‘नरेंद्र मोदी के लिए जीतेंगे महाराष्ट्र की 45 लोकसभा सीटें’, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भरी हुंकार
- Written By: शुभम सोनडवले
नागपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena), अजित पवार (Ajit Pawar) के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सत्तारूढ़ गठबंधन अगले साल आम चुनाव में राज्य में 48 लोकसभा सीटों में से कम से कम 45 सीट जीतेगा। उन्होंने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से यह कहा।
राकांपा सम्मेलन में, उप मुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा दिये गये इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी बारामती सीट और पुणे जिले के कुछ अन्य निर्वाचन क्षेत्रों से लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिंदे ने कहा कि पवार यह भी कह रहे थे कि तीनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। शिंदे ने कहा, “महायुति (महागठबंधन) लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी और हम लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 45 से अधिक सीटें जीतेंगे।”
Maharashtra CM Eknath Shinde says, “All the three parties (BJP-Shiv Sena-NCP (Ajit Pawar faction) will fight together as a grand alliance, in the Lok Sabha election. We will win 45 seats from Maharashtra. We will also fight the 2024 assembly elections together and win.” pic.twitter.com/EZ3Rm4tAu3 — ANI (@ANI) December 1, 2023
मुख्यमंत्री ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में बेमौसम बारिश के कारण जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है उन्हें खेतों में निरीक्षण रिपोर्ट या ‘पंचनामा’ तैयार होने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Navneet Rana Counter Attack: संविधान बड़ा या मजहबी किताब? नवनीत राणा ने प्यारे खान को कटघरे में खड़ा किया
कल्याण में Eknath Shinde का कांग्रेस पर हमला, महिला आरक्षण विरोध को बताया महिलाओं के खिलाफ
नवभारत संपादकीय:महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, परिसीमन से जोड़ने की रणनीति पर विपक्ष का पलटवार
Simhastha Kumbh Mela 2026: त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर से हटेंगी दुकानें, दर्शन पथ के लिए ट्रस्ट का कड़ा रुख
Maharashtra CM Eknath Shinde says, “We have given instructions to do Panchnama of damage caused due to unseasonal rain and hailstorm. This government stands with the farmer. Government will help the farmers.” pic.twitter.com/LBr1A2Vbp6 — ANI (@ANI) December 1, 2023
इस बीच, शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट से ताल्लुक रखने वाले हिंगोली के सांसद हेमंत पाटिल ने कहा कि (पिछले साल शिवसेना में विभाजन के बाद) मुख्यमंत्री (शिंदे) का समर्थन करने वाले शिवसेना के सभी 13 सांसदों को 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से टिकट मिलेगा। पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, “एकनाथ शिंदे ने हमें इस बारे में आश्वस्त किया है।” (एजेंसी)
