Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Alert: दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा, UP और बिहार में झमाझम बारिश; जानें अपने राज्य का हाल

Weather Update: IMD ने 31 जुलाई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। असम और गुजरात में बाढ़ का संकट गहराया, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह। 

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 31, 2026 | 07:11 AM

आज का मौसम, सांकेतिक (AI मॉडिफाइड फोटो)

Follow Us
Follow Us:

IMD Weather Update 31 July: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जुलाई 2026 के लिए देश के एक बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश का ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, आज देश के लगभग कई राज्यों में हल्की से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मानसून की सक्रियता के कारण अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत में मौसम का मिजाज काफी सख्त बना रहेगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इन राज्यों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

असम में बाढ़ की स्थिति पहले से ही चिंताजनक बनी हुई है, अब तक करीब 78 लोगों की जान जा चुकी है और 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। अब आने वाले तीन दिनों में असम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान का अंदेशा जताया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में फिर जलभराव का संकट; नदी-नाले उफान पर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा; लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Maharashtra Weather: मुंबई-पुणे से लेकर नागपुर तक मूसलाधार बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

भंडारा में बारिश का कहर, 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने से गाय की मौत

नागालैंड में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

दूसरी ओर, गुजरात में भी प्रशासन पूरी तरह चौकस है। सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा और भावनगर सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़ और विदर्भ के ऊपर बने गहरे अवदाब का असर मध्य भारत के राज्यों पर पड़ेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ आने की आशंका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली, यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 31 जुलाई को सुबह से लेकर रात तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मानसून की मेहरबानी बरकरार रहेगी। यूपी के दोनों हिस्सों (पूर्वी और पश्चिमी) में 5 अगस्त तक झमाझम बारिश होने की संभावना है, यहां 3 से 5 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, अगर बिहार की बात करें तो आज 31  जुलाई से 5 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज-तड़क और तेज हवाएं भी चल सकती है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम?

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 अगस्त तक व्यापक स्तर पर वर्षा और बिजली गिरने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक जलभराव होने का खतरा है, जिससे यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:-  Weather Alert: इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में बिगड़ सकता है मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

समुद्र में न जाने की सलाह

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। उन्हें अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

Aaj ka mausam 31 july heavy rain alert imd flood warning many state

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 07:11 AM

Topics:  

  • India Weather Forecast
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.