Aaj Ki Taaza Khabar 10 Aug: एक क्लिक में पढ़े, दिनभर की सभी बड़ी खबरें
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका दौरे पर भारत की आलोचना करते करते हुए कहा कि युद्ध में हम हारने लगे तो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से पीछे नहीं हटेगें।
- Written By: अमन उपाध्याय , अक्षय साहू
Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक का दौरा करेंगे। वे सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, वे बैंगलोर मेट्रो की येलो लाइन को भी हरी झंडी देंगे और रागीगुड्डा (आरवी रोड) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री बेंगलुरु में शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, साथ ही एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में चीनी उद्योग संगोष्ठी और राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार 2022-23 के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। आज अपना छठे दिन उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आपदा प्रभावितों के लिए बचाव कार्य जारी है। जिसमें अब तक हवाई मार्ग से 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। देश-विदेश की अन्य ताज़ा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
10 Aug 2025 10:00 PM (IST)
10 Aug 2025 10:00 PM (IST)चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के साथ विपक्ष को जवाब: शाइना एनसी
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने INDI ब्लॉक के सांसदों द्वारा संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाले जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "INDI ब्लॉक को आंदोलन करना है तो करे, लेकिन खुद उन्हें नहीं पता कि वे किस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे बार-बार वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप लगाते हैं, जबकि चुनाव आयोग पहले ही पारदर्शिता के साथ अपना पक्ष रख चुका है। ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।"
#WATCH मुंबई: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने INDI ब्लॉक सांसदों द्वारा संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकालने पर कहा, "INDI ब्लॉक जो आंदोलन करना चाहता है वह कर सकता है। वे आंदोलन क्यों कर रहे हैं, यह उन्हें भी नहीं पता है। वे बार-बार कहते हैं कि वोटर लिस्ट में धांधली हुई है… pic.twitter.com/reBPETeqZI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025
10 Aug 2025 08:54 PM (IST)
10 Aug 2025 08:54 PM (IST)अपनी जवाबदेही से बच रहा चुनाव आयोग: प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, आज हर देशवासी के मन में चुनाव आयोग को लेकर सवाल हैं। जिस तरह से चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है और विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए उसे डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है, वह बिल्कुल गलत है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच महाराष्ट्र में 48 लाख नए मतदाता जुड़े, इस पर चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
#WATCH दिल्ली: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "आज प्रत्येक देशवासी के मन में चुनाव आयोग से सवाल है। जिस तरह चुनाव आयोग लगातार अपनी जवाबदेही से बच रहा है और विपक्ष को धमकियां देकर चुप कराने की कोशिश कर रहा है, यह सही नहीं है... लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच… pic.twitter.com/HOhRWj6N7i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025
10 Aug 2025 07:54 PM (IST)
10 Aug 2025 07:54 PM (IST)बदलते हुए भारत की एक नई पहचान बन रहा AI: दानिश आजाद अंसारी
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से बदलते भारत की एक नई पहचान बनने जा रहा है। आज दुनिया भर में तकनीक का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, और हमारी प्राथमिकता है कि भारत, खासकर उत्तर प्रदेश, इस तकनीकी प्रगति के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। आज एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, और मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तर प्रदेश जल्द ही एक अग्रणी डिजिटल राज्य के रूप में उभरेगा।"
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "AI बदलते हुए भारत की एक नई पहचान बनने जा रहा है। आज पूरी दुनिया में तकनीक का चलन बढ़ा है। उस तकनीक के चलन में भारत और उत्तर प्रदेश कदम से कदम मिलाकर चले यह हमारी प्राथमिकता है... आज एक ट्रेनिंग प्रोग्राम हुआ है।… pic.twitter.com/ksE2isqo39
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025
10 Aug 2025 06:48 PM (IST)
10 Aug 2025 06:48 PM (IST)11-12 अगस्त को अरब सागर में अभ्यास करेंगे भारतीय नौसेना
रक्षा सुत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत 11-12 अगस्त को अरब सागर में अभ्यास करेंगे। पाकिस्तानी नौसेना ने भी अपने जलक्षेत्र में अभ्यास करने के लिए एयरमैन को नोटिस (NOTAM) जारी किया है।
भारतीय नौसेना के युद्धपोत 11-12 अगस्त को अरब सागर में अभ्यास करेंगे। पाकिस्तानी नौसेना ने भी अपने जलक्षेत्र में अभ्यास करने के लिए एयरमैन को नोटिस (NOTAM) जारी किया है: रक्षा सूत्र pic.twitter.com/y7RLtWosY9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025
10 Aug 2025 05:31 PM (IST)
10 Aug 2025 05:31 PM (IST)चुनाव आयोग को सबूत दे राहुल गांधी: अरूण गोविल
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों पर कहा कि, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से कहा है कि वे अपने बयान को साबित करें और एफिडेविट दें। यदि राहुल गांधी एफिडेविट नहीं दे सकते हैं तो इसका मतलब यही है कि राहुल गांधी सही बात नहीं कर रहे हैं।
#WATCH हापुड़, उत्तर प्रदेश: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर आरोप लगाने पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से कहा है कि वे अपने बयान को साबित करें और एफिडेविट दें। यदि राहुल गांधी एफिडेविट नहीं दे सकते हैं तो इसका मतलब यही है… pic.twitter.com/IVkFWG2XuT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025
10 Aug 2025 04:39 PM (IST)
10 Aug 2025 04:39 PM (IST)पीएम बताए क्यों रोका गया ऑपरेशन सिंदूर: गौरव गोगोई
कांग्रेस सांसग गौरव गोगोई ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के बयान को लेकर कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका? हमें याद है 1971 में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। हम सभी ने उनके आत्मसमर्पण और हथियार सौंपने की मशहूर तस्वीर देखी हैं। जब भारतीय सशस्त्र बलों का पलड़ा भारी था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कौन से वादे किए थे, कौन से फ़ायदे लिए थे कि उन्होंने युद्ध रोक दिया?
#WATCH गुवाहाटी, असम: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के बयान पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका?... हमें याद है 1971 में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। हम सभी ने उनके आत्मसमर्पण और हथियार सौंपने की मशहूर… pic.twitter.com/NC5p7EmmLP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025
10 Aug 2025 03:56 PM (IST)
10 Aug 2025 03:56 PM (IST)बीजेपी ने बनवाए फर्जी वोट: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने SIR के मुद्दे पर कहा कि, चुनाव आयोग और सरकार को उन जिला के जिलाधिकारियों को सस्पेंड कर देना चाहिए। यदि वे ऐसा करें तो कोई फर्जी वोटर लिस्ट नहीं बनेगी। जब तक चुनाव आयोग उन्हें सस्पेंड नहीं करेगा तब तक सरकार इसे नहीं रोक पाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को वोट कमी पड़ गई इसलिए उन्होंने फर्जी वोट बनवाए।
#WATCH लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर कहा, "… चुनाव आयोग को उन जिला के जिलाधिकारियों को सस्पेंड कर देना चाहिए। यदि वे ऐसा करें तो कोई फर्जी वोटर लिस्ट नहीं बनेगी... जब तक चुनाव आयोग उन्हें सस्पेंड नहीं करेगा तब तक सरकार इसे नहीं रोक पाएगी... वोट छीनने… pic.twitter.com/LMDCmt7gH3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025
10 Aug 2025 02:44 PM (IST)
10 Aug 2025 02:44 PM (IST)विपक्ष को धमकाने की कोशिश कर रहा चुनाव आयोग: आदित्य ठाकरे
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "पूरी दुनिया देख रही है कि चुनाव आयोग ने भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। जिस तरह से चुनाव आयोग विपक्षी नेताओं को धमकाने की कोशिश कर रहा है, वह शर्मनाक है।
#WATCH मुंबई: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "पूरी दुनिया देख रही है कि चुनाव आयोग ने भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। जिस तरह से चुनाव आयोग विपक्षी नेताओं को धमकाने की कोशिश कर रहा है, वह शर्मनाक है। चुनाव आयोग को राहुल गांधी के… pic.twitter.com/UmzwyRPrnY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025
10 Aug 2025 01:53 PM (IST)
10 Aug 2025 01:53 PM (IST)UP: विधानसभा में सर्वदलीय बैठक जारी, CM योगी हैं मौजूद
यूपी विधानसभा में सभी राजनीतिक दलों की बैठक चल रही है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित हैं। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, मंत्री ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद और कांग्रेस से आराधना मिश्रा मोना भी शामिल हैं।
10 Aug 2025 01:12 PM (IST)
10 Aug 2025 01:12 PM (IST)बेंगलुरु: पीएम मोदी ने मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो चरण-2 परियोजना की येलो लाइन का उद्घाटन किया, जो आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक फैली हुई है। यह लाइन 19 किलोमीटर से अधिक लंबी है और इसमें कुल 16 स्टेशन शामिल हैं। इस परियोजना पर लगभग 7,160 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
#WATCH | Karnataka | Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Yellow line from RV Road (Ragigudda) to Bommasandra of the Bangalore Metro Phase-2 project, having a route length of over 19 km with 16 stations worth around Rs 7,160 crore.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/HfYQrIzUG9
— ANI (@ANI) August 10, 2025
10 Aug 2025 01:00 PM (IST)
10 Aug 2025 01:00 PM (IST)CM योगी ने पुनर्निर्मित गुंबद का लोकार्पण किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले विधानसभा भवन के पुनर्निर्मित गुंबद का लोकार्पण किया।
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath inaugurates Vidhan Sabha's renovated dome ahead of the monsoon session of Uttar Pradesh Assembly that will commence tomorrow. pic.twitter.com/wwsx9ewLnJ
— ANI (@ANI) August 10, 2025
10 Aug 2025 11:50 AM (IST)
10 Aug 2025 11:50 AM (IST)पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा, और नागपुर (अजनी) से पुणे के लिए चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
#WATCH | Karnataka: Prime Minister Narendra Modi flags off 3 Vande Bharat Express trains at KSR Railway Station in Bengaluru
It includes trains from Bengaluru to Belagavi, Amritsar to Sri Mata Vaishno Devi Katra and Nagpur (Ajni) to Pune.
(Source: DD) pic.twitter.com/MERsb4G9BC
— ANI (@ANI) August 10, 2025
10 Aug 2025 11:18 AM (IST)
10 Aug 2025 11:18 AM (IST)पीएम मोदी पहुंचे बेंगलुरु, 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे। वे केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बेंगलुरु तक मेट्रो की सवारी करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi arrives in Bengaluru, Karnataka.
PM Modi will flag off 3 Vande Bharat Express trains at KSR Railway Station in Bengaluru. Thereafter, he will flag off the Yellow line of the Bangalore metro and undertake a metro ride from RV Road (Ragigudda) to… pic.twitter.com/mmrEWEP1lH
— ANI (@ANI) August 10, 2025
10 Aug 2025 10:55 AM (IST)
10 Aug 2025 10:55 AM (IST)बिहार के उपमुख्यमंत्री के पास दो वोटर कार्ड: तेजस्वी यादव
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के नाम पर दो अलग-अलग EPIC नंबर दर्ज हैं, और वह भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए। एक में उनकी उम्र 57 साल दर्ज है, जबकि दूसरे में 60 साल। यह जानकारी चुनाव आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध है। नई वोटर लिस्ट, जो सभी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों को दी गई है, उसमें भी यही विवरण शामिल है। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है कि आखिर इस मामले में कौन झूठ बोल रहा है? उन्होंने कहा कि या तो चुनाव आयोग की पूरी SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी है, या फिर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा फ्रॉड कर रहे हैं। यही दो ही संभावनाएं हो सकती हैं।
#WATCH | Patna, Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav says, "Bihar's Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha have two EPIC numbers. That too in two different assembly constituencies. In one, the age is 57, and in the other, the age is 60. This is also online on the Election… pic.twitter.com/QhJq7PJEwx
— ANI (@ANI) August 10, 2025
10 Aug 2025 10:08 AM (IST)
10 Aug 2025 10:08 AM (IST)इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कल शाम 7:30 बजे इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।
10 Aug 2025 09:45 AM (IST)
10 Aug 2025 09:45 AM (IST)बीजेपी चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय है- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए ट्वीट किया कि बीजेपी भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय है, और चुनावी भ्रष्टाचार का तो ब्रह्मांडविद्यालय है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हकमारी और मतमारी के जरिए लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है, लेकिन हम सब मिलकर इस कोशिश को नाकाम कर देंगे।
भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय है और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय।
हक़मारी और *‘मतमारी’* से भाजपा लोकतंत्र को ख़त्म करने का जो षड्यंत्र रच रही है, हम सब मिलकर उसे कामयाब नहीं होने देंगे।
जनता समझे:
- भाजपा कुछ लोगों की मिलीभगत से कभी अपने समर्थक फ़र्ज़ी मतदाताओं… pic.twitter.com/JhcfqdqThz
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 10, 2025
10 Aug 2025 09:08 AM (IST)
10 Aug 2025 09:08 AM (IST)उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर नहीं भर पा रहे उड़ान, रेस्क्यू आ रही परेशानी
उत्तराखंड प्रशासन मौसम में सुधार का इंतजार कर रहा है, ताकि उत्तरकाशी के मातली हेलीपैड से आपदा प्रभावित धराली और हरसिल के लिए हवाई सेवाएं दोबारा शुरू की जा सकें।
#WATCH | Uttarakhand: The administration waits for the weather to improve so that air operations can be resumed from Matli helipad in Uttarkashi to the disaster-affected areas of Dharali and Harsil.
(Visuals from Malti Helipad) pic.twitter.com/3DfxsKVCBV
— ANI (@ANI) August 10, 2025
10 Aug 2025 08:46 AM (IST)
10 Aug 2025 08:46 AM (IST)पीएम के दौरे को देखते हुए बेंगलुरु में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना करेंगे। इसके अलावा, वे बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का भी उद्घाटन करेंगे।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Security heightened in view of Prime Minister Narendra Modi's visit to Bengaluru today
PM Modi will flag off 3 Vande Bharat Express trains at KSR Railway Station in Bengaluru. Thereafter, he will flag off the Yellow line of the Bangalore metro and… pic.twitter.com/w2mNXVXWUZ
— ANI (@ANI) August 10, 2025
10 Aug 2025 08:33 AM (IST)
10 Aug 2025 08:33 AM (IST)जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डूल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका बताई जा रही है।
10 Aug 2025 07:51 AM (IST)
10 Aug 2025 07:51 AM (IST)मनसुख मंडाविया ने ‘संडे ऑन साइकिल फिट इंडिया’ लिया भाग
दिल्ली में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल फिट इंडिया’ कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुब्बारे छोड़े।
#WATCH | Union Minister Mansukh Mandaviya releases tricolour balloons during the 'Sundays on cycle Fit India' event in Delhi. pic.twitter.com/JOohjdi1vv
— ANI (@ANI) August 10, 2025
10 Aug 2025 06:50 AM (IST)
10 Aug 2025 06:50 AM (IST)मेरा चीफ फील्ड मार्शल बन गया: थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी
आईआईटी मद्रास में अपने संबोधन में थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि अगर आप किसी पाकिस्तानी से पूछेंगे कि वह हारे या जीते, तो उसका जवाब होगा मेरा चीफ फील्ड मार्शल बन गया है। यानी उनके हिसाब से, हम ही जीते होंगे, तभी तो उनका चीफ फील्ड मार्शल बना है।
#WATCH | During an address at IIT Madras, Chief of Army Staff (COAS) General Upendra Dwivedi says, "...If you ask a Pakistani whether you lost or won, he'd say my chief has become a field marshal. We must have won only, that's why he's become a field marshal..." (09.08)
(Source:… pic.twitter.com/G81nCSY9dh
— ANI (@ANI) August 9, 2025
10 Aug 2025 06:35 AM (IST)
10 Aug 2025 06:35 AM (IST)काशी विश्वनाथ मंदिर में प्लास्टिक सामग्री से बनी वस्तुओं पर बैन लागू
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि धाम क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इसके अंतर्गत फूलों की माला, दूध या अन्य पूजा की वस्तुएं जो प्लास्टिक के पैकेट, डिब्बे या किसी भी प्रकार के प्लास्टिक सामग्री में आती हैं, उन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
