Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 1 नवंबर: दिनभर की सभी मुख्य खबरों एक सिंगल क्लिक कर पढ़ें

Aaj Ki Taza Khabar Live: आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ हो गई है। हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

  • By प्रतीक पांडेय, सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 01, 2025 | 09:59 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती आज यानी 1 नवंबर को पार्टी की ओबीसी भाईचारा समितियों की एक अहम बैठक करेंगी। मार्च में हर जिले में इन समितियों के गठन के बाद से उनके प्रदर्शन की राज्य स्तर के पदाधिकारी हर महीने समीक्षा कर रहे हैं। मायावती खुद इन बैठकों की अध्यक्षता चार बार कर चुकी हैं और 1 नवंबर की बैठक इस श्रृंखला की पांचवीं कड़ी होगी।

 

 

The liveblog has ended.
  • 01 Nov 2025 09:56 PM (IST)

    01 Nov 2025 09:56 PM (IST)

    कल मोकामा में RJD की वीणा देवी के लिए प्रचार के लिए जाएंगे तेजस्वी

    तेजस्वी यादव कल मोकामा में RJD उम्मीदवार वीणा देवी के लिए प्रचार करेंगे। बता दें यह वहीं मोकामा सीट है जो अभी दुलारचंद यादव की हत्या के कारण पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • 01 Nov 2025 09:28 PM (IST)

    01 Nov 2025 09:28 PM (IST)

    प्रयागराज में देवउठनी एकादशी के अवसर पर बलुआ घाट पर एक लाख तेल के दीपक जलाए

    प्रयागराज में देवउठनी एकादशी के अवसर पर बलुआ घाट पर एक लाख तेल के दीपक जलाए गए और विशेष आरती की गई।

    #WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: देवउठनी एकादशी के अवसर पर बलुआ घाट पर एक लाख तेल के दीपक जलाए गए और विशेष आरती की गई। pic.twitter.com/3LKc2jI7SU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025

  • 01 Nov 2025 08:37 PM (IST)

    01 Nov 2025 08:37 PM (IST)

    तेजस्वी ने मोकामा हिंसा पर NDA पर बोला तीखा हमला

    तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को मौका दिया जाए, तो वे 20 महीने में वह काम कर दिखाएंगे जो पिछले 20 सालों में नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, हिम्मत नहीं है कि अनंत सिंह को कोई छू कर दिखा दे। तेजस्वी ने सरकार पर आरोप लगाया कि यह नक़लची है और बाहरी लोग बिहार पर कब्जा जमाना चाहते हैं।

  • 01 Nov 2025 08:12 PM (IST)

    01 Nov 2025 08:12 PM (IST)

    उत्तराखंड के CM धामी ने आवास पर राज्य के लोक पर्व इगास में भाग लिया

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर राज्य के लोक पर्व इगास में भाग लिया। उन्होंने कहा, "यह हमारा पारंपरिक पर्व है, जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिला है। यह हमारी लोक संस्कृति, हमारी जीवन शैली और हमारे मूल्यों को दर्शाता है। यह पर्व हममें एकता, उत्साह और ऊर्जा का संचार करता है। मैं इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं।"

    VIDEO | Dehradun: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami participates in the state’s folk festival Igas at his residence. He says, “This is our traditional festival, inherited from our ancestors. It reflects our folk culture, our way of life, and our values. This festival inspires… pic.twitter.com/lQgnsmNUId

    — Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2025

  • 01 Nov 2025 07:46 PM (IST)

    01 Nov 2025 07:46 PM (IST)

    वेंकटेश्वर मंदिर में हुइ भगदड़ के लिए सरकार जिम्मेदार- YSRCP नेता रेड्डी

    आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में हुइ भगदड़ पर वाईएसआरसीपी नेता महेश रेड्डी ने कासीबुग्गा मंदिर भगदड़ के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। जवाबदेही और परिवारों के लिए राहत की मांग की।

    VIDEO | Andhra Pradesh: YSRCP leader Mahesh Reddu blames the government for Kasibugga temple stampede; demands accountability and relief for families.

    (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/JU473IAi9b

    — Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2025

  • 01 Nov 2025 07:01 PM (IST)

    01 Nov 2025 07:01 PM (IST)

    मोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग की कार्रवाई 

    मोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। आयोग के द्वारा दो प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

  • 01 Nov 2025 06:58 PM (IST)

    01 Nov 2025 06:58 PM (IST)

    लखनऊ शहर को UNESCO द्वारा 'क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी' सूची में शामिल किया गया

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर को UNESCO द्वारा 'क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी' सूची में शामिल किए जाने पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश के समस्त नागरिकों को बहुत-बहुत बधाई। आज सीएम योगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करने का काम कर रहा है, उसके लिए प्रदेशवासियों को बहुत बधाईयां और शुभकामनाएं। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को UNESCO के द्वारा 'क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी' में शामिल करने का काम किया गया है।

  • 01 Nov 2025 06:27 PM (IST)

    01 Nov 2025 06:27 PM (IST)

    बिहार में महिला रोजगार योजना के 10 हजार रूपये नहीं लौटाने होंगे

    महिला रोजगार योजना पर बिहार सरकार का बड़ा बयान सामने आया है, इसमें महिलाओ को दिए गए 10 हजार रुपये लौटाने की जरूरत नहीं। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1 करोड़ 50 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का सीधा फायदा मिल चुका है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपना स्वरोजगार या छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए 10,000 रुपए की राशि दी जा चुकी है।

  • 01 Nov 2025 06:04 PM (IST)

    01 Nov 2025 06:04 PM (IST)

    पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में दिल की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया

    छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी ने 'दिल की बात' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गंभीर इलाज करा चुके बच्चों से बातचीत की। छह महीने पहले दिल की सर्जरी कराने वाली एक बच्ची ने बताया, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उनसे मिल पाऊंगी। मैं आज पहली बार उनसे मिली। मैं बहुत खुश हूं..."

    #WATCH छत्तीसगढ़ | प्रधानमंत्री मोदी ने 'दिल की बात' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गंभीर इलाज करा चुके बच्चों से बातचीत की।

    छह महीने पहले दिल की सर्जरी कराने वाली एक बच्ची ने बताया, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उनसे मिल पाऊंगी। मैं आज पहली बार उनसे मिली। मैं बहुत खुश हूं..."… pic.twitter.com/52TFfoDOEz

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025

  • 01 Nov 2025 05:27 PM (IST)

    01 Nov 2025 05:27 PM (IST)

    दिल्ली के वजीरपुर वर्तन की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौजूद

    उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम एक बर्तन फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्टरी आग की चपेट में आ गई। दमकल की नौ गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि स्थानीय पुलिस और बचाव दल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

  • 01 Nov 2025 05:09 PM (IST)

    01 Nov 2025 05:09 PM (IST)

    मोकामा हत्याकांड पर RJD उम्मीदवार वीणा देवी का बयान, मुझे घटना की जानकारी नहीं

    मोकामा हत्याकांड पर मोकामा से राजद उम्मीदवार वीणा देवी ने कहा, "मुझे इस घटना की जानकारी नहीं थी। मैं उस समय मरांची गांव में अपना दौरा कर रही थी, जब मुझे इस बात की जानकारी मिली तो मैं वापस लौटी और पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की, प्रशासन जांच करने के मूड में नहीं था।"

    #WATCH | मोकामा, बिहार: मोकामा हत्याकांड पर मोकामा से राजद उम्मीदवार वीणा देवी ने कहा, "मुझे इस घटना की जानकारी नहीं थी। मैं उस समय मरांची गांव में अपना दौरा कर रही थी... जब मुझे इस बात की जानकारी मिली तो मैं वापस लौटी और पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की... प्रशासन जांच करने के… pic.twitter.com/31b6DFDnEy

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025

  • 01 Nov 2025 04:54 PM (IST)

    01 Nov 2025 04:54 PM (IST)

    अमित शाह अब बिहार को माफ करें, कितने जुमले बोलेंगे- तेजस्वी

    RJD नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, "उनसे कहिए कि वे बिहार को माफ करें। अब वे कितने जुमले बोलेंगे?" बता दें कि आज गृह मंत्री बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे है।

    #WATCH | पटना, बिहार: राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, "...उनसे कहिए कि वे बिहार को माफ करें। अब वे कितने जुमले बोलेंगे?" pic.twitter.com/Qje5kctwkR

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025

  • 01 Nov 2025 04:41 PM (IST)

    01 Nov 2025 04:41 PM (IST)

    25 साल पहले अटल जी की सरकार ने आपके सपनों का छत्तीसगढ़ आपको सौंपा- PM मोदी

    छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "25 साल पहले अटल जी की सरकार ने आपके सपनों का छत्तीसगढ़ आपको सौंपा था, साथ ही ये संकल्प भी लिया था कि छत्तीसगढ़ विकास की नई बुलंदी छूएगा। छत्तीसगढ़ आज विकास के पथ पर तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।"

    #WATCH न्यू रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "25 साल पहले अटल जी की सरकार ने आपके सपनों का छत्तीसगढ़ आपको सौंपा था, साथ ही ये संकल्प भी लिया था कि छत्तीसगढ़ विकास की नई बुलंदी छूएगा। छत्तीसगढ़ आज विकास के पथ पर तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।" pic.twitter.com/J3hinFZseU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025

  • 01 Nov 2025 04:01 PM (IST)

    01 Nov 2025 04:01 PM (IST)

    पीएम मोदी छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में

    रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। पीएम शीघ्र ही सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    #WATCH | रायपुर: प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे।

    प्रधानमंत्री शीघ्र ही सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक… pic.twitter.com/RGnFjkw5HD

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025

  • 01 Nov 2025 03:30 PM (IST)

    01 Nov 2025 03:30 PM (IST)

    निर्माणाधीन स्थल पर भीड़ जुटाने की वजह से वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़-TDP

    वेंकटेश्वर मंदिर भगदड़ पर टीडीपी प्रवक्ता ने कहा है कि यह हादसा निर्माणाधीन स्थल पर भीड़ जुटाने की वजह से हुआ है।

  • 01 Nov 2025 03:15 PM (IST)

    01 Nov 2025 03:15 PM (IST)

    PM मोदी ने छत्तीसगढ़ में 14,260 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री शीघ्र ही सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    #WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    प्रधानमंत्री शीघ्र ही सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और… pic.twitter.com/Omt8zGOqGR

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025

  • 01 Nov 2025 03:13 PM (IST)

    01 Nov 2025 03:13 PM (IST)

    PM नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

    #WATCH | छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर अटल नगर में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

    (सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/M8JLaIXjNO

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025

  • 01 Nov 2025 02:26 PM (IST)

    01 Nov 2025 02:26 PM (IST)

    श्रीकाकुलम भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतको के परिजनों को 2 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह श्रीकाकुलम में हुई भगदड़ की घटना से दुखी हैं और उन्होंने पीड़ितों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों के लिए 50,000 रुपए की भी घोषणा की गई। पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों।"

  • 01 Nov 2025 01:57 PM (IST)

    01 Nov 2025 01:57 PM (IST)

    बंगाल में SIR-CAA की जरुरत नहींः समिक भट्टाचार्य

    पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा- बंगाल में SIR, CAA और केंद्रीय बलों की जरूरत नहीं है। टीएमसी यहां खुद ही हार जाएगी।

  • 01 Nov 2025 01:40 PM (IST)

    01 Nov 2025 01:40 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी बोले- अटल जी सपना साकार हो रहा है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज जब छत्तीसगढ़ 25 वर्षों की यात्रा के अहम पड़ाव पर पहुंचा है, तो मुझे राज्य के लोगों के लिए इस नई विधानसभा का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है।

  • 01 Nov 2025 01:29 PM (IST)

    01 Nov 2025 01:29 PM (IST)

    'नहीं रोकूंगा अपना प्रचार, फिर से जाऊंगा बिहार', धमकी के बाद बोले भाजपा सांसद रवि किशन

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा है कि विरोधी चुनाव में बुरी तरह हार रहे हैं और इस हताशा में मुझे और मेरी मां को अपशब्द बोले गए। रवि किशन ने धमकी देने वालों को चुनौती देते हुए कहा है कि वे अपना प्रचार नहीं रोकेंगे और दोबारा बिहार जाएंगे। भाजपा सांसद रवि किशन को बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर शनिवार को आईएएनएस से बातचीत में रवि किशन ने कहा, "विरोधी चुनाव में बुरी तरह हार रहे हैं। इस कारण मुझे और मेरी मां को अपशब्द कहे गए हैं। लेकिन जो धमकी दे रहे हैं, उनको बता दूं कि मैं फिर से बिहार आ रहा हूं।"

  • 01 Nov 2025 01:15 PM (IST)

    01 Nov 2025 01:15 PM (IST)

    पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया। पीएम ने नए रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

  • 01 Nov 2025 12:33 PM (IST)

    01 Nov 2025 12:33 PM (IST)

    आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

    आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ हो गई है। हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

  • 01 Nov 2025 11:45 AM (IST)

    01 Nov 2025 11:45 AM (IST)

    श्रेयस अय्यर को मिली सिडनी हॉस्पिटल से छुट्टी, BCCI ने जारी किया नया मेडिकल अपडेट

    श्रेयस अय्यर को लेकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने कहा कि श्रेयस अय्यर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वो फिलहाल सिडनी में ही रुकेंगे। बोर्ड के मुताबिक श्रेयस की रिकवरी अच्छे तरीके से हो रही है।

  • 01 Nov 2025 11:07 AM (IST)

    01 Nov 2025 11:07 AM (IST)

    कोटा में बोलेरो ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों की मौत

    राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा हो गया है। स्कूल वैन की बोलेरो से हुई टक्कर में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई। एक प्राइवेट स्कूल की वैन को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

  • 01 Nov 2025 09:55 AM (IST)

    01 Nov 2025 09:55 AM (IST)

    'अपने परिवार के लिए नहीं, बिहार के लिए काम किया', बिहार चुनाव से ठीक पहले CM नीतीश का भावुक संदेश

    सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर 'डबल इंजन' सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं, सम्मान की बात है, और महिला सशक्तिकरण उनका फोकस रहा है।

  • 01 Nov 2025 09:25 AM (IST)

    01 Nov 2025 09:25 AM (IST)

    MVA की रैली को नहीं मिली मुंबई पुलिस की इजाजत

    मुंबई पुलिस ने महा विकास अघाड़ी (MVA) द्वारा आज आयोजित होने वाली रैली को अनुमति देने से मना कर दिया है। ये रैली वोटर लिस्ट में संभावित गड़बड़ियों के खिलाफ निकाली जा रही थी। इस रैली में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राज ठाकरे शामिल होने वाले थे।

  • 01 Nov 2025 08:27 AM (IST)

    01 Nov 2025 08:27 AM (IST)

    प्रियंका गांधी की खगड़िया में होने वाली जनसभा स्थगित

    प्रियंका गांधी की खगड़िया में होने वाली जनसभा स्थगित हो गई है। बारिश के कारण इस जनसभा को स्थगित किया गया है।

  • 01 Nov 2025 07:36 AM (IST)

    01 Nov 2025 07:36 AM (IST)

    भाजपा सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी

    भाजपा सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को खेसारी लाल यादव का फैन बताया है।

  • 01 Nov 2025 06:55 AM (IST)

    01 Nov 2025 06:55 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के गठन की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आज छत्तीसगढ़ जाएंगे PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के गठन की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए छत्तीसगढ़ जाएंगे। पीएम स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा से जुड़ी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। इसके बाद में पीएम मोदी छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में भी भाग लेंगे, जो राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।

Aaj ki taaja khabar 1 november 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2025 | 06:33 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Today Hindi News

सम्बंधित ख़बरें

1

LPG, GST, आधार कार्ड: आज से लागू हो जाएंगे ये 7 बड़े नियम, आपके मासिक बजट पर सीधा असर

2

नौसेना उप प्रमुख का बड़ा खुलासा, भारतीय रडार पर चीन के युद्धपोत, पाकिस्तान का भी किया जिक्र

3

नवंबर 2025 में छुट्टियों की भरमार! 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, स्कूलों में भी 9 दिन तक छुट्टी

4

ईडी ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, 3 घंटे जांच के बाद निकली फर्जी, के.एन. नेहरू केस का था जिक्र

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.