Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 12 राज्यों में आईएमडी अलर्ट जारी, बारिश-तूफान की आशंका, जानिए आपके शहर का हाल

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के भीतर 12 राज्यों में तूफानी बारिश और 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर भारत में भीषण लू जारी रहेगी।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 20, 2026 | 10:39 AM

सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Weather Forecast: देश के मौसम में इस समय एक काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां उत्तर और मध्य भारत के मैदान तप रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्वी भारत और पहाड़ी इलाकों में आसमानी आफत अपना रौद्र रूप दिखाने को तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा चेतावनी में स्पष्ट किया है कि अगले 12 घंटों में मौसम की चाल बेहद आक्रामक हो सकती है।

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर पहुंच गया है। यहां 20 से 22 मई तक भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोपहर के समय 25 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश में झुसलाने वाली गर्मी

उत्तर प्रदेश में स्थिति और भी भयावह है, जहां बांदा में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि लू लगने और हीट स्ट्रोक होने की अत्यधिक संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

आसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं

अकोला में पारा 46.3 डिग्री पहुंचा; अगले 5 दिन भीषण हीटवेव का अलर्ट, रात की बिजली कटौती से जनता बेहाल

विदर्भ में 10 से 15 जून के बीच मानसून की दस्तक; गोंदिया-गढ़चिरोली में भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

आज का मौसम 19 मई: आसमान से बरसेगी आफत या राहत? 15 राज्यों में तूफानी तांडव! 70 की रफ्तार से चलेगी हवा

राजस्थान में चलेंगी गर्म हवाएं

राजस्थान के अधिकतर भागों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। यहाँ न केवल पारा चढ़ रहा है, बल्कि 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है, जो विजिबिजिटी को कम कर सकती हैं।

बिहार में 80KMPH की स्पीड से चलेगी हवा

बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत और आफत दोनों की खबर दी है। राज्य में 25 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 81 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है, जिससे कच्चे मकानों और पेड़ों को नुकसान हो सकता है।

झारखंड में होगी झमाझम बारिश

झारखंड में भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रांची और आसपास के इलाकों में 50-85 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम

ओडिशा इस समय भीषण गर्मी और उमस की दोहरी मार झेल रहा है। आज शाम के समय राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जो उमस से कुछ पल की राहत दे सकती है।

उत्तराखंड में भी मौसम की दोहरी मार

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में जहां लू जैसे हालात हैं, वहीं उत्तरकाशी और चमोली जैसे ऊंचे इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पहाड़ों की यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा स्थिति जरूर जान लें।

एमपी में ऑरेंज अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में 25 मई तक लू और गर्म हवाओं का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। भोपाल और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में पारा 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है, हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की भी उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश में जल्द बदलेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों में मौसम पलटने वाला है। शिमला, मनाली और कुल्लू जैसे पर्यटन स्थलों पर झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे सैलानियों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक

झुलसाती गर्मी के बीच एक सुखद संदेश यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी तय दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 26 मई को केरल तट पर पहुंचने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों को कवर कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: बंगाल में अब नहीं मिलेगा मुस्लिमों को आरक्षण, सुवेंदु ने पलटा ममता का एक और फैसला, जानें अब किसे मिलेगा लाभ?

अगले 12 घंटों में मौसम विभाग का 12 राज्यों के लिए महा-अलर्ट

मौसम विभाग ने उन सभी 12 राज्यों के निवासियों को सजग रहने के लिए कहा है जहां तूफानी बारिश की संभावना है। तेज हवाओं के कारण पेड़ों की शाखाएं टूटने, बिजली की लाइनें प्रभावित होने और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का डर है। विशेष रूप से किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखें और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Aaj ka mausam ka hal kaisa hai maharashtra bihar up delhi ncr 20 may 2026 imd alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 08:51 AM

Topics:  

  • IMD
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.