राजौरी जिले के विस्फोट में लश्कर से सबंधित 2 गिरफ्तार
- Written By: अविनाश पांडे
Updated On:
Jun 28, 2022 | 02:19 PM
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज दावा किया कि उसने राजौरी जिले में हाल ही में हुई विस्फोट की तीन घटनाओं के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि हालांकि मुख्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है।
जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से नाता रखने वाले दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पांच आईईडी सहित विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गौरतलब है कि राजौरी के कोटराना शहर में 26 मार्च और 19 अप्रैल को विस्फोट हुए थे, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। 24 अप्रैल को राजौरी के शाहपुर-बुधल इलाके में हुए एक अन्य विस्फोट में भी दो लोग घायल हो गए थे। (एजेंसी)
2 arrested related to lashkar in rajouri district blast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 28, 2022 | 02:19 PM
