Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 14 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही हलचल के बीच कांग्रेस को करीब 60 सीटों का ऑफर मिलने की खबर है। राजद-कांग्रेस में लगभग सहमति बन चुकी है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Oct 14, 2025 | 09:09 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही हलचल के बीच कांग्रेस को करीब 60 सीटों का ऑफर मिलने की खबर है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग करीब-करीब पूरी हो चुकी है, सिर्फ 2-3 सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच समझौता होना है, जिसकी वजह से फाइनल बात-चीत नहीं बन पाई है। वहीं, सीट शेयरिंग के आधिकारिक ऐलान से पहले ही आरजेडी ने पटना में अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि आधिकारिक घोषणा आज यानी 14 अक्टूबर को होने की संभावना है। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ…

The liveblog has ended.
  • 14 Oct 2025 08:43 PM (IST)

    14 Oct 2025 08:43 PM (IST)

    सीएम योगी ने आवास विभाग के साथ समीक्षा बैठक की

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास विभाग के साथ समीक्षा बैठक की।

    #WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/ObFMwgSyL8

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 07:09 PM (IST)

    14 Oct 2025 07:09 PM (IST)

    दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मिले सुखबीर सिंह बादल

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की।

    #WATCH शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की।

    (वीडियो सोर्स: शिरोमणि अकाली दल) pic.twitter.com/TuqHId6zPU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 05:56 PM (IST)

    14 Oct 2025 05:56 PM (IST)

    नीतीश कुमार से प्रेरित होकर राजनीति में आई: मैथिली ठाकुर

    भाजपा में शामिल होने के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित होकर आज मैं उनके सहयोग के लिए यहां पर खड़ी हूं। मैं समाज सेवा के लिए आई हूं और उनके विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने आई हूं। मैं मिथिला की बेटी हूं और मेरा प्राण मिथिलांचल में बसता है। सब पार्टी देखेगी मैं बस पार्टी का सहयोग करने आई हूं।

    #WATCH भाजपा में शामिल होने के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा,"बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित होकर आज मैं उनके सहयोग के लिए यहां पर खड़ी हूं। मैं समाज सेवा के लिए आई हूं और उनके विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने आई हूं। मैं मिथिला की बेटी हूं और मेरा प्राण मिथिलांचल में बसता… https://t.co/lGXopVXdlK pic.twitter.com/R9sKha8nrP

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 05:16 PM (IST)

    14 Oct 2025 05:16 PM (IST)

    बीजेपी में शामिल हुई मैथिली ठाकुर

    लोक गायिका मैथिली ठाकुर औपचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। मैथिली बिहार के अलीनगर से चुनाव लड़ सकती हैं।

    #WATCH | Ahead of #BiharElection2025, folk and devotional singer Maithili Thakur joins the BJP in Patna, Bihar. pic.twitter.com/qkY1ocUsIZ

    — ANI (@ANI) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 05:00 PM (IST)

    14 Oct 2025 05:00 PM (IST)

    भूस्खलन प्रभावित लोगों से मिली ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुखिया पोखरी के भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात की और पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।

    #WATCH सुखिया पोखरी, पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात की और पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। pic.twitter.com/DoQ45HZM79

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 04:58 PM (IST)

    14 Oct 2025 04:58 PM (IST)

    संसद भवन पहुंचे मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना

    मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना संसद भवन पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका स्वागत किया।

    #WATCH दिल्ली: मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना संसद भवन पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/69SGHlshVh

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 04:16 PM (IST)

    14 Oct 2025 04:16 PM (IST)

    चुनाव लड़ना मेरा उद्देश्य नहीं: मैथिली ठाकुर

    लोक गायिका मैथिली ठाकुर पटना हवाईअड्डे पर पहुंची। यहां उन्होंने कहा, पटना मेरा हर हफ्ते आना जाना रहता है। जैसा मुझे आदेश मिलेगा वैसा मैं करूंगी। अभी मेरा उद्देश्य नहीं है कि मैं चुनाव लड़ूंगी। पार्टी जो आदेश देगी वो मैं करूंगी। बिहार चुनाव में किसकी सरकार बनेगी ये जनता निर्णय लेगी।

    #WATCH पटना (बिहार): लोक गायिका मैथिली ठाकुर पटना हवाईअड्डे पर पहुंची।

    उन्होंने कहा, "पटना मेरा हर हफ्ते आना जाना रहता है...जैसा मुझे आदेश मिलेगा वैसा मैं करूंगी। अभी मेरा उद्देश्य नहीं है कि मैं चुनाव लड़ूंगी। पार्टी जो आदेश देगी वो मैं करूंगी। बिहार चुनाव में किसकी सरकार… pic.twitter.com/hclDmOEJHv

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 03:27 PM (IST)

    14 Oct 2025 03:27 PM (IST)

    दोहा से हांगकांग जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

    दोहा से हांगकांग जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह टेक्निकल खामी को बताया जा रहा है।

  • 14 Oct 2025 02:32 PM (IST)

    14 Oct 2025 02:32 PM (IST)

    नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एकजुट: ललन सिंह

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "सूची(उम्मीदवारों की) समय पर जारी की जाएगी, और सब कुछ समय पर होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एकजुट है, और हम एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

    #WATCH | पटना: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "सूची(उम्मीदवारों की) समय पर जारी की जाएगी, और सब कुछ समय पर होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एकजुट है, और हम एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं... महागठबंधन एक ठगबंधन है। कल क्या हुआ? वे जमीन लिखवाकर नौकरी दे रहे हैं… pic.twitter.com/ByUtFKeeSz

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 02:29 PM (IST)

    14 Oct 2025 02:29 PM (IST)

    दिवंगत IPS वाई. पूरन कुमार के परिवार से मिले चिराग पासवान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करने के बाद कहा, यह दुखद घटना मौजूदा सामाजिक बुराइयों को उजागर करती है, यह दर्शाती है कि कैसे 21वीं सदी में भी लोगों को जाति, पंथ और धर्म के आधार पर सताया जाता है।

    #WATCH | चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करने के बाद कहा, "यह दुखद घटना मौजूदा सामाजिक बुराइयों को उजागर करती है, यह दर्शाती है कि कैसे 21वीं सदी में भी लोगों को जाति, पंथ और धर्म के आधार पर सताया जाता है... आज मैं… pic.twitter.com/GUJNTDsCp9

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 01:32 PM (IST)

    14 Oct 2025 01:32 PM (IST)

    NDA एकता के साथ चुनाव लड़ेगा- दिलीप जायसवाल

    बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है, सब ठीक है। NDA पूरी चट्टानी एकता के साथ चुनाव लड़ेगा।

    #WATCH | पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "कहीं कोई नाराज़गी नहीं है, सब ठीक है। NDA पूरी चट्टानी एकता के साथ चुनाव लड़ेगा।" pic.twitter.com/OweMW3oOAx

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 01:09 PM (IST)

    14 Oct 2025 01:09 PM (IST)

    अत्याचार के खिलाफ खड़े हैं राहुल गांधी- अजय राय

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जहां भी अत्याचार और अन्याय हो रहा है, हमारे नेता राहुल गांधी पूरी मजबूती से खड़े हैं। आज हम सब पूरी ताकत से अपने नेता के साथ खड़े हैं क्योंकि वे अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो अत्याचार और अन्याय का मुद्दा उठा रहे हैं।

    #WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "जहां भी अत्याचार और अन्याय हो रहा है, हमारे नेता राहुल गांधी पूरी मजबूती से खड़े हैं। आज हम सब पूरी ताकत से अपने नेता के साथ खड़े हैं क्योंकि वे अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो अत्याचार और अन्याय का मुद्दा उठा रहे हैं। किसी… https://t.co/aGNDhiECHP pic.twitter.com/oJHMC78Tdr

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 11:02 AM (IST)

    14 Oct 2025 11:02 AM (IST)

    विपक्ष चुनाव मैदान में साफ हो चुका है- संजय झा

    JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि विपक्ष के लोगों को पता है कि वे चुनाव मैदान में साफ हो चुके हैं। इसलिए NDA में क्या हो रहा है इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं। नीतीश कुमार चुनाव मैदान के लिए तैयार हैं। वे NDA के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। एक-एक चीज पर उनकी नजर है। NDA एक साथ है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही ये चुनाव संभव है।

    #WATCH पटना (बिहार): JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, "विपक्ष के लोगों को पता है कि वे चुनाव मैदान में साफ हो चुके हैं। इसलिए NDA में क्या हो रहा है इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं। नीतीश कुमार चुनाव मैदान के लिए तैयार हैं। वे NDA के लिए चुनाव प्रचार भी… pic.twitter.com/Y71IoqUVBx

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 10:17 AM (IST)

    14 Oct 2025 10:17 AM (IST)

    नीतीश कुमार के आवास के बाहर धरने पर बैठे जदयू विधायक

    JDU नेता गोपाल मंडल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर प्रदर्शन कर बैठे। उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री से मिलना है, टिकट मिलेगा, टिकट लिए बिना नहीं जाएंगे। जब वहां तक खबर पहुंचेगी तब वे हमसे जरूर मिलेंगे।

  • 14 Oct 2025 09:40 AM (IST)

    14 Oct 2025 09:40 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश में 10 अरब डॉलर निवेश करेगा गूगल

    गूगल अपना भारत में पहला और देश के डिजिटल हिस्ट्री में सबसे बड़ा निवेश करने जा रहा है। कंपनी 10 अरब डॉलर की लागत से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 1 गीगावॉट क्षमता वाली डेटा सेंटर स्थापित करेगी।

  • 14 Oct 2025 08:51 AM (IST)

    14 Oct 2025 08:51 AM (IST)

    कुपवाड़ा में LoC पर दो आतंकवादी ढेर

    जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर माछिल के पास दो आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षाकर्मियों द्वारा अभी भी तलाशी अभियान जारी है।भारतीय सेना ने इस बात की जानकारी दी है।

  • 14 Oct 2025 08:24 AM (IST)

    14 Oct 2025 08:24 AM (IST)

    IPS वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज चंडीगढ़ जाएंगे। इस दौरान वह IPS वाई पूरन कुमार के परिवार से शाम 5.30 बजे मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने डीजीपी समेत 13 अधिकारियों पर आरोप लगाया था।

  • 14 Oct 2025 07:58 AM (IST)

    14 Oct 2025 07:58 AM (IST)

    भारत आलोचकों को दे रहा करारा जवाब- IMF प्रमुख

    आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा है कि भारत, साहसिक आर्थिक सुधारों और मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ, विश्व अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख विकास इंजन के रूप में उभर रहा है और चीन की धीमी विकास दर के बीच यह देश दुनिया के लिए एक आशा की किरण है।

  • 14 Oct 2025 07:56 AM (IST)

    14 Oct 2025 07:56 AM (IST)

    RSS पर बैन लगाने की मांग पर सीएम फडणवीस

    कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा अपने राज्य में RSS की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह सिर्फ प्रचार के लिए इस तरह के बयान देते हैं। इंदिरा गांधी ने भी यही कोशिश की थी और उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी थी।

    #WATCH अमरावती, महाराष्ट्र | कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा अपने राज्य में RSS की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "... वह सिर्फ प्रचार के लिए इस तरह के बयान देते हैं... इंदिरा गांधी ने भी यही कोशिश की थी और उन्हें… pic.twitter.com/4JMg36U9in

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

  • 14 Oct 2025 07:54 AM (IST)

    14 Oct 2025 07:54 AM (IST)

    गाजा में संघर्षविराम लागू, दो साल में 67,869 की मौत

    हमास ने गजा में रखे इजरायली बंधकों को फलस्तीनी कैदियों और बंदियों के बदले छोड़ना शुरू कर दिया है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गजा शांति योजना के पहले चरण का हिस्सा है। समझौते के तहत पिछले शुक्रवार से संघर्ष विराम लागू हुआ। हमास और इजरायली के बीच दो साल से जारी संघर्ष में 67,869फिलिस्तीनियों की मौत हुई है।

  • 14 Oct 2025 06:44 AM (IST)

    14 Oct 2025 06:44 AM (IST)

    मेडागास्कर में तख्तापलट के संकेत, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति

    हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित द्वीपीय देश मेडागास्कर में हफ्ते तक चले युवाओं के उग्र विरोध-प्रदर्शन के बाद वहां के राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना देश छोड़कर भाग निकले हैं।

  • 14 Oct 2025 06:41 AM (IST)

    14 Oct 2025 06:41 AM (IST)

    मोकामा से आज नामांकन करेंगे अनंत सिंह

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व विधायक अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से आज 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। अनंत सिंह ने अपने समर्थकों से इस दिन नामांकन में शामिल होने की अपील की है। इस बार वह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

  • 14 Oct 2025 06:40 AM (IST)

    14 Oct 2025 06:40 AM (IST)

    IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस: छुट्टी पर भेजे गए हरियाणा DGP

    हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में नाम और परिवार के आरोपों के बीच सरकार ने राज्य के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में डीजीपी समेत उन सभी अधिकारियों के खिलाफ खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनके नाम सुसाइड नोट में लिखे थे।

  • 14 Oct 2025 06:38 AM (IST)

    14 Oct 2025 06:38 AM (IST)

    सोनम वांगचुक से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने 2 अक्टूबर को आर्टिकल 32 के तहत कोर्ट में हेबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने पति की NSA के तहत गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।

  • 14 Oct 2025 06:37 AM (IST)

    14 Oct 2025 06:37 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में गोलीबारी और विस्फोट

    जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में सोमवार शाम लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर संदिग्ध हलचल देखी गई, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग की। सूत्रों के मुताबिक यह संभावित घुसपैठ की कोशिश थी, जिसे सेना ने समय रहते नाकाम कर दिया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई, जब माछिल और डुडनियाल इलाके में सैनिकों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी।

  • 14 Oct 2025 06:36 AM (IST)

    14 Oct 2025 06:36 AM (IST)

    लालू यादव ने कई उम्मीदवारों को दिया सिंबल

    आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना में उम्मीदवारों को सिंबल देने का काम शुरू कर दिया है। परबत्ता सीट से डॉ संजीव कुमार और मटिहानी सीट से बोगो सिंह को सिंबल मिला है। इसके अलावा, हथुआ विधानसभा सीट पर RJD ने राजेश कुमार सिंह उर्फ राजेश कुशवाहा को सिंबल दिया है।

     

Aaj ki taaja khabar 14 october 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 06:32 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 7 दिसंबर LIVE: नेपाल में आया 4.6 तीव्रता का भूकंप

2

आज की ताजा खबर 6 दिसंबर LIVE: दिनभर की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक कर पढ़ें

3

आज की ताजा खबर 5 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

4

आज की ताजा खबर 4 दिसंबर LIVE: दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, एयरपोर्ट पर PM मोदी ने किया स्वागत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.