Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरयू घाट का विहंगम दृष्य, दीपोत्सव से पहले 1100 महिलाओं ने आरती कर बनाया इतिहास

श्रीराम जन्भूमि मंदिर निर्माण के बाद पहली बार दिवाली का पर्व आया है। कई वर्ष टेंट में गुजारने के बाद राम लला इस बार अपने मंदिर में विराजे हैं। छोटी दिवाली के अवसर अयोध्या में विशाल दीपोत्सव का आयोजन किया गया है

  • By सौरभ पाल
Updated On: Oct 29, 2024 | 08:21 PM

अयोध्या के सरयू घाट पर 1100 महिलाओं ने की आरती( फोटो सोर्स-ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ/ अयोध्याः श्रीराम जन्भूमि मंदिर निर्माण के बाद पहली बार दिवाली का पर्व आया है। कई वर्ष टेंट में गुजारने के बाद राम लला इस बार अपने मंदिर में विराजे हैं। छोटी दिवाली के अवसर अयोध्या में विशाल दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। वहीं दीपोत्सव से पहले आज धनतेरस के अवसर पर 1100 महिलाओं ने आयोध्या के सरयू घाट पर आरती की। इस अवसर पर पूरा सरयू घाट परिसर राम लाल के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

बता दें कि अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव के लिए यूपी सरकार ने इस बार 28 लाख दीयों का लक्ष्य रखा है। 11000 लोग एक साथ 28 लाख दिए जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे। इस दीपोत्सव में पिछले कई सालों के रिकार्ड टूटेंगे और एक नया गिनीजबुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनेगा। इस मौके पर पूरी दुनिया की निगाहें इस भव्य आयोजन पर रहेंगी।

#WATCH | Uttar Pradesh | Ahead of Deepotsav, scheduled to be held tomorrow, Saryu Aarti is being performed at Saryu Ghat, in Ayodhya

1100 people including a large number of women are performing the Saryu Aarti pic.twitter.com/ANRIrnS9mU

— ANI (@ANI) October 29, 2024

 

28 लाख दीये जलाकर बनाया जाएगा विश्व रिकॉर्ड

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस दीपोत्सव को लेकर कहा है कि उनका लक्ष्य इस दिवाली पर सरयू नदी के तट पर 28 लाख दीये जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाना है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर विशेष फोकर रहेगा और राम मंदिर को एंवायरमेंट फ्रेंडली खास दियों से रोशन किया जाएगा। इन दियों की खास बात ये होगी कि ये मंदिर की संरचना पर दाग या कालिख नहीं लगने देंगे। साथ ही इनकी लौ लंबे समय तक जलती रहेगी। इस खास मौके पर राम मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। सजावट कार्य के लिए परिसर को कई सेक्शन में बांटा गया है।

#WATCH | Uttar Pradesh | Ramayan is being narrated through a sound-light show as the laser show begins at Ram ki Paidi, Naya Ghat, in Ayodhya. pic.twitter.com/AaHm7QwOQC

— ANI (@ANI) October 29, 2024

ये भी पढ़ें- राम मंदिर सहित भारत के 3 मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, अयोध्या में पुलिस ने पकड़ा विस्फोटक

दीपोत्सव पर माहौल त्रेता युग जैसा बनाने की तैयारी

अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी भी इस उत्सव को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। अयोध्या के अधिकारी और लोग ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे दीपोत्सव के दिन माहौल त्रेता युग जैसा हो जाए। त्रेता युग में भगवान राम लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे थे।” उन्होंने कहा, ‘‘दीपोत्सव एक ऐसा त्योहार है, जो भगवान राम के अयोध्या आगमन का प्रतीक है। एक शानदार परंपरा शुरू हो गई है। इन दिनों लगभग एक लाख लोग भगवान राम के दर्शन करने आते हैं।”

1100 women performed aarti before deepotsav at saryu ghat in ayodhya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2024 | 08:21 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Chandrapur News: अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाएं, कांग्रेस ने उप-विभागीय अधिकारियों से की मांग

2

‘दिल्ली मित्र’ ऐप होगा लॉन्च, कैबिनेट ने दी मंजूरी, लोग सीधे शिकायत कर सकेंगे दर्ज

3

मणिपुर हिंसा में पूर्व सीएम एन बीरेन की ‘भूमिका’ पर सवाल! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गलत दिशा में जांच

4

‘सुदर्शन रेड्डी की जीत से OBC और आरक्षण का समाधान’, रेवंत रेड्डी ने TDP, BRS से मांगा समर्थन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.