AM (IST)
आंध्र प्रदेश के नांदयाल में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बस और लॉरी के आपस में भिड़ंत होने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
22 Jan 2026 08:29 AM (IST)
दिल्ली के मंगोलपुरी में 23 वर्षीय युवक आकाश की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जिसकी पूरी वारदात CCTV में कैद हुई।
22 Jan 2026 07:39 AM (IST)
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए AAP और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है। मेयर पद AAP को, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद कांग्रेस को मिले हैं। दोनों ही दल एक दूसरे के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।
22 Jan 2026 07:03 AM (IST)
दिल्ली की एक अदालत 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ एक मामले में गुरुवार को फैसला सुना सकती है। विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह ने पिछले साल दिसंबर में मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद 22 जनवरी के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
22 Jan 2026 06:32 AM (IST)
नोएडा में टेक कंपनी के कर्मचारी की मौत के मामले में, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, जल प्रदूषण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत एक और FIR दर्ज की गई है। इस मामले में अभय कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, अचल बोहरा और निर्मल कुमार सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है।
22 Jan 2026 06:30 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर टैरिफ की धमकी वापस ले ली है। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीनलैंड पर नाटो प्रमुख के साथ फ्रेमवर्क’ डील पर सहमति जताई।