Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का मौसम: आसमान से बरसेगी आफत या राहत? 15 राज्यों में तूफानी तांडव! 70 की रफ्तार से चलेगी हवा

Weather Update: भीषण लू के बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 70 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं और 26 मई को मानसून की दस्तक राहत के संकेत दे रही हैं।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 19, 2026 | 08:27 AM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Weather Forecast: देश के मौसम में इस समय दो विरोधाभासी तस्वीरें एक साथ नजर आ रही हैं। एक ओर जहां उत्तर और मध्य भारत के लोग सूरज की तपिश और भीषण लू से बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर प्रकृति ने राहत की फुहारें भेजने की तैयारी कर ली है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 12 घंटों के भीतर देश के 15 राज्यों के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें धूल भरी आंधी और तूफानी बारिश की चेतावनी दी गई है।

गर्मी के भीषण टॉर्चर के बीच 15 राज्यों के लिए चेतावनी

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में इस समय आसमान से आग बरस रही है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान उम्मीद की किरण लेकर आया है। अगले 12 घंटों में देश के 15 राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल

Maharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम

आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी

Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी

विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात हवाओं की गति है, जो 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इतनी तेज हवाएं कमजोर ढांचों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए लोगों को घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

मानसून की एंट्री कब?

राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में फिलहाल गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 19 और 20 मई को यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार सकता है। इसी तरह राजस्थान में गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ जारी है, जहां जयपुर सहित 19 जिलों में तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की आशंका है।

मध्य प्रदेश के भी 31 जिलों में लू का कहर जारी है। लेकिन इस झुलसाती गर्मी के बीच एक सुखद खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी तय रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई के आसपास मानसून केरल के तट से टकरा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो जून की शुरुआत तक देश के एक बड़े हिस्से को इस तपती गर्मी से स्थायी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

मौसम का यह बदलाव केवल मैदानी इलाकों तक सीमित नहीं है। पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हलचल तेज हो गई है। ऊपरी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। हिमाचल के मनाली में तो पारा न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो मैदानी इलाकों की गर्मी के मुकाबले बिल्कुल उलट है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के भी एक दर्जन से अधिक जिलों, जिनमें मेरठ, आगरा, कानपुर और वाराणसी शामिल हैं, वहां हल्की बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। यह बदलाव भले ही तात्कालिक हो, लेकिन इससे बढ़ते हुए पारे पर कुछ समय के लिए लगाम जरूर लगेगी।

केरल में ऑरेंज अलर्ट, बिहार झारखंड में तूफानी बारिश

बिहार और झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के पटना, गया और चंपारण जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा भी मंडरा रहा है। वहीं, दक्षिण भारत के केरल में मानसून की आहट के साथ ही ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त

कन्नूर और कासरगोड जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। तमिलनाडु के भी कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Aaj ka mausam weather update may 19 rain storm alert heatwave forecast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 08:27 AM

Topics:  

  • IMD
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.