Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, राजस्थान में लू का कहर

Today Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। कहीं बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है तो कहीं लू की तपिश ने लोगों को बेचैन कर रखा है। जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 02, 2026 | 11:12 AM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Update: मई का महीना आते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही कई ऐसे राज्य हैं जहां मौसम ने करवट भी ली है। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के कारण मौसम में नरमी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों तक मौसम इसी तरह बना रहने वाला है। तमाम राज्यों में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। राज्यवार समझिए कैसा रहने वाला है आज का मौसम।

दिल्ली-एनसीआर का पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38°C से 40°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। सुबह के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किमी/घंटा की गति से हवा चलेगी। दोपहर में हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम (गति 18 किमी/घंटा से कम) और शाम/रात में दक्षिण-पश्चिम (गति 10 किमी/घंटा से कम) हो जाएगी। कुल मिलाकर मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: हॉट डोम का कहर, 45°C के पार पहुंचा तापमान; देशभर में हीटवेव ने बढ़ाया स्वास्थ्य संकट

नवभारत निशानेबाज: सिंधिया ने बताया ‘लू’ से बचने का राज, अपनी जेब में रखो प्याज

सीएम का बड़ा फैसला, भीषण गर्मी में छात्राओं को राहत; नागपुर हॉस्टल में लगेंगे 600 कूलर

MP: भीषण गर्मी के बीच बारिश से राहत, आज इन जिलों में Rain Alert

बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 मई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। तापमान सामान्य बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके साथ ही केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी देखी जा रही है। इसके चलते कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां पर तापमान 32 डिग्री के इर्द-गिर्द बना रह सकता है।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर 2 से 5 मई के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजस्थान में लू का कहर

राजस्थान में गर्मी का सितम लगातार जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर के बाद कई जिलों में तेज लू चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में बादल देखे जा सकते हैं, लेकिन इससे बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में पारा 42 डिग्री के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में तेज चिलचिलाती धूप के कारण मौसम बेहद गर्म रह सकता है, वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का मौसम

2 से 7 मई के बीच गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 से 4 या 5 मई के दौरान भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में 1 और 2 मई को बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: आज देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, सरकार कर रही है ये बड़ी टेस्टिंग, जानें क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश में 2 मई को तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2°C की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के तकरीबन 21 जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। गुजरात में भी 2 मई तक अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान जताया जा रहा है। मछुआरों को 2 से 4 मई के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

2 may weather update delhi up mp rainfall alert rajasthan heatwave imd prediction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 10:57 AM

Topics:  

  • Heat Wave
  • IMD
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.