अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिरों के साथ प्रदेश के हवाई अड्डे की सुरक्षा में एसएसएफ तैनात होगी। भगवान राम की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनाती पहले SSF के जवानों की एक हफ्ते की स्पेशल ट्रेनिंग होगी। SSF का गठन पीएसी और उत्तर प्रदेश पुलिस के सर्वश्रेष्ठ सिपाहियों को मिलाकर किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रामलला अयोध्या काशी और मथुरा के मंदिरों के साथ प्रदेश के हवाई अड्डे की सुरक्षा में एसएसएफ तैनात होगी। मुख्यमंत्री के द्वारा गठित की गई स्पेशल फोर्स पहली बार रामलला की सुरक्षा में तैनात हो रही है। इसे रामजन्मभूमि परिसर के बाद प्रदेश के अन्य स्थलों पर तैनात किया जाएगा।