Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज्यसभा उम्मीदवार एस जयशंकर और डेरेक ओ ब्रायन समेत 11 लोग जीते

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Jul 17, 2023 | 02:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यसभा की सभी ग्यारह सीटों पर निर्विरोध उम्‍मीदवार चुन लिये गए हैं। पश्चिम बंगाल की छह, गुजरात की तीन और गोवा की एक सीट पर मतदान नहीं हुए। इसकी नौबत ही नहीं आई। पश्चिम बंगाल की एक राज्य सभा सीट पर उपचुनाव में भी मतदान नहीं होगा। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन समेत सभी उम्मीदवारों की जीत हो गई है। 

बता दें, राज्‍यसभा के लिए चौबीस जुलाई को मतदान होना था। 11 सीटों में से TMC के छह और BJP के पांच उम्मीदवार जीते हैं। इसके साथ ही राज्यसभा में बीजेपी की एक सीट बढ़ गई है। अब बीजेपी की राज्यसभा में 93 सीटें हैं। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के अनंत महाराज ने BJP उम्मीदवार के रूप निर्विरोध जीत दर्ज की है। TMC के डेरेक ओ ब्रायन, सुखेंदु शेखर रॉय और डोला सेन ने फिर से TMC से उच्च सदन में अपनी सीट हासिल की है।  इसके अलावा दूसरे उम्मीदवार साकेत गोखेल, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बड़ाईक TMC की ओर से राज्यसभा जा रहे हैं।

राज्‍यसभा में कांग्रेस की एक सीट कम 
राज्‍यसभा में अब कांग्रेस की एक सीट कम हो गई है। वहीं, बीजेपी की एक सीट बढ़ गई है।  NDA की  कुल सीटें मिलाकर 105 रहेंगी। BJP को पांच मनोनीत और दो निर्दलीय सांसदों का समर्थन मिलना भी  लगभग तय माना जा रहा है। अब सरकार के पक्ष में 112 सांसद हैं जो बहुमत के आंकड़े से 11 सीट दूर है।

सम्बंधित ख़बरें

नितिन नबीन नहीं जाएंगे राज्यसभा! अमित शाह और गडकरी वजह

देश की राजनीति में होंगे बड़े बदलाव, किस राज्य से राज्यसभा की कितनी सीटों पर बदलेगा समीकरण?

राज्यसभा सीट पर NDA में घमासान, उपेंद्र कुशवाहा पर भड़के जीतन राम मांझी, शाह को याद दिलाया वादा

बिहार में ‘खेला’ होना तय…एक राज्यसभा सीट तोड़ देगी NDA गठबंधन, किसने बढ़ाई मोदी-नीतीश की टेंशन?

सरकार  को समर्थन की उम्मीद
सरकार को BSP, जेडीएस और टीडीपी के एक-एक सांसदों से भी समर्थन की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली के अध्यादेश के विरोध में 105 पार्टियां हैं। 

11 people including rajya sabha candidates s jaishankar and derek obrien won

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2023 | 02:06 PM

Topics:  

  • Rajya Sabha Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.