मुंबई के मार्वे क्रीक में 5 बच्चे डूबे, 2 को बचाने में मिली सफलता, 3 अभी भी लापता
- Written By: शुभम सोनडवले
Representative Photo
मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड के मार्वे क्रीक (झील) में रविवार सुबह नहाने गए पांच बच्चे डूब गए। स्थानीय लोगों ने डूबते हुए बच्चों में दो को बचा लिया, लेकिन तीन बच्चे अब भी लापता हैं जिन्हें ढूंढ़ने का काम जारी है। अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि घटना सुबह 9:38 की है, जब 12 से 16 साल की उम्र के पांच लड़के समुद्र तट से आधा किलोमीटर दूर मलाड इलाके में स्थित क्रीक में नहाने गए थे।
अधिकारी ने कहा कि उनमें (बच्चों) से 13 और 16 साल के किशोरों को अग्निशमन दल के वहां पहुंचने से पहले ही आम लोगों द्वारा बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि तीन अन्य किशोर, जिनमें से दो की उम्र 12 साल और एक की 13 साल है, लापता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
विधान परिषद में गूंजा शिरपुर-पातुर बस सेवा का मुद्दा, परिवहन मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
जनता की सेहत से खिलवाड़ नहीं… ठाणे में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन, सड़ा माल बेचने वाली दुकान सील
लापता बच्चों के नाम
शुभम राजकुमार जयसवाल, उम्र 12 वर्ष
अजय जीतेंद्र हरिजन, उम्र 12 वर्ष
निखिल साजिद कायमकुर, उम्र 13 साल
अधिकारी ने कहा कि खोज अभियान जारी है। मुंबई अग्निशमन दल, पुलिसकर्मी, तटरक्षक, नौसेना के गोताखोर और एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
