आज की ताजा खबर 17 जून: 16 महीने बाद आज पहली बार टेबल पर बैठेंगे मोदी और ट्रंप
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस पहुंचे PM मोदी की डोनाल्ड ट्रंप से अहम मुलाकात हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फिर टूट की अटकलें तेज हो गई हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
17 Jun 2026 07:26 AM (IST)
17 Jun 2026 07:26 AM (IST)अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड को मिला नया नाम
अमेरिकी सेना के सबसे महत्वपूर्ण कमांड्स में से एक का नाम फिर बदल दिया गया है। अमेरिकी युद्ध विभाग ने घोषणा की है कि 2018 से इस्तेमाल हो रहा U.S. इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) अब दोबारा U.S. पैसिफिक कमांड (USPACOM) के नाम से जाना जाएगा। यह बदलाव करीब आठ साल बाद किया गया है।
The Department of War announced that the U.S. Indo-Pacific Command (USINDOPACOM) will officially restore its name to the U.S. Pacific Command (USPACOM). pic.twitter.com/xYRU7e5lZP
— ANI (@ANI) June 17, 2026
17 Jun 2026 07:13 AM (IST)
17 Jun 2026 07:13 AM (IST)आज जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: नीट यूजी पेपर लीक का होगा विरोध
नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस आज जयपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।
17 Jun 2026 07:10 AM (IST)
17 Jun 2026 07:10 AM (IST)फ्रांस में आज पीएम मोदी और ट्रंप के बीच होगी बैठक
फ्रांस में आज पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बैठक होगी। दुनिया भर की निगाहें इस द्विपक्षीय वार्ता पर टिकीं हुई हैं।
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी कई वैश्विक नेताओं के साथ अहम बैठकों का कार्यक्रम है। गुरुवार को जी7 सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच भी महत्वपूर्ण मुलाकात होने की संभावना है, जिस पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं, देश की राजनीति में भी हलचल तेज है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना एक बार फिर आंतरिक असंतोष और संभावित टूट की अटकलों को लेकर चर्चा में है, जिससे राज्य का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। देश-दुनिया की हर बड़ी हलचल, ब्रेकिंग न्यूज और जरूरी अपडेट्स के लिए नवभारत लाइव के इस लाइव कवरेज के साथ बने रहिए…
