-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Himachal Pradesh Sukhwinder Singh Sukhu Government Crisis Deepens Once Again
हिमाचल की सुक्खू सरकार पर फिर नया संकट! बेटे ने मंत्री पिता से की इस्तीफे की अपील; सियासी हलचल तेज
- Written By: मनोज आर्या
कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके नीरज भारती ने 19 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपने पिता चंदर कुमार से अपील की कि वह सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार से इस्तीफा दे दें।

सुखविंदर सिंह सुक्खू, (सीएम, हिमाचल प्रदेश
शिमला: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में एक बार फिर आपसी मतभेद और फूट की खबरें सामने आई है। जहां पार्टी के पूर्व विधायक ने अपने मंत्री पिता से इस्तीफे की अपील की है। हालांकि, बाद में उन्होंने भले ही इस सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन ये बात राज्य के सियासी गलियारों जंगल की आग की तरह फैल गई।
दरअसल, कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके नीरज भारती ने 19 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपने पिता चंदर कुमार से अपील की कि वह सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार से इस्तीफा दे दें। पहले से ही सरकारी कर्मचारियों के तबादले के मुद्दे को लेकर बैकफुट पर आई सुक्खू सरकार के लिए इसे एक नए झटके के रूप में देखा जा रहा है।
पिता के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं
बता दें कि मामले को तुल पकड़ता हुआ देख मंत्री ने अपने बेटे के गुस्से को कम करने का प्रयास किया और उनके बयान को हताशा में एक युवक प्रतिक्रिया बताया, लेकिन उन्होंने इस बात को भी माना की चल रहे तबादलों ने भानुमती का पिटारा खोल दिया है, जो सरकार के लिए गंभीर प्रशासनिक चुनौतियों का संकेत है। राज्य सरकार में मंत्री पिता ने बेटे नीरज भारती के बयान के बाद कहा कि मुद्दा खत्म हो चुका है। चीजें ठीक कर लगी गई हैं। मुख्यमंत्री ने मेरे बेटे से बात की है। हालांकि, भारती को पिता की ओर से दिया गया युवा खून वाला बयान पंसद नहीं आया। इसके बाद 20 जून को भारती ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी लड़ाई सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लि है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह पिता के खिलाफ भी अगला विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, 13 साल पुराने मामले में सुनाई सजा
Navabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Explainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
बता दें कि उसी दिन यानी की 20 जून को नीरज भारती शिमला पहुंचे, लेकिन सीएम सुक्खू से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि मैं विकास के खिलाफ नहीं हूं। मेरी चिंता बस इत बात की है कि सरकारी कर्मचारियों के तबादले के लिए कुछ लोग पैसे ले रहे हैं। इसी वजह से मैंने अपने पिता को इस्तीफे देने की बात कहा है। मामला खत्म हो गया है।
मंत्री चंदर कुमार का आरोप
शनिवार को चंदर कुमार ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति जो डेहर विधानसभा उपचुनाव के दौरान उनके नजदीक आया कथित तौर पर तबादले के लिए बिचौलिए का काम कर रहा है। उन्होंने उनकी विधानसभा जावाली में भी हस्तक्षेप का आरोप लगाया। इस सीट पर 2012 से 17 तक उनके बेटे विधायक थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि सीएम इस शख्स के बारे में नहीं जानते होंगे।
रविवार को सीएम सुक्खू से मिले भारती
रविवार शाम भारती और सीएम सुक्खू के बीच मुलाकात हुई। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। लंबे और सकारात्मक चर्चा के बाद मतभेद खत्म हो गए हैं। इस हालिया विवाद के बाद कांग्रेस नेताओं का मानना है कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के बीच प्रशासनिक फैसलों और सत्ता के गलियारों तक पहुंच नहीं होने से फूट बढ़ी है।
Himachal pradesh sukhwinder singh sukhu government crisis deepens once again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
Aug 06, 2026 | 12:23 PMImran Khan Release: इमरान खान की रिहाई के लिए PTI ने दी इस्लामाबाद को घेरने की चेतावनी
Aug 06, 2026 | 12:22 PMअमरावती में Muthoot Fincorp ने की धोखाधड़ी! सिटी कोतवाली थाने में अब तक 13 लोगों ने दी शिकायत
Aug 06, 2026 | 12:20 PMजनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर बड़ा एक्शन, सागर में DEO ने दो शिक्षकों को स्कूल से हटाया
Aug 06, 2026 | 12:14 PMमुंबई: भाभा अस्पताल में आज ओपीडी बंद, BMC MARD के समर्थन में उतरे रेजिडेंट डॉक्टर; जानें क्या है मामला
Aug 06, 2026 | 12:12 PMAnushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
Aug 06, 2026 | 12:06 PMराजघाट के मानव अवशेष बताएंगे काशी का प्राचीन इतिहास, राखीगढ़ी से आनुवंशिक संबंधों का होगा डीएनए विश्लेषण
Aug 06, 2026 | 12:02 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














