Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 हजार इंजन को कवच 4.0 से किया जाएगा कवर, रेल मंत्री ने किया निरीक्षण, जानें कैसे करेगा काम

कवच एक स्वदेशी रूप से विकसित ATP यानी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जो रेल इंजन को हाई लेवल की सिक्योरिटी प्रोवाइड कराती है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Sep 24, 2024 | 09:07 PM

Train on Railway Track | Pixabay

Follow Us
Follow Us:

नवभारत डेस्क : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर में कवच 4.0 का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कवच 4.0 की शुरुआत भारत में पहली बार सवाई माधोपुर से हुई है। मंत्री ने जानकारी दी कि अगले साल 10 हजार रेल इंजनों को इस कवच प्रणाली से कवर किया जाएगा।

वैष्णव ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “कवच 4.0 की शुरुआत सवाई माधोपुर से हुई है, और इस क्षेत्र में कवच लगाने का काम पूरा हो चुका है। यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में 10 हजार इंजनों को कवच से सुरक्षित किया जाएगा और 9,000 किलोमीटर अतिरिक्त कवच कार्य पूरा किया जाएगा।”

ये भी पढें – AI बनाएगा नए अवसर और काम, इस तरह खत्म होगा नौकरी जाने का डर

सम्बंधित ख़बरें

Konkan Railway Vacancy 2026: 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

रेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?

नांदेड़ डिवीजन में RPF का बड़ा एक्शन: नागावली एक्सप्रेस से 5.37 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर, शातिर चोर गिरफ्तार

स्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल

यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता केंद्रीय रेल मंत्री ने क्या कहा?

इससे पहले, केंद्रीय रेल मंत्री ने हाल ही में ट्रेनों पर हुई पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा, “पूरा रेलवे स्टाफ पूरी तरह से जागरूक है और राज्य सरकारों, राज्य डीजीपी और गृह सचिवों के संपर्क में है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ जो ऐसी घटनाओं में शामिल होगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” वैष्णव ने जोर देकर कहा कि रेलवे सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए राज्य पुलिस बलों के साथ लगातार सहयोग किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा के लिए कवच एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 16 जुलाई, 2024 को आरडीएसओ द्वारा कवच 4.0 वर्जन को अंतिम रूप दिया गया, और इसकी पहली स्थापना सवाई माधोपुर से कोटा और नागदा तक पूरी हो चुकी है।

क्या है रेलवे का कवच?

कवच एक स्वदेशी रूप से विकसित ATP यानी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जो रेल इंजन को हाई लेवल की सिक्योरिटी प्रोवाइड कराती है। यह ATP सिस्टम लोको पायलट को तब मदद करती है जब वह ब्रेक लगाने में विफल हो जाते हैं, और यह सुनिश्चित करती है कि ट्रेन निर्धारित गति सीमा के भीतर चल रही हो। इसके साथ ही, खराब मौसम के दौरान भी यह ट्रेन को सुरक्षित रूप से चलाने में मदद करती है। आपको बता दें कि कवच 4.0 नए वर्जन को रिसर्च डिजाइन एंड स्‍टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन यानी RDSO ने हाल में अप्रूवल दे दिया है।

ये भी पढे़ं – पुराने iPhone और iPad पर अब नहीं चलेगा Netflix, यहां देखें कहीं आपका डिवाइस तो इस लिस्ट में नहीं

10 thousand engines covered with kavach 4 point 0 railway minister inspects know how it work

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2024 | 09:03 PM

Topics:  

  • Indian Railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.