Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 19 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 19 जुलाई LIVE: सरकारी अस्पताल में ही रहेंगे सोनम वांगचुक, हाईकोर्ट ने पत्नी गीतांजलि की याचिका

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने संसद के मानसून सत्र के लिए रोजाना के विधायी कामकाज का शेड्यूल तय करने और उसे मैनेज करने के लिए रविवार शाम 5 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाई।

  • Written By: प्रिया जैस , करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 19, 2026 | 08:27 PM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 19 Jul 2026 08:27 PM (IST)

    19 Jul 2026 08:27 PM (IST)

    जनता की आवाज उठाने वालों को जेल में डाल दिया जाता है: रेणुका चौधरी

    कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी संसद के मॉनसून सत्र पर कहा, आम जनता हमारी तरफ देख रही है कि हम उनकी आवाज़ बुलंद रखेंगे या नहीं। सोनम वांगचुक को, जिन्होंने जनता के लिए आवाज़ उठाई, गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी करने वालों या एग्ज़ाम पेपर लीक करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। सरकार ने राम मंदिर को भी नहीं बख्शा।

    #WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी संसद के मॉनसून सत्र पर कहा, "...आम जनता हमारी तरफ देख रही है कि हम उनकी आवाज़ बुलंद रखेंगे या नहीं। सोनम वांगचुक को, जिन्होंने जनता के लिए आवाज़ उठाई, गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी करने वालों या एग्ज़ाम पेपर लीक करने वालों पर कोई कार्रवाई… pic.twitter.com/69m4w4ZJ1v

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2026

  • 19 Jul 2026 06:57 PM (IST)

    19 Jul 2026 06:57 PM (IST)

    सरकार के बिल का विपक्ष को समर्थन करना चाहिए: बी.एल. वर्मा

    केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा, सदन का कोई भी सत्र महत्वपूर्ण होता है लेकिन विपक्ष के लोग पहले से ही विरोध करने का मन बना लेते हैं। आप जनता के द्वारा चुनकर आते हैं और जनता भी आपको देख रही होती है,जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार जनता के हितों के लिए कुछ(बिल) लेकर आती है, तो उनको(विपक्ष को) उनका समर्थन करना चाहिए।

    #WATCH | बदायूं, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा, "सदन का कोई भी सत्र महत्वपूर्ण होता है लेकिन विपक्ष के लोग पहले से ही विरोध करने का मन बना लेते हैं...आप जनता के द्वारा चुनकर आते हैं और जनता भी आपको देख रही होती है...जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार… pic.twitter.com/v0cKQwkJ6o

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2026

  • 19 Jul 2026 06:26 PM (IST)

    19 Jul 2026 06:26 PM (IST)

    संसद में विपक्ष हंगामा करेगी तो होगा नुसकान: किरेन रिजिजू

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, अभी मीटिंग खत्म हुई है। यह लोकसभा स्पीकर की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग थी। इसमें महत्वपूर्ण बिल सरकार की ओर से पेश किए गए हैं, विपक्ष के कुछ लोगों ने भी सुझाव दिए हैं। हमने अपील की है कि सुबह जब संसद शुरू होगी तब विपक्ष हंगामा न करे अगर उन्होंने हंगामा किया तो नुकसान होगा।

    #WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "अभी मीटिंग खत्म हुई है। यह लोकसभा स्पीकर की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग थी। इसमें महत्वपूर्ण बिल सरकार की ओर से पेश किए गए हैं... विपक्ष के कुछ लोगों ने भी सुझाव दिए हैं। हमने अपील की है कि सुबह जब संसद शुरू… pic.twitter.com/Wb1N0kRh5Q

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2026

  • 19 Jul 2026 05:53 PM (IST)

    19 Jul 2026 05:53 PM (IST)

    मॉनसून सत्र से पहले लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक

    संसद के मॉनसून सत्र से पहले लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमिटी (BAC) की बैठक में शामिल होने के लिए सुप्रिया सुले, अर्जुन राम मेघवाल, किरेन रिजिजू और अन्य नेता संसद लाइब्रेरी बिल्डिंग (PLB) पहुंचे।

    #WATCH दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र से पहले लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमिटी (BAC) की बैठक में शामिल होने के लिए सुप्रिया सुले, अर्जुन राम मेघवाल, किरेन रिजिजू और अन्य नेता संसद लाइब्रेरी बिल्डिंग (PLB) पहुंचे। इस बैठक में सदन की आगामी बैठकों के कामकाज के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। pic.twitter.com/43DtOI7ZRM

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2026

  • 19 Jul 2026 04:11 PM (IST)

    19 Jul 2026 04:11 PM (IST)

    अभिषेक बनर्जी की पार्टी ऑफ़िस अवैध है: अग्निमित्रा पॉल

    अभिषेक बनर्जी का ऑफ़िस तोड़े जाने पर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, अदालत है, उन्हें अदालत जाना चाहिए था। हमारे पास ऐसे दस्तावेज़ हैं जिनसे साबित होता है कि उनका पार्टी ऑफ़िस अवैध है। वे देश की कानून-व्यवस्था से ऊपर नहीं हैं,कोई भी नहीं है। अगर उन्हें सच में लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है, तो उन्हें अदालत जाना चाहिए।

    #WATCH आसनसोल: अभिषेक बनर्जी का ऑफ़िस तोड़े जाने पर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "अदालत है... उन्हें अदालत जाना चाहिए था। हमारे पास ऐसे दस्तावेज़ हैं जिनसे साबित होता है कि उनका पार्टी ऑफ़िस अवैध है। वे देश की कानून-व्यवस्था से ऊपर नहीं हैं; कोई भी नहीं है। अगर… pic.twitter.com/MCk5gdVCBC

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2026

     

  • 19 Jul 2026 03:15 PM (IST)

    19 Jul 2026 03:15 PM (IST)

    बींकीपुर विधानसभा चुनाव में BJP अपार मतों से जितेगी: नित्यानंद राय

    पटना केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, बांकीपुर विधानसभा का चुनाव भाजपा अपार मतों से जीतेगी। वहां के लोगों ने इतिहास रचने के लिए कमरकसी है। भाजपा के प्रत्याशी जमीनी कार्यकर्ता हैं। जमीनी लोगों को जमीन पर खड़े लोग बहुत पसंद करते हैं, इस धरती की सेवा भाजपा ने की है।

    #WATCH पटना: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "बांकीपुर विधानसभा का चुनाव भाजपा अपार मतों से जीतेगी... वहां के लोगों ने इतिहास रचने के लिए कमरकसी है। भाजपा के प्रत्याशी जमीनी कार्यकर्ता हैं। जमीनी लोगों को जमीन पर खड़े लोग बहुत पसंद करते हैं... इस धरती की सेवा भाजपा ने की… pic.twitter.com/uQg2CUB9Yz

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2026

  • 19 Jul 2026 02:07 PM (IST)

    19 Jul 2026 02:07 PM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट आज गीतांजलि आंग्मो की याचिका पर सुनवाई करेगा

    दिल्ली हाई कोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करेगा।

  • 19 Jul 2026 01:45 PM (IST)

    19 Jul 2026 01:45 PM (IST)

    राज्यसभा में 'वंदे मातरम' बिल, 2026 पेश करेंगे अमित शाह

    संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में 'वंदे मातरम' बिल, 2026 पेश करेंगे।

  • 19 Jul 2026 01:40 PM (IST)

    19 Jul 2026 01:40 PM (IST)

    बंगाल में अमित शाह ने उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कोलकाता में एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे।

    #WATCH | Union Home Minister Amit Shah held a meeting in Kolkata regarding the law and order situation in West Bengal.

    CM Suvendu Adhikari was also present. pic.twitter.com/ELfPq781fF

    — ANI (@ANI) July 19, 2026

  • 19 Jul 2026 01:10 PM (IST)

    19 Jul 2026 01:10 PM (IST)

    सोनम वांगचुक की सेहत पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बांबा ने दिया अपडेट

    एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की सेहत के बारे में सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बांबा ने अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि, "वे पूरी तरह होश में और सतर्क हैं। उनके जरूरी पैरामीटर जैसे ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और सैचुरेशन नॉर्मल हैं। लेकिन उनके लैब पैरामीटर में थोड़ा बदलाव है, जिसके लिए हम उन्हें हमारे अस्पताल में जरूरी इलाज दे रहे हैं। वे अभी भी अनशन पर हैं, इसलिए वे बहुत कमजोर हैं और इससे पैरामीटर में बदलाव और दूसरी दिक्कतें भी हो सकती हैं। हमें लगता है कि उनकी लगातार निगरानी की जरूरत है और उनकी अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए किसी भी ज़रूरी मेडिकल मदद के लिए तैयार रहना होगा।"

  • 19 Jul 2026 12:54 PM (IST)

    19 Jul 2026 12:54 PM (IST)

    सर्वदलीय बैठक के दौरान DMK ने परिसीमन पर स्पष्ट रोडमैप की मांग की

    सूत्रों के अनुसार, सर्वदलीय बैठक के दौरान, DMK ने परिसीमन की किसी भी ऐसी प्रक्रिया का विरोध किया जिससे दक्षिणी राज्यों पर बुरा असर पड़ सकता है और कहा कि वह ऐसा कोई कदम स्वीकार नहीं करेगी। पार्टी ने कहा कि केंद्र ने परिसीमन पर कोई स्पष्ट रोडमैप पेश नहीं किया है और इस बारे में और स्पष्टता की मांग की।

  • 19 Jul 2026 12:10 PM (IST)

    19 Jul 2026 12:10 PM (IST)

    आज 5 बजे होगी लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज शाम 5 बजे लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है।

  • 19 Jul 2026 12:08 PM (IST)

    19 Jul 2026 12:08 PM (IST)

    राजकीय सम्मान के साथ होगा स्वर्गीय चेन्नम्मा का अंतिम संस्कार

    कर्नाटक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी स्वर्गीय चेन्नम्मा के अंतिम संस्कार के समय उन्हें राजकीय सम्मान देने का फैसला किया है। चेन्नम्मा का 18 जुलाई, 2026 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, सरकार ने उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है।

    Bengaluru: The Karnataka government has decided to accord State Honours to the late Chennamma, wife of former Prime Minister H.D. Deve Gowda, during her last rites.

    Chennamma passed away due to illness on July 18, 2026. As a mark of respect to the departed soul, the government… pic.twitter.com/cDLLfNxlhL

    — ANI (@ANI) July 19, 2026

  • 19 Jul 2026 11:47 AM (IST)

    19 Jul 2026 11:47 AM (IST)

    छतरुपुर पुलिस ने किसानों का आंदोलन खत्म कराया

    केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में 14 दिनों से चल रहे सत्याग्रह को आज पुलिस ने खत्म कराया। पुलिस ने जबरन प्रदर्शनकारियों को तट से उठाया।

  • 19 Jul 2026 11:27 AM (IST)

    19 Jul 2026 11:27 AM (IST)

    सर्वदलीय बैठक में फिर पहुंचा विपक्षी दल

    सर्वदलीय बैठक में एक बार फिर विपक्षी दल वापस पहुंच गया है।

  • 19 Jul 2026 11:20 AM (IST)

    19 Jul 2026 11:20 AM (IST)

    सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट

    तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं के शामिल होने से विपक्षी दल भड़क गया। सर्वदलीय बैठक की शुरुआत के पहले ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

  • 19 Jul 2026 11:16 AM (IST)

    19 Jul 2026 11:16 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते भारी बारिश की चेतावनी जारी

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), श्रीनगर स्टेशन के अनुसार, 19 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक श्रीनगर जिले समेत पूरे जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए सभी निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी सावधानी बरतें।

    In view of the inclement weather and the forecast of heavy to intense rainfall likely to affect Jammu & Kashmir, including Srinagar District, from 19th July to 23rd July 2026, as issued by the India Meteorological Department (IMD), Srinagar Station, all residents are advised to… pic.twitter.com/bl49Gd35Js

    — IANS (@ians_india) July 19, 2026

  • 19 Jul 2026 10:53 AM (IST)

    19 Jul 2026 10:53 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर: राजौरी में हाई अलर्ट जारी

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार भारी बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई। धरहाली नदी का पानी बेला में नए बस स्टैंड इलाके में भर गया, जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियां बह गईं। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरत यात्रा न करें और नदियों व नालों से दूर रहें, क्योंकि भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

    #WATCH | Rajouri, J&K: Continous heavy rainfall triggerd flash floods in Rajouri district. Floodwaters from the Dharhali River inundated the New Bus Stand area at Bela, washing away several parked vehicles. The district administration has issued a high alert, urging residents to… pic.twitter.com/llrMvAGEZW

    — ANI (@ANI) July 19, 2026

  • 19 Jul 2026 10:39 AM (IST)

    19 Jul 2026 10:39 AM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो

    क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी, डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें सफदरजंग अस्पताल से किसी प्राइवेट मेडिकल सुविधा में शिफ्ट करने की इजाजत मांगी है। उनका आरोप है कि वांगचुक को इलाज के नाम पर उनकी मर्जी के बिना सरकारी अस्पताल में रखा जा रहा है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर...

  • 19 Jul 2026 10:14 AM (IST)

    19 Jul 2026 10:14 AM (IST)

    पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट

    पीवी सिंधु ने जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है। पीवी सिंधु का यह तीन साल में पहला बड़ा खिताब है। उन्होंने फाइनल में आकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराकर जीत दर्ज की है।

  • 19 Jul 2026 09:36 AM (IST)

    19 Jul 2026 09:36 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिनों की विदेश यात्रा के लिए रवाना

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में, राष्ट्रपति मुर्मू 20 जुलाई को मोल्दोवा जाएंगी। किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की यह पहली यात्रा होगी। इसके बाद वह 21 से 22 जुलाई तक नॉर्थ मैसेडोनिया का दौरा करेंगी। किसी भारतीय राष्ट्रपति की नॉर्थ मैसेडोनिया की भी यह पहली यात्रा होगी। राष्ट्रपति मुर्मू 23 से 25 जुलाई तक रोमानिया की यात्रा के साथ अपना दौरा पूरा करेंगी। तीन दशक से भी ज्यादा समय के बाद भारत के राष्ट्रपति की रोमानिया की यह पहली यात्रा होगी।

  • 19 Jul 2026 09:05 AM (IST)

    19 Jul 2026 09:05 AM (IST)

    सोनम वांगचुक के ब्लड पैरामीटर्स में बदलाव, हॉस्पीटल से आया बड़ा अपडेट

    दिल्ली में आज सुबह 8.30 बजे तक एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की सेहत का अपडेट दिया गया। सोनम वांगचुक को VMMC और सफदरजंग अस्पताल में जरूरी मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। अभी उनके जरूरी हेल्थ पैरामीटर्स स्थिर हैं। हालांकि, उनके ब्लड पैरामीटर्स में थोड़ा बदलाव बना हुआ है। लंबे समय तक उपवास के कारण शरीर पर पड़ने वाले तनाव और असर को देखते हुए, उन्हें एक्सपर्ट्स की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की कड़ी निगरानी में लगातार मेडिकल देखभाल की जरूरत है।

  • 19 Jul 2026 08:29 AM (IST)

    19 Jul 2026 08:29 AM (IST)

    महाराष्ट्र: इंदापुर में संत तुकाराम महाराज की पालकी में लाखों वारकरी हुए शामिल

    इंदापुर में भक्तिमय जयकारों के बीच जगतगुरु संत तुकाराम महाराज की पालकी सारती के लिए रवाना हुई। इसमें लाखों वारकरी शामिल हुए और रास्ते में श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे। जैसे-जैसे यह जुलूस अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ा, फूलों की वर्षा की गई और भोजन-पानी जैसी सुविधाओं का इंतजाम किया गया।

    Indapur, Maharashtra: Jagadguru Sant Tukaram Maharaj’s Palkhi departed for Sarati amid devotional chants. Lakhs of Warkaris joined, with devotees lining routes for darshan. Flower showers and facilities like food and water were arranged as the procession continued towards its… pic.twitter.com/Nqmn99KYWt

    — IANS (@ians_india) July 19, 2026

  • 19 Jul 2026 08:12 AM (IST)

    19 Jul 2026 08:12 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश: आनंदपुरम नेशनल हाईवे पर लॉरी और कार में टक्कर, 4 लोगों की मौत

    आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के विजयनगरम के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आनंदपुरम नेशनल हाईवे पर सत्तारवु जंक्शन के पास एक लॉरी और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनंदपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जानकारी जुटा रही है।

  • 19 Jul 2026 08:02 AM (IST)

    19 Jul 2026 08:02 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर: राजौरी में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात

    जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से राजौरी ज़िले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों में चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह यात्रा न करें और नदियों, नालों और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों से दूर रहें। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

    #WATCH | J&K | Continuous heavy rainfall has triggered a flood-like situation across Rajouri district. Water has inundated several low-lying areas, causing disruption to normal life and raising concerns among residents.

    The District Administration has urged people to avoid… pic.twitter.com/iMvFYtvNqk

    — ANI (@ANI) July 19, 2026

  • 19 Jul 2026 07:46 AM (IST)

    19 Jul 2026 07:46 AM (IST)

    दुनिया की सबसे बड़ी दही यूनिट की शाह आज रखेंगे नींव

    आज अमित शाह हावड़ा के संकराइल फूड पार्क में अमूल के ₹650 करोड़ के मेगा डेयरी प्लांट की आधारशिला रखेंगे। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन का यह प्रोजेक्ट दुनिया की सबसे बड़ी दही बनाने वाली यूनिट बताई जा रही है।

  • 19 Jul 2026 07:09 AM (IST)

    19 Jul 2026 07:09 AM (IST)

    गुजरात: उद्घाटन के कुछ देर बाद लिफ्ट खराब, 6 लोग फंसे

    गुजरात के पंचमहल में गोधरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद एक नई लिफ्ट खराब हो गई। छह यात्री एक घंटे से ज्यादा समय तक उसमें फंसे रहे। बाद में फायर ब्रिगेड ने लिफ्ट का दरवाजा काटकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे कोई चोट नहीं आई।

    Panchmahal, Gujarat: A major lapse surfaced at Godhra Railway Station, when a newly inaugurated lift malfunctioned hours after its launch. Six passengers were trapped for over an hour before the Fire Brigade rescued them safely after cutting open the lift door, averting injuries.… pic.twitter.com/IUAhIoYTq7

    — IANS (@ians_india) July 18, 2026

  • 19 Jul 2026 07:03 AM (IST)

    19 Jul 2026 07:03 AM (IST)

    महाराष्ट्र: दादर में सोनम वांगचुक के समर्थन में उद्धव ठाकरे का विरोध प्रदर्शन

    उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने आज मुंबई के दादर में छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके के आंदोलन के समर्थन में है, जो अभी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

  • 19 Jul 2026 06:56 AM (IST)

    19 Jul 2026 06:56 AM (IST)

    आज अमित शाह बंगाल में उच्च-स्तरीय बैठक की करेंगे अध्यक्षता

    अमित शाह आज बंगाल में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अमित शाह बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करना भी शामिल है।

Breaking News Today LIVE: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। फिलहाल उनका इलाज सफदरजंग अस्पताल में ही जारी रहेगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने संसद के मानसून सत्र के लिए रोजाना के विधायी कामकाज का शेड्यूल तय करने और उसे मैनेज करने के लिए रविवार शाम 5 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाई है। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। चार सप्ताह के इस सत्र में 19 बैठकें होंगी। अभी संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में सर्वदलीय बैठक चल रही है। सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील करेगी। अमित शाह आज कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करना भी शामिल है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने आज मुंबई के दादर में छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके के आंदोलन के समर्थन में है, जो अभी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। NCPI के सुदीप बंद्योपाध्याय और काकोली घोष संसद के मॉनसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत रद्द कर दी है; उन्होंने कल्याण में एक डॉक्टर के साथ मारपीट की थी और उन्हें आज सरेंडर करना है। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी का शनिवार को निधन हो गया; उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पद्मनाभनगर स्थित उनके आवास पर ले जाया जा रहा है और आज सुबह 11:00 बजे के बाद उन्हें हासन जिले ले जाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने घोषणा की है कि खराब मौसम की भविष्यवाणी के कारण आज से अमरनाथ यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी जाएगी। आज फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 12.30 बजे शुरू होगा। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ….

Aaj ki taaja khabar 19 july 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 06:55 AM

Topics:  

  • Live
  • Live News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.