Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौसम का बदला मिजाज: कहीं बरसेंगे आफत के बादल तो कहीं बर्फबारी, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा हाल

देश भर में इस समय मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। 15 अक्टूबर से पूरे देश में तापमान में गिरावट होनी शुरू हो जाएगी। मौसम के इस बदलते खेल में बुजुर्गों और बच्चों के लिए थोड़ी सी परेशनी पड़ सकता है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Oct 12, 2025 | 06:54 AM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Weather News: देशभर में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। मानसून की विदाई के साथ ही उत्तर भारत में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, तो वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों पर आफत के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, तूफानी हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडक और बढ़ेगी। यह मौसम का मिला-जुला रूप अगले कुछ दिनों तक लोगों के लिए कौतूहल और कहीं-कहीं परेशानी का कारण बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों में अब ठंड का असर दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे सुबह और शाम को सिहरन महसूस हो रही है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन यूपी और एमपी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय कोहरे की हल्की चादर भी देखने को मिल सकती है, जिससे यातायात पर मामूली असर पड़ सकता है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में है।

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में सिहरन

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में बर्फ की चादर बिछने से न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंडक बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह ठंड और तेज होगी, इसलिए लोगों को गर्म कपड़े निकालने की सलाह दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़

होली के त्यौहार पर मौसम की मार! दिल्ली से झारखंड तक गर्मी से बढ़ेंगी मुश्किलों, 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

पुणे में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, पारा 35 डिग्री के पार, डिहाइड्रेशन से बचने की सलाह

आज का मौसम 02 मार्च 2026: दिल्ली में गर्मी का कहर, UP-बिहार में भी ऊपर जाएगा पारा, जानें अपने शहर का हाल

यह भई पढ़ें: राहुल गांधी को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? कांग्रेस नेता ने वेनेजुएला की मचाडो से तुलना कर की मांग

दक्षिण-पूर्वोत्तर में तूफानी बारिश का अलर्ट

जहां उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, वहीं देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्से में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, नागालैंड के साथ-साथ ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना है। वहीं, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

Aaj ka mausam bharat mein barish barfbari aur thand ka double alert jane desh ka haal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2025 | 06:54 AM

Topics:  

  • India Weather Forecast
  • India Weather Report
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.