इन हाईकोर्ट को मिलने जा रहे है नए चीफ जस्टिस, जारी की गई अधिसूचना
देश के कुछ अहम हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की जाने वाली है। जिसके लिए न्यायाधीशों का चयन कर लिया गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
दिल्ली हाईकोर्ट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश के इन 8 हाईकोर्ट्स को जल्द ही नए चीफ जस्टिस मिलने जा रहे है। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस जानकारी को लेकर अधिसूचना भी जारी की है। इस अधिसूचना में बताया गया है कि देश के 8 हाईकोर्ट्स में जल्द ही नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की जाने वाली है। आपको बता दें कि दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय और मद्रास हाईकोर्ट के लिए ये अधिसूचना जारी की गई है।
देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “भारत के संविधान से मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति को उच्च न्यायालयों के निम्नलिखित मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण करते हुए प्रसन्नता हो रही है।”
In exercise of the powers conferred by the Constitution of India, the President is pleased to appoint/ transfer the following Chief Justices of High Courts:- pic.twitter.com/m9JzyJxQia — Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) September 21, 2024
सम्बंधित ख़बरें
ये कंटेंट नहीं चलेगा… ध्रुव राठी के ‘बीफ’ वाले वीडियो पर दिल्ली हाई कोर्ट भड़का! 15 दिन का दिया समय
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
टेलीग्राम को दिल्ली हाई कोर्ट से तगड़ा झटका! NEET परीक्षा विवाद के बीच बैन हटाने वाली याचिका खारिज
टेलीग्राम अपराधियों और आतंकियों का अड्डा…दिल्ली हाई कोर्ट में सरकार ने दाखिल किया जवाब, जानें क्या कुछ कहा
दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे मनमोहन
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया है कि देश की राजधानी दिल्ली के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक के रुप में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन को चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शकधर की नियुक्ति की जा सकती है।
एमपी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने ये चेहरे
इसी कड़ी में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर चुना गया है। वहीं कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंद्र प्रसन्ना मुखर्जी को मेघालय उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया गया है।
केरल के चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त
बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार को केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया गया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रुप में नियुक्त किया गया है।
झारखंड के नए चीफ जस्टिस बने ये न्यायाधीश
बॉम्बे हाई कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीराम कल्पना राजेंद्रन को मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रुप में नियुक्त किया गया है। साथ ही आपको जानकारी दें कि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रुप में चुना गया है।
