Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 14 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Breaking News: आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) साउथ ब्लॉक से बाहर स्थानांतरित होने जा रहा है। संक्रांति के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का नया दफ्तर ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में शिफ्ट होगा।

  • Written By: प्रतीक पांडेय , अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 14, 2026 | 10:06 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar: बुधवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में कार्यभार संभालेंगे। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना का यह अहम कदम प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।  यह बदलाव केंद्र सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत किया जा रहा है।

The liveblog has ended.
  • 14 Jan 2026 10:00 PM (IST)

    14 Jan 2026 10:00 PM (IST)

    ईरान के विदेश मंत्री से एस. जयशंकर ने बात की

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और भारत के विदेश मंत्री  एस. जयशंकर के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने ईरान के मौजूदा हालात और तेजी से बदलती परिस्थितियों पर चर्चा किया। इसकी जानकारी विदेश मंत्री जयशंकर ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

    Received a call from Iranian Foreign Minister Seyed Abbas Araghchi. @araghchi

    We discussed the evolving situation in and around Iran.

    — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 14, 2026

  • 14 Jan 2026 09:08 PM (IST)

    14 Jan 2026 09:08 PM (IST)

    CM फडणवीस WEF में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे स्विट्जरलैंड

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 17 से 24 जनवरी के बीच स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक 2026 में भाग लेने के लिए राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

  • 14 Jan 2026 08:49 PM (IST)

    14 Jan 2026 08:49 PM (IST)

    राजस्थान के दौसा में फर्नीचर गोदाम में लगी आग

    राजस्थान के दौसा जिले में एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है।

  • 14 Jan 2026 07:52 PM (IST)

    14 Jan 2026 07:52 PM (IST)

    बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इलाके में तलाशी अभियान के दौरान 10-10 किलो वजनी दो आईईडी बम बरामद किए गए, जिन्हें समय रहते सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। इसकी जानकारी बीजापुर पुलिस ने दी।

  • 14 Jan 2026 07:21 PM (IST)

    14 Jan 2026 07:21 PM (IST)

    जम्मू में शीत लहर का प्रकोप, स्कूलों की बढ़ीं छुट्टियां

    जम्मू में भीषण ठंड, शीत लहर और घने कोहरे के लगातार बढ़ते असर को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाकर अब 17 जनवरी तक कर दी गई हैं।

  • 14 Jan 2026 06:45 PM (IST)

    14 Jan 2026 06:45 PM (IST)

    प्रयागराज माघ मेले में सेक्टर 4 में लगी आग

    प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान सेक्टर 4 में आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग संगम लोअर क्षेत्र में स्थित एक शिविर में लगी, जिससे वहां लगे दो टेंट पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

  • 14 Jan 2026 06:19 PM (IST)

    14 Jan 2026 06:19 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना हाई अलर्ट पर

    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात को देखते हुए भारतीय सेना ने हाई अलर्ट पर है। सीमावर्ती इलाकों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी की कोशिश कर रहा है। भारत के खिलाफ ड्रोन साजिश रचने का आरोप पाकिस्तान पर लगाया जा रहा है। बीते तीन दिनों में दूसरी बार पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश सामने आई है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने कम से कम पांच संदिग्ध ड्रोन को निशाना बनाते हुए फायरिंग की।

  • 14 Jan 2026 05:29 PM (IST)

    14 Jan 2026 05:29 PM (IST)

    RJD का JJD में विलय होगा- तेज प्रताप यादव

    जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर कहा कि सभी को आमंत्रित किया गया था और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का जन शक्ति जनता दल (JJD) में विलय होगा।

    #WATCH | पटना: जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "मकर संक्रांति के मौके पर सभी लोगों को हमने न्यौता दिया। सभी लोग आए हैं। कुछ लोग रास्ते में होंगे जो आ रहे होंगे...

    उन्होंने आगे कहा, "..राजद का JJD में विलय होगा..." pic.twitter.com/zXDUAGZ4j4

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2026

  • 14 Jan 2026 05:26 PM (IST)

    14 Jan 2026 05:26 PM (IST)

    राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

    राजस्थान के सीकर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। फतेहपुर और हरसावा के बीच ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • 14 Jan 2026 04:47 PM (IST)

    14 Jan 2026 04:47 PM (IST)

    ईरान छोड़ें भारतीय नागरिक

    ईरान में भड़के हिंसक प्रदर्शनों और सुरक्षा हालातों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने नागरिकों, छात्रों और पर्यटकों को उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स के जरिए तत्काल देश छोड़ने की सख्त सलाह दी है।

    pic.twitter.com/5LnD6gC0tu

    — India in Iran (@India_in_Iran) January 14, 2026

  • 14 Jan 2026 03:47 PM (IST)

    14 Jan 2026 03:47 PM (IST)

    आसिया अंद्राबी UAPA के तहत दोषी

    अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत दोषी ठहराया गया है। उनकी सजा को लेकर अदालत 17 जनवरी को फैसला सुनाएगी।

  • 14 Jan 2026 02:48 PM (IST)

    14 Jan 2026 02:48 PM (IST)

    आदित्य साहू झारखंड BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष

    आदित्य साहू को झारखंड भाजपा की कमान सौंप दी गई है। केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम ने आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा करते हुए उन्हें पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

  • 14 Jan 2026 02:29 PM (IST)

    14 Jan 2026 02:29 PM (IST)

    सुरक्षा बलों ने कठुआ में शुरू किया सर्च ऑपरेशन

    संदिग्ध हरकतों की खबर मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कठुआ के जाखोले क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

    Kathua, Jammu and Kashmir: Security forces launched a search operation in the Jakhole area of Kathua following reports of suspicious movement. The entire area has been cordoned off. pic.twitter.com/13nzirkdVa

    — IANS (@ians_india) January 14, 2026

  • 14 Jan 2026 02:12 PM (IST)

    14 Jan 2026 02:12 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में मालदा पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को जांच के लिए समन जारी किया

    पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चंचल पुलिस स्टेशन ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। यह नोटिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 35 के उप-धारा (3) के तहत भेजा गया है। एफआईआर 2 जनवरी 2026 को दर्ज की गई थी। यह केस बीएनएस की धाराओं 192, 196, 299, 302, 352 और 356 के तहत दर्ज है। ये धाराएं मुख्य रूप से अपमानजनक बयान, धमकी, मानहानि और अन्य संबंधित अपराधों से जुड़ी हैं।

  • 14 Jan 2026 01:10 PM (IST)

    14 Jan 2026 01:10 PM (IST)

    Delhi Blast: डॉ. शाहीन समेत 5 आरोपियों को NIA कस्टडी में भेजा

    दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट स्थित स्पेशल NIA कोर्ट ने 10 नवंबर को लाल किले के सामने हुए ब्लास्ट मामले के 5 आरोपियों को 3 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया है। ब्लास्ट की आरोपी डॉ. शाहीन, इरफान, जसीर बिलाल वानी, अदील और मुजम्मिल को दिसंबर में गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में रखा गया था।

  • 14 Jan 2026 12:38 PM (IST)

    14 Jan 2026 12:38 PM (IST)

    नशे के कारोबारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक बार फिर धमकी सामने आई है। इस बार निशाना नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोग हैं। फेसबुक पर “Rashid Ansari Cablewala” नाम के अकाउंट से एक धमकी भरी पोस्ट साझा की गई है। पोस्ट में खुद को लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा का सहयोगी बताते हुए लिखा गया है कि दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स बेचने वाले लोग आने वाली पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि यह काम तुरंत बंद किया जाए, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। साथ ही दावा किया गया है कि आरोपियों की सूची तैयार है और उसमें एक-एक का नाम दर्ज है।

  • 14 Jan 2026 12:07 PM (IST)

    14 Jan 2026 12:07 PM (IST)

    थाईलैंड में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत

    थाईलैंड के सिखियो जिले में निर्माणाधीन क्रेन गिरने से ट्रेन हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 22 यात्रियों की मौत हो गई और 79 घायल हुए हैं। सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।

  • 14 Jan 2026 11:29 AM (IST)

    14 Jan 2026 11:29 AM (IST)

    बीएमसी चुनाव: चुनाव आयोग ने 21 हजार से अधिक लोगों पर की कार्रवाई

    मुंबई में बीएमसी चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग ने अब तक 21,153 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें से 95 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। 10 जनवरी तक कुल 5 करोड़ 90 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 54 करोड़ 84 लाख रुपये की ड्रग्स भी बरामद की गई है। इस दौरान कुल 957 मामलों में पिस्टल, चाकू और अन्य धारदार हथियार जब्त किए गए। वहीं, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 60 मामले भी दर्ज किए गए हैं।

  • 14 Jan 2026 09:30 AM (IST)

    14 Jan 2026 09:30 AM (IST)

    भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग

    भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर आग लगने के बाद दमकल गाड़ियां और दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

    #WATCH | Delhi | Fire tenders and Delhi Police Forensics Team at the spot after a fire broke out at BJP MP Ravi Shankar Prasad's residence. Further details awaited. pic.twitter.com/HwkhCw98gI

    — ANI (@ANI) January 14, 2026

  • 14 Jan 2026 08:45 AM (IST)

    14 Jan 2026 08:45 AM (IST)

    मरने वालों की संख्या 2500 से ज्यादा

    ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2571 हो गई है। यह आंकड़ा अमेरिका की ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी का है।

  • 14 Jan 2026 07:26 AM (IST)

    14 Jan 2026 07:26 AM (IST)

    सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने दी पोंगल की बधाई

    सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने ट्वीट किया, "हमारे तमिल समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला पोंगल, परिवार के साथ इकट्ठा होने, कृतज्ञता व्यक्त करने, अपनी जड़ों का सम्मान करने और आशा से भरे आने वाले वर्ष का स्वागत करने का समय है। सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! लिटिल इंडिया या इंडियन हेरिटेज सेंटर में उत्सव के माहौल का आनंद लेने के लिए कुछ समय जरूर निकालें!"

    🌾 பொங்கலோ பொங்கல்! 🌾

    Pongal, celebrated by our Tamil community, is a time to gather with family, give thanks, honour our roots, and welcome a hopeful year ahead. Warm wishes to all! Do take some time to enjoy the festive spirit at Little India or the Indian Heritage Centre! pic.twitter.com/OyUpkrszaB

    — Lawrence Wong (@LawrenceWongST) January 14, 2026

  • 14 Jan 2026 06:54 AM (IST)

    14 Jan 2026 06:54 AM (IST)

    CM मोहन यादव ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ का करेंगे उद्घाटन

    मध्यप्रदेश के उज्जैन में पांच दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इसका उद्घाटन करेंगे।

  • 14 Jan 2026 06:51 AM (IST)

    14 Jan 2026 06:51 AM (IST)

    सिंगापुर कोर्ट में आज शुरू होगी सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच

    कुछ महीनों पहले जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में ही हुई थी। सिंगापुर कोर्ट में आज सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच शुरू होगी। भारत में भी इस मामले में चार्जशीट पेश की जा चुकी है।

Aaj ki taaja khabar 14th january 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2026 | 06:50 AM

Topics:  

  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.