Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 16 जून: PM मोदी आज फ्रांस के एवियां में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के एवियां में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी आज नागपुर के संविधान चौक पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 16, 2026 | 09:25 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 16 Jun 2026 09:25 AM (IST)

    16 Jun 2026 09:25 AM (IST)

    पीएम मोदी और स्लोवाकिया के राष्ट्रपति ने देखा बच्चों का योग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर स्लोवाकिया के स्कूली बच्चों द्वारा किए गए विशेष योग प्रदर्शन की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले युवाओं को योग अपनाते देखना और इसके जरिए लोगों को सेहत के प्रति एकजुट होते देखना बेहद सुखद है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और मैं स्लोवाकिया के स्कूली बच्चों का खास योग प्रदर्शन देखकर बहुत खुश हुए। जैसे-जैसे दुनिया इंटरनेशनल योग दिवस के करीब आ रही है, युवाओं को योग अपनाते देखना बहुत अच्छा लग रहा है। यह देखकर भी खुशी हो रही है कि योग… pic.twitter.com/3po3esHgfP

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026

  • 16 Jun 2026 09:07 AM (IST)

    16 Jun 2026 09:07 AM (IST)

    दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से सामने आए दृश्यों में तेज बारिश के बीच यात्रियों की आवाजाही और मौसम में आए बदलाव को साफ देखा जा सकता है।

    #WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से है। pic.twitter.com/lbb82zTToP

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026

  • 16 Jun 2026 08:38 AM (IST)

    16 Jun 2026 08:38 AM (IST)

    ओडिशा में सामाजिक बहिष्कार पर मानवाधिकार आयोग सख्त

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक परिवार के कथित सामाजिक बहिष्कार के मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस गंभीर घटना पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जहां सामुदायिक समर्थन न मिलने के कारण एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार समय पर नहीं हो सका था।

  • 16 Jun 2026 08:33 AM (IST)

    16 Jun 2026 08:33 AM (IST)

    नागपुर में धर्म परिवर्तन और जबरन वसूली का मामला, 2 गिरफ्तार

    नागपुर के सोनेगांव पुलिस स्टेशन में एक महिला की शिकायत पर धर्म परिवर्तन, जबरन वसूली और जबरन रिश्ते में रखने के गंभीर आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और डिजिटल सबूत जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    #WATCH नागपुर | नागपुर सिटी पुलिस के ज़ोन 1 के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP), सिंगा रेड्डी रुशिकेश ने कहा, "एक महिला की शिकायत के आधार पर, सोनेगांव पुलिस में एक FIR दर्ज की गई है। FIR में पीड़िता के बयान के अनुसार, उसे एक रिश्ते में मजबूर किया गया था। शिकायत में धर्म परिवर्तन और… pic.twitter.com/zMuVn8hB5Q

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026

  • 16 Jun 2026 08:12 AM (IST)

    16 Jun 2026 08:12 AM (IST)

    सर्वोच्च स्लोवाक सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)' प्राप्त करने पर गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने इस ऐतिहासिक सम्मान को भारत की 140 करोड़ जनता को समर्पित करते हुए इसे दोनों देशों के बीच की स्थायी और मजबूत दोस्ती का प्रतीक बताया।

    Honoured to receive The Order of the White Double Cross (1st Class) in Bratislava this evening. My gratitude to the people and Government of Slovakia for this honour, which belongs to the 140 crore people of India. I dedicate this award to the enduring friendship between India… pic.twitter.com/FXs96XremQ

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026

  • 16 Jun 2026 08:03 AM (IST)

    16 Jun 2026 08:03 AM (IST)

    योग दिवस से पहले सीएम सैनी और स्पीकर ने किया योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मद्देनजर हरियाणा विधानसभा परिसर में एक विशेष योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस खास प्रशिक्षण सत्र में सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने खुद शामिल होकर योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

    #WATCH चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने इंटरनेशनल योग दिवस 2026 से पहले हरियाणा विधानसभा परिसर में आयोजित योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/Gy1OxTHc0Y

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026

  • 16 Jun 2026 07:33 AM (IST)

    16 Jun 2026 07:33 AM (IST)

    सातवें बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में उमड़ा जनसैलाब

    उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में सातवें 'बड़े मंगल' के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस विशेष दिन पर बजरंगबली के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए दूर-दूर से आए भक्त लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

    #WATCH अयोध्या(उत्तर प्रदेश): सातवें 'बड़े मंगल' के अवसर पर हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/tkPP3z2wBF

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026

  • 16 Jun 2026 07:31 AM (IST)

    16 Jun 2026 07:31 AM (IST)

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस' (प्रथम श्रेणी) से नवाजा गया है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक सम्मान किसी भी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 33वां वैश्विक पुरस्कार है।

    #WATCH | स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी) से सम्मानित किया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां वैश्विक… pic.twitter.com/Zt73P2bpIJ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026

  • 16 Jun 2026 07:30 AM (IST)

    16 Jun 2026 07:30 AM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर स्वामी चिदानंद ने दी प्रतिक्रिया

    परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तुरंत एसआईटी (SIT) गठन करने के फैसले का स्वागत किया और जल्द सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई।

    #WATCH | देहरादून, उत्तराखंड: परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर कहा, "अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के लिए चढ़ावे को लेकर कई अफवाहें हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि राज्य के… pic.twitter.com/QNJLsSZs2p

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026

  • 16 Jun 2026 07:06 AM (IST)

    16 Jun 2026 07:06 AM (IST)

    ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गया- ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर दावा करते हुए कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान को 300 मिलियन डॉलर दिए जाने की खबर पूरी तरह फर्जी है और इसे डेमोक्रेट्स की ओर से फैलाया गया है।

    On Truth Social, US President Donald Trump posts, "Iran has agreed to never have a Nuclear Weapon! Also, the story that the U.S. is paying Iran 300 million Dollars is Fake News, put out by the Dumocrats!!! President DJT" pic.twitter.com/Ax0KEBYpjz

    — ANI (@ANI) June 16, 2026

  • 16 Jun 2026 06:59 AM (IST)

    16 Jun 2026 06:59 AM (IST)

    पीएम मोदी आज G7 में हिस्सा लेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को फ्रांस के एवियां में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए ट्रंप भी फ्रांस पहुंच चुके हैं।

Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत आज स्लोवाकिया में कई अहम उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे इसके साथ ही पीएम आज फ्रांस के एवियां में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा भी लेंगे। इधर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद’ का उद्घाटन करेंगे। नागपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संविधान चौक पर बड़ा शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से शाम 4 बजे आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। इसके साथ ही राजस्थान के कोटा में 17 जून से प्रस्तावित देशव्यापी छात्र आंदोलन ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक करेगी। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट के लिए नवभारत लाइव के इस पेज पर बने रहिए…

Aaj ki taaja khabar 16 june 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 06:55 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.