इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंजीर (सौ.सोशल मीडिया)
Figs Side Effects: पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर एक ऐसा ड्राईफ्रूट है। जिसके सेवन से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। खासकर सुबह के वक्त खाली पेट खाना शुरू करते हैं, तो आपकी कई सारी पेट से जुड़ी छोटी-मोटी बीमारियां हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। लेकिन, कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, अंजीर कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को अंजीर बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंजीर :
डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीज को अंजीर का सेवन न के बराबर या कम से कम ही करना चाहिए। अंजीर में नेचुरल शुगर की मात्रा ज़्यादा होती है, जो ब्लड शुगर का लेवल बढ़ाती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज़ों को इस ड्राईफ्रूट का सेवन न के बराबर या कम से कम करना चाहिए।
सर्जरी होने पर
अगर, हाल-फिलहाल कोई सर्जरी हुई है, तो इस ड्राईफ्रूट का सेवन न करें। दरअसल, अंजीर रक्त को पतला करने वाली दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकता है।
पेट में गैस बनाना
आपको बता दें, जिन लोगों को गैस की समस्या होती है उन्हें भी अंजीर खाने से बचना चाहिए। क्योंकि, यह गैस की दिक्कत कप सकती है। खासकर, उन लोगों से बचना चाहिए, जिन्हें गैस या ब्लोटिंग की समस्या होती है।
एलर्जी की समस्या
जिन लोगों को किसी भी तरह की एलर्जी है, तो उन्हें भी अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए। या अगर खाने का मन भी है, तो न के बराबर खाना चाहिए क्योंकि यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
लिवर से जुड़ी की समस्या
अगर आप लिवर की समस्या से पीड़ित हैं तो अंजीर का सेवन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ये आपके लिवर की गतिविधियों को स्लो कर सकता है, जिसकी वजह से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
क्या है अंजीर खाने का सही तरीका जानिए
ये तो आप जानते है कि अंजीर सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन आप इसे सूखा भी खा सकते हैं। इससे कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए आप जब भी इसे खाएं, तो पानी में भिगोकर रात पर रहने दें। सुबह उठकर खाली पेट इसे खाएं। अंजीर को दूध में पकाकर भी खा सकते हैं।