ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
17 Mar 2026 08:55 AM (IST)
देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की मंगलवार को पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एक जननेता के रूप में उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। एक कट्टर राष्ट्रवादी और दिल से विनम्र इंसान, पर्रिकर का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। एक जननेता के रूप में उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।"
Tributes to Manohar Parrikar Ji on his punyatithi. A staunch nationalist and a humble person at heart, Parrikar Ji's life and contributions to the nation will always be remembered. His legacy as a people's leader will continue to inspire generations.
— Amit Shah (@AmitShah) March 17, 2026
17 Mar 2026 07:57 AM (IST)
ईटानगर में बड़ा हादसा सामने आया है। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी के नीति विहार इलाके में भूस्खलन के कारण निर्माणाधीन सुरक्षा और सहारा देने वाली दीवार अचानक गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार गिरने के समय वहां सात मजदूर काम कर रहे थे। दीवार ढहते ही सभी मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
17 Mar 2026 07:33 AM (IST)
धर्मांतरण विरोधी विधेयक को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने धर्मांतरण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक को देखा है। अगर कोई व्यक्ति धमकी देकर या दबाव डालकर किसी का धर्म परिवर्तन करवाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी इस विधेयक का समर्थन करती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय के नाम पर लोगों को धमकाता है तो उसके लिए भी कानून बनाया जाना चाहिए।
17 Mar 2026 07:04 AM (IST)
गुजरात के वडोदरा के सोमा तालाब क्षेत्र में एक रिहायशी इमारत की बालकनी गिरने की घटना सामने आई है। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अग्निशमन अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद वडोदरा अग्निशमन एवं आपात सेवा की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा, “इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। यह इमारत भूतल के साथ तीन मंजिला है और सीढ़ियों की ओर जाने वाली बाईं तरफ एक बालकनी बनी हुई थी। वही बालकनी अचानक गिर गई, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए थे।”
17 Mar 2026 07:00 AM (IST)
ओडिशा के कटक में हुए अग्निकांड के बाद नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य मनमोहन सामल ने एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मनमोहन सामल ने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। इस मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री से बात की है। सामल के अनुसार, इस घटना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।
Breaking News Today LIVE: काबुल पर किए गए इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से अधिक लोग घायल हो गए। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अफगानिस्तान की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान की इस कथित एयरस्ट्राइक में काबुल स्थित एक अस्पताल को निशाना बनाया गया। अफगान अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान के दावे पूरी तरह गलत हैं और पाकिस्तान ने किसी भी नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया।