Aaj Ka Mausam: मौसम का बदलेगा मिजाज, महाराष्ट्र में आंधी तो केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश में जमकर बारिश होने की संभावना
Weather Update: देश में गर्मी के मौसम में बारिश जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कही धूप तो कही तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज भी कई राज्यों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
- Written By: प्रिया जैस
आज का मौसम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून के मंगलवार को दोपहर बाद तक दक्षिण अंदमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीपों में प्रवेश करने के आसार हैं। इसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान मानसून दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव व कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार और अंदमान द्वीप समूह तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ सकता है।
सोमवार को सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर बांग्लादेश, अंदमान और निकोबार द्वीप, गंगा-पश्चिम बंगाल, पूर्व और दक्षिण उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें दर्ज की गईं।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक देखी गई। राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: 11 मई को बेमौसम बारिश की चेतावनी, जानें कहां होगी उमस, कहां गर्मी और कहां बरसेंगे बादल
MP Weather Update: बारिश के बाद ‘लू’ का अलर्ट; 12 मई से तपेगा मध्य प्रदेश और 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
Today Weather Update: 85 की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, क्या आपके शहर में भी बरपेगा कुदरत का कहर?
MP Weather Report: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, रविवार से बढ़ेगा तापमान
बुधवार को कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश कर अलर्ट
बुधवार को अंदमान और निकोबार द्वीप, कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, पश्चिम मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक संभव है। दिल्ली-एनसीआर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
पश्चिम-भारत में हल्की बारिश की संभावना
12 मई को गुजरात राज्य में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है; 13 और 14 मई को कोंकण और गोवा; 14-16 मई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, 12 मई को कोंकण और गोवा, 13 मई को गुजरात राज्य में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। 12 और 13 मई को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है।
