Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का मौसम: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, इन राज्यों में 70 KM की रफ्तार से तूफान और बारिश का अलर्ट जारी

Weather Forecast: आईएमडी ने आज, 15 मई को देश के 10 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जहां उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है, वहीं दक्षिण में भारी बारिश की संभावना है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 15, 2026 | 08:26 AM

सोर्स- AI

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Alert: देश में एक तरफ जहां दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं, वहीं मौसम विभाग ने 10 राज्यों के लिए भारी बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने खासकर झारखंड के किसानों को आगाह किया है कि आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। पंजाब  हरियाणा और चंडीगढ़ में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। 15 और 16 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए सतर्क रहें, हालांकि शाम के समय हल्के बादल छाए रहने से कुछ राहत मिल सकती है।

इमेज सोर्स- आईएमडी

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur Weather: नागपुर में आज सूरज उगलेगा आग, पारा 45°C पहुंचने का अनुमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Maharashtra Weather: मुंबई में छाएंगे बादल, विदर्भ में आग उगलेगा सूरज, जानिए आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Monsoon Alert: समय से 5 दिन पहले दस्तक देगा मॉनसून, इस तारीख से शुरू होगी भारी बारिश; क्या है IMD का अपडेट?

यूपी में कुदरत का कहर, 24 घंटे में 101 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, अधिकारियों को दिया निर्देश

मध्य प्रदेश में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और राजस्थान में भीषण गर्मी

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में ‘हीट जोन’ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने इंदौर, रतलाम, उज्जैन, धार और देवास जैसे जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जहां लू के साथ-साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है। उधर, राजस्थान के फलौदी और जैसलमेर में पारा 45 डिग्री को पार कर गया है। जयपुर और बीकानेर संभाग में आज हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम पूरी तरह गर्म रह सकता है। राज्य के पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में तेज धूप के साथ तापमान 40 डिग्री के आस पास बना रह सकता है। कुछ जगहों पर शाम के बाद हल्के बादल और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म हवाओं के कारण बिजली और पानी की मांग भी बढ़ सकती है। वहीं यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी के साथ-साथ अन्य जिलों में पारा 40 डिग्री के ऊपर जा सकता है। वेस्ट यूपी में गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं और पूर्वी हिस्सों में भारी उमस रहेगी। संभावना जताई जा रही है कि देश शाम तक यूपी के कई जिलों में छिटपुट बारिश हो जाए।

यह भी पढ़ें: महंगाई का डबल अटैक! आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए का हुआ इजाफा, चेक करें अपने शहर का रेट

तमिलनाडु में भारी बारिश और झारखंड में ओलावृष्टि का खतरा

दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। नीलगिरि और कोयंबतूर जैसे घाट क्षेत्रों में 15 से 19 मई तक भारी बारिश का अनुमान है। दूसरी ओर, झारखंड सरकार प्राकृतिक आपदाओं और ओलावृष्टि से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है क्योंकि वहां फसलों को बड़े नुकसान की आशंका जताई गई है।

Aaj ka mausam ka hal kaisa hai maharashtra bihar up delhi ncr imd update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 08:15 AM

Topics:  

  • IMD
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.