Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में 16 गांवों के 50 हजार लोग ‘बुलडोजर खतरे’ का सामना कर रहे हैं: प्रदेश कांग्रेस प्रमुख

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: May 03, 2022 | 06:52 AM

Photo: @Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने सोमवार को दावा किया कि शहर में रिज क्षेत्र के 16 गांवों के 50,000 से अधिक लोग ‘‘बुलडोजर खतरे” का सामना कर रहे हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि यदि इन लोगों के घरों को नगर निगम अधिकारियों द्वारा ध्वस्त किया गया, तो पार्टी आंदोलन शुरू करेगी।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 16 गांवों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की और अपने घरों से ‘‘बेदखल” किये जाने से जुड़े ‘‘बुलडोजर खतरे” के बारे में उनसे शिकायत की। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के बुलडोजर का नया लक्ष्य 1950 से रिज क्षेत्र के रजोकरी से बदरपुर तक के 16 गांवों में रहने वाले 50,000 से अधिक लोग हैं, जिन्होंने दिल्ली के विकास में प्रमुख भूमिका निभायी है।”

सम्बंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में कुत्तों पर लगातार तीसरे दिन सुनवाई, अदालत ने कहा- महिमामंडन करने की कोशिश न करें

दिल्ली में बिन मौसम बरसात…प्रचंड ठंड के बीच अचानक बदला मौसम, स्वेटर के साथ निकला छाता

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में ढाई घंटे चली सुनवाई, कोर्ट ने दिया ये आदेश

फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास फिर गरजे बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण पर हो रही कार्रवाई

कांग्रेस नेता ने साथ ही आरोप लगाया कि ‘‘2006 में, भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए दिल्ली सरकार के वन विभाग को 16 गांवों की ग्राम सभा की जमीन दे दी थी और दिल्ली के ग्रामीण इसकी भारी कीमत चुका रहे हैं।” कुमार ने मांग की कि रिज क्षेत्र में वन विभाग को दी गई भूमि को वापस ग्राम सभा को सौंपने के लिए कानून पारित करने के वास्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करें।

भाजपा और दिल्ली में सत्तारूढ़ आप पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले सात वर्षों में, ‘‘भाजपा और आप सरकार ने अपने निहित स्वार्थ के लिए हजारों लोगों का आशियाना नष्ट करने के लिए आपस में हाथ मिलाया है।”संवाददाता सम्मेलन में मौजूद पूर्व सांसद रमेश कुमार ने दावा किया कि 16 गांवों में ग्राम सभा की 7,000 एकड़ जमीन भाजपा द्वारा वन विभाग को दे दी गई थी, जब वह (भाजपा) दिल्ली में सत्ता में थी।

  पूर्व में, दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगमों द्वारा कई अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाये गए हैं। हाल में 20 अप्रैल को, हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में बुलडोजर से कार्रवाई की गई थी, जहां उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा कई ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया था। बाद में उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप पर इस अभियान पर रोक लगा दी गई।  (एजेंसी)

50000 people from 16 villages in delhi are facing bulldozer menace state congress chief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2022 | 06:52 AM

Topics:  

  • Bulldozer Baba
  • Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.