- Hindi News »
- India »
- A Good News Came Amid The Increasing Havoc Of Corona In Mumbai Know What Kishori Pednekar Said
मुंबई में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच आई एक अच्छी खबर, जानें महापौर किशोरी पेडनेकर ने क्या कहा..
- Written By: आसिफ सईद

Kishori Pednekar (File Photo -ANI)
मुंबई: मुंबई (Mumbai) की महापौर किशोरी पेडनेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) ने बुधवार को कहा कि शहर में कोविड-19 (Mumbai Covid Updates) और कोरोना वायरस (Corona Virus) के तेजी से फैल रहे स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ (Omicron) के मामले अब कम हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण कराने की भी अपील की।
महापौर कार्यालय की ओर से जारी किए वीडियो में पेडनेकर ने कहा कि फरवरी 2021 से अभी तक जितने भी लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें 94 प्रतिशत लोगों ने टीके नहीं लगवाए थे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, महाराष्ट्र की राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 11,647 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले आए मामलों से 2,001 कम थे। शहर में अभी तक संक्रमण के कुल 9,39,867 मामले सामने आ चुके हैं। पेडनेकर ने कहा कि कोविड-19 और ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, लेकिन इस समय यह भी जरूरी है कि सभी लोग कोविड-19 रोधी टीके लगवाएं।
सम्बंधित ख़बरें
एसीसी की सूची जारी, सुरेंद्र बागडे, राधिका रस्तोगी और मनीषा वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी की संभावना
खाड़ी देशों में फंसे नासिक के 250 लोग, CM फडणवीस ने गिरीश महाजन को सौंपी रेस्क्यू की कमान, हेल्पलाइन नंबर जारी
आईवीएफ सेंटर की आड़ में अंतरराष्ट्रीय रैकेट का शक, नाशिक में छापेमारी के बाद खुलासा
महाराष्ट्र में 2,500 पशु चिकित्सकों का सामूहिक इस्तीफा अल्टीमेटम, 10 मार्च से सेवाएं ठप होने की आशंका
पेडनेकर ने कहा, ‘‘ सभी लोगों को टीके लगवाने चाहिए। कृपया टीका लगवाएं।” उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद भी लोग संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन उनमें लक्षण कम होंगे। मुंबई में इस साल सात जनवरी को सर्वाधिक 20,971 दैनिक मामले सामने आए थे और उसके बाद से मामलों में गिरावट ही देखी गई है।
मुंबई में पिछले शनिवार को 20,318, रविवार को 19,474 और सोमवार को 13,648 नए मामले सामने आए थे। इससे पहले, कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान चार अप्रैल 2021 को सर्वाधिक 11,163 मामले सामने आए थे। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मंगलवार को कहा था कि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के दैनिक मामलों और संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने लोगों से से अपील की थी कि वे घबराएं नहीं, इसके बजाय मास्क पहनने जैसे कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करें।
A good news came amid the increasing havoc of corona in mumbai know what kishori pednekar said
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान युद्ध में AI का खौफ: ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में पेंटागन ने उतारे स्वायत्त हथियार
Mar 05, 2026 | 09:35 AMबच्चे फल खाने में करते हैं नखरे? बस इस तरीके से बनाएं हेल्दी कस्टर्ड, नोट करें परफेक्ट रेसिपी
Mar 05, 2026 | 09:35 AMNassar Struggle Story: 700 से ज्यादा फिल्मों में काम, फिर भी जमीन से जुड़े रहे ‘बाहुबली’ फेम नास्सर
Mar 05, 2026 | 09:32 AMIran War में भीषण तबाही: खामेनेई की मौत और ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ से दहला पूरा मिडिल ईस्ट
Mar 05, 2026 | 09:19 AMएसीसी की सूची जारी, सुरेंद्र बागडे, राधिका रस्तोगी और मनीषा वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी की संभावना
Mar 05, 2026 | 09:15 AMHoli Bhai Dooj 2026: इस भाई दूज पर भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले संदेश, आंखों में आ जाएंगे खुशी के आंसू!
Mar 05, 2026 | 09:11 AMखाड़ी देशों में फंसे नासिक के 250 लोग, CM फडणवीस ने गिरीश महाजन को सौंपी रेस्क्यू की कमान, हेल्पलाइन नंबर जारी
Mar 05, 2026 | 09:10 AMवीडियो गैलरी

होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM












