आज की ताजा खबर 16 मई LIVE: पीएम मोदी आज नीदरलैंड्स दौरे पर होंगे, केरल कांग्रेस गठबंधन की बैठक आज
Aaj Ki Taza Khabar: PM मोदी आज नीदरलैंड्स दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में आज से MCD के सभी वार्डों में लगभग 50 हजार एन्यूमरेटर घरों का दौरा करेंगे। UDF नेता अडूर प्रकाश ने बताया, आज गठबंधन की बैठक होगी।
- Written By: अमन मौर्या
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
16 May 2026 08:30 AM (IST)
16 May 2026 08:30 AM (IST)श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर किया पवित्र स्नान
ज्येष्ठ अमावस्या पर हर की पौड़ी में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।
#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान किया। pic.twitter.com/fI7bK8Nhcd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2026
16 May 2026 07:00 AM (IST)
16 May 2026 07:00 AM (IST)'पूजा स्थल अधिनियम, 1991' को किया गया नजरअंदाज: वारिस पठान
भोजशाला मंदिर-कमल मौला मस्जिद परिसर विवाद पर इंदौर बेंच के फैसले पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, मैं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले से पूरी विनम्रता के साथ असहमत हूं। मेरा मानना है कि यह फैसला कई अहम बातों पर विचार किए बिना सुनाया गया है। 'पूजा स्थल अधिनियम, 1991' को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।
16 May 2026 06:55 AM (IST)
16 May 2026 06:55 AM (IST)अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज
चुनावों से पहले कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणियां करने और डीजे बजाने के संबंध में दिए गए बयानों को लेकर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर नॉर्थ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है।
Breaking News Today: प्रधानमंत्री मोदी 5 दिन के विदेश दौरे पर हैं। 15 से 17 मई तक प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड्स में रहेंगे। यहां सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी सहयोग पर विशेष ध्यान रहेगा। यहां की ASML जैसी वैश्विक चिप टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ संभावित सहयोग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली में आज से एमसीडी के सभी वार्डों में लगभग 50 हजार एन्यूमरेटर घरों का दौरा करेंगे। यह दौरा जनगणना 2027 के हाउस लिस्टिंग चरण के तहत होगा। टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड की शनिवार को होने वाली बैठक को महाराष्ट्र राज्य चैरिटी कमिश्नर ने टालने का निर्देश दिया है। यूडीएफ नेता अडूर प्रकाश के अनुसार, शनिवार को गठबंधन की एक बैठक होगी। केरलम में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हैं। देश-दुनिया की खबरें जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
