Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामनवमी के जुलूस में तलवारबाजी एवं लाठीबाजी के खेल के दौरान 700 घायल

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: Apr 02, 2023 | 09:37 AM

Representative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

हजारीबाग : झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) जिले में रामनवमी जुलूस में तलवारबाजी और लाठीबाजी के खेल के दौरान करीब 700 लोग जख्मी हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ बजे शुरू हुआ रामनवमी उत्सव शनिवार रात आठ बजे संपन्न हो गया। भारी बारिश के बावजूद बड़ा ठाकुर बाड़ी इलाके के बोड्डोम बाजार में सदियों पुराने समारोह में 91 अखाड़ों ने हिस्सा लिया। 

उन्होंने बताया कि अच्छी तरह से सजाई गई झांकियों के साथ समारोह में शहर के दो लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि समारोह के दौरान किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एचएमसीएच) ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 15 चिकित्सा शिविर लगाए थे। 

एचएमसीएच के एक अधिकारी ने बताया कि पारंपरिक हथियारों के खेल के दौरान करीब 700 लोगों को चोटें आई हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर का शिविर में इलाज किया गया जबकि कई को विभिन्न अस्पतालों में भी भेजा गया। एक अधिकारी ने कहा कि जमशेदपुर में तेज संगीत पर प्रतिबंध को लेकर तनाव के कारण रामनवमी की रैलियां नहीं निकाल सके 27 अखाड़ा समितियों ने विभिन्न घाटों पर शांतिपूर्ण तरीके से अपने झंडे विसर्जित किए। 

सम्बंधित ख़बरें

Hazaribagh में हिंसा के बाद एक और बड़ा कांड…दिनदहाड़े DGM की हुई हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Jharkhand में दो समुदायों के बीच हिंसक बवाल, महाशिवरात्रि का झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद, गाड़ियां-दुकानें जलीं

हजारीबाग में दो हजार से ज्यादा ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार, यह है वजह

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हल्दीपोखर में कुछ संगठनों ने सुबह से शाम तक का बंद आहूत किया और यह भी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बंद का आह्वान पोटका के क्षेत्राधिकारी को निलंबित करने और रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया गया था, जिसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे। (एजेंसी)

700 injured during the game of sword fighting and lathi in ram navami procession

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2023 | 09:37 AM

Topics:  

  • Hazaribagh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.