इन पर्यटन स्थलों को केंद्र सरकार बनाएगी और खूबसूरत, 23 राज्यों में 40 परियोजनाओं को दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने 23 राज्यों में 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिस पर करीब 3,295 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कम प्रसिद्ध स्थलों को प्रतिष्ठित स्थलों के रूप में विकसित करना और देशभर में पर्यटकों के अधिक संतुलित वितरण को बढ़ावा देना है।
- Written By: साक्षी सिंह
भारत में कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए 40 पर्यटन परियोजनाओं को मंजूरी
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 23 राज्यों में 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिस पर करीब 3,295 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कम प्रसिद्ध स्थलों को प्रतिष्ठित स्थलों के रूप में विकसित करना और देशभर में पर्यटकों के अधिक संतुलित वितरण को बढ़ावा देना है।
अधिकारियों ने बताया कि व्यय विभाग के निर्देशों के अनुसार, पर्यटन मंत्रालय ने प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों के विकास के उद्देश्य से पूंजी निवेश को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष सहायता (SASCI) के लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं।
देश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में एक्सपायरी देसी शराब की बिक्री का आरोप, 100 रुपये में तीन बिक रहे ‘पउआ’; जांच की मांग तेज
छतरपुर: सार्वजनिक तालाब पर मछली पालन पट्टे का ग्रामीणों ने किया विरोध, कलेक्टर से निरस्तीकरण की मांग
MP Farmers Protest: भोपाल में किसानों का बवाल, आखिर कौन है जो मुख्यमंत्री से किसानों को दूर कर रहा?
“चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा..” आज भोपाल पहुंचेंगे 25 से 30 हजार किसान; प्रदर्शनकारियों का बड़ा दावा
अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने राज्य सरकारों को एसएएससीआई के दिशा-निर्देश भेजे हैं। उनसे अनुरोध किया है कि वे परियोजना प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को प्रस्तुत करें, जो उत्कृष्ट हों और इनसे प्रभावशाली गंतव्यों का निर्माण किया जा सके। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 तक 8,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कुल 87 परियोजना प्रस्ताव प्राप्त हुए।
व्यय विभाग द्वारा दी गई मंजूरी
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पर्यटन मंत्रालय ने दिशा-निर्देशों और प्रक्रिया या मानदंडों के अनुरूप 23 राज्यों में 3295.76 करोड़ रुपये की लागत से 40 परियोजनाओं को सूचीबद्ध किया, जिन्हें अब व्यय विभाग द्वारा मंजूरी दे दी गई है। कुछ चयनित स्थलों में रंग घर, शिवसागर (असम), मत्स्यगंधा झील, सहरसा (बिहार), प्रस्तावित टाउन स्क्वायर, पोरवोरिम (गोवा) और ओरछा (मध्यप्रदेश) शामिल हैं।
Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, दिल्ली-यूपी में घने कोहरे का अलर्ट; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट
धनराशि मार्च 2026 से पहले जारी
मंत्रालय ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य देश में प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों के व्यापक विकास और वैश्विक स्तर पर उनकी ‘ब्रांडिंग’ और विपणन के लिए राज्यों को 50 सालों तक दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना है। राज्यों को परियोजनाएं पूरी करने के लिए दो साल का समय दिया गया है, जबकि धनराशि मार्च 2026 से पहले जारी कर दी जाएगी।
