छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनें हैवान, मदद का भरोसा देकर नाबलिग छात्रा के साथ किया गैंगरेप…4 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में मंगलवार को सरकारी स्कूलों के तीन शिक्षकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
- Written By: Saurabh Pal
प्रतीकात्म तस्वीर-नाबालिग छात्रा का गैंगरेप (फोटो- सोशल मीडिया)
रायपुरः छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में मंगलवार को सरकारी स्कूलों के तीन शिक्षकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के साथ 15 और 22 नवंबर को जनकपुर थाना क्षेत्र में दो बार कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत के आधार पर मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ के दो शिक्षकों अशोक कुमार कुशवाहा और कुशल सिंह परिहार, सरकारी प्राथमिक विद्यालय देवगढ़ के प्रधानाध्यापक रावेंद्र सिंह कुशवाहा और वन विभाग के कर्मचारी बनवारी सिंह के रूप में हुई है।
देश की लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
विदिशा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, एसडीएम ने बयान लेकर शुरू की जांच
पिता की इज्जत बचाने के लिए 17 वर्षीय नाबालिग ने दी जान! सुसाइड नोट से खुलासा, अमरावती में सनसनी
Tehri Molestation Case: टिहरी में मीट कारोबारी ने किया नाबालिग से छेड़छाड़, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन जारी
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के अनुसार, 15 नवंबर को आरोपी रावेंद्र एक अन्य सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा को पढ़ाई में मदद करने के बहाने अपनी कार में कुशल के घर ले गया, जहां पहले से ही एक अन्य आरोपी व अशोक मौजूद था।
उनके मुताबिक, तीनों ने कथित तौर पर बारी-बारी से लड़की के साथ बलात्कार किया तथा आरोपियों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। इसके बाद पीड़ित को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वे इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देंगे। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने लड़की को ब्लैकमेल किया और 22 नवंबर को बनवारी के किराए के घर में फिर से उसके साथ बलात्कार किया। बनवारी ने कथित तौर पर इस अपराध में उनका साथ दिया था।
अधिकारियों ने बताया कि धमकी के बाद लड़की डर गई थी, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मंगलवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
