मुंबई में सिरफिरे ने 15 बच्चों को किडनैप कर मचाई सनसनी, वीडियो जारी कर बताई डिमांड, कमांडोज ने दबोचा
Children Held Hostage in Powai: मुंबई के पवई इलाके में एक मानसिक रूप से बीमार शख्स ने कुछ बच्चों को बंधक बना लिया। मुंबई पुलिस आरोपी शख्स ने बातचीत की और बाद में आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मुंबई में सिरफिरे ने 15 बच्चों को किडनैप कर मचाई सनसनी, कमांडोज ने धर दबोचा
Mumbai News: मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को एक सिरफिरे शख्स ने ऐसी हरकत की कि देखकर लोग दंग रह गए। उसने स्टूडियो में मौजूद कुछ बच्चों को बंधक बना लिया और धमकी दी कि अगर उसे कुछ हुआ तो बच्चों को नुकसान पहुंचेगा, जिसकी जिम्मेदारी किसी की नहीं होगी। इस घटना से बंधक बनाए गए बच्चों के माता-पिता में दहशत फैल गई।
खुद को रोहित आर्या बताने वाले इस व्यक्ति ने कुछ देर तक पुलिस से बातचीत की। बातचीत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
‘सुसाइड की जगह दूसरा प्लान बनाया’
बंधक बनाने वाले रोहित आर्या ने बताया कि उसने आत्महत्या करने का विचार छोड़ा और उसकी जगह यह कदम उठाया। उसने कहा कि उसे कुछ सवालों के जवाब चाहिए और वह सिर्फ बातचीत करना चाहता था। आर्या ने यह भी स्पष्ट किया कि वह न तो आतंकवादी है और न ही किसी प्रकार की पैसों की मांग कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
किडनैपर ने वीडियो जारी किया
आर्या ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में दावा किया कि वह अकेला नहीं है। उसने कहा कि “मेरे साथ और लोग भी हैं” और जैसे ही उसकी बात पूरी होगी, वह बाहर आ जाएगा। उसने यह भी कहा कि “मेरे जैसे और लोगों की भी डिमांड है।” फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटना के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
मुंबई के RA स्टूडियो में करीब बच्चों को बंधक बनाया गया. बंधक बनाने वाला आरोपी रोहित आर्या स्टूडियो में काम करता है. इन बच्चों को ऑडिशन के नाम पर बुलाया गया था.#Mumbai #Powai #RAStudio pic.twitter.com/DcfJaQJfC4 — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) October 30, 2025
100 बच्चे आए थे ऑडिशन के लिए
घटना आरए स्टूडियो की बताई जा रही है, जहां करीब 100 बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आर्या ने लगभग 15 बच्चों को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत स्पेशल ऑपरेशन शुरू कर दिया। कमांडो यूनिट और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें- आदमखोर बाघ पर काबू पाने के लिए टीम तैनात, हड़ताल के बाद वन विभाग की कार्रवाई
कमांडो ने दबोचा आरोपी को
सूत्रों के अनुसार, बंधक बनाए गए बच्चों की उम्र करीब 15 साल थी। कमांडो टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू में किया। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
