शिमला विमान हादसे को लेकर सीएम सुक्खू का आया बयान, कहा- अधिकारी ने बताया टायर फट गया था
हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा विमान हादसा टल गया है। इस विमान में प्रदेश के कई बड़े अधिकारी सवार थे। जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अतुल वर्मा समेत 30 यात्री विमान में सवार थे।
- Written By: Saurabh Pal
सीएम सुक्खू (फोटो- सोशल मीडिया)
शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा विमान हादसा टल गया है। इस विमान में प्रदेश के कई बड़े अधिकारी सवार थे। जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अतुल वर्मा समेत 30 से अधिक यात्रियों को सोमवार सुबह विमान दिल्ली से शिमला आ रहा थास लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर रनवे से आगे निकल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान रनवे को पार कर हवाई पट्टी के किनारे लगे ‘स्टड’ से टकरा गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने नियमित जांच के बाद दिल्ली से उड़ान भरी थी।
अधिकारियों के मुताबिक, इंजीनियर विमान का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि कोई तकनीकी गड़बड़ी तो नहीं थी। अग्निहोत्री ने संवाददाताओं से कहा कि रनवे छोटा है और हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते। एक आम आदमी के तौर पर मैं कह सकता हूं कि उतरते समय विमान उस जगह जमीन पर नहीं उतरा, जहां उसे उतरना चाहिए था और हवाई पट्टी के अंत में पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम
Odisha SIR: ओडिशा में ‘मिशन SIR’ शुरू, 45,000 से ज्यादा BLO तैनात, निर्वाचन अधिकारी ने बताया पूरा प्लान
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केवल हवाई अड्डा प्राधिकरण या नागर विमानन महानिदेशालय ही बता सकता है कि क्या हुआ, लेकिन मैं कह सकता हूं कि उतरने में कोई समस्या थी। हमने देखा कि रनवे खत्म हो चुका था। अग्निहोत्री ने कहा कि सभी यात्री लगभग 20-25 मिनट तक विमान में ही रहे और धर्मशाला की उड़ान रद्द कर दी गई।
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह मामले पर चर्चा करने के लिए नागर विमानन मंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि टायर फटने के बाद आपातकालीन ब्रेक लगाने पड़े और मैं इस संबंध में नागर विमानन मंत्री से बात करूंगा।”शिमला से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर 1,230 मीटर लंबी हवाई पट्टी है और इसे इसकी संरचना के कारण सबसे चुनौतीपूर्ण हवाई अड्डों में से एक माना जाता है, जहां रनवे दोनों तरफ खड़ी ढलानों वाले एक ऊंचे पठार पर स्थित है।
