- Hindi News »
- Health »
- What Should Be Eaten To Keep Lungs Healthy
फेफड़ों को हेल्दी रखना हो, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये ख़ास चीज़ें
सर्दियों के मौसम में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल के साथ-साथ डाइट का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए इन फूड्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी

फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये चीजें,(सौ.सोशल मीडिया)
Winter Lung Health Care Tips: सर्दियों का मौसम जहां पर जारी है, वहीं पर इस मौसम में सेहत को लेकर थोड़ा अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। इस मौसम में सांस से जुड़ी परेशानियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। इस मौसम में रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन से मामले काफी बढ़ जाते हैं। साथ ही, ठंड में प्रदूषण भी बढ़ जाता है, जिसके कारण फेफड़ों को और भी नुकसान होता है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए फेफड़ों को हेल्दी रखना काफी जरूरी है।
फेफड़े हमारे शरीर का अहम हिस्सा हैं, जो हमें सांस लेने और ऑक्सीजन को हमारे शरीर के सभी हिस्सों में पहुंचाने में मदद करते हैं। इसलिए इस मौसम में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल के साथ-साथ डाइट का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए जानते है फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कौन सा फूड्स फायदेमंद हो सकता है।
क्या खाएं फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह
सम्बंधित ख़बरें
ओट्स का सेवन करें
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप रोज सुबह ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ओट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ओट्स में फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर, आप नियमित रूप से ओट्स का सेवन करेंगे, तो इससे फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। आप ओट्स का सेवन दूध या दही के साथ कर सकते हैं।
विटामिन-C से भरपूर फल
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप विटामिन-C से भरपूर फल का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें, संतरे, नींबू, स्ट्रॉबेरी, कीवी आदि विटामिन-C से भरपूर होते हैं। विटामिन-C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो फेफड़ों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है और फेफड़ों के फंक्शन को बेहतर बनाता है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
हल्दी का पानी पीएं
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, हल्दी का पानी भी फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हल्दी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। हल्दी का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव होता है। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए आप रोज हल्दी का पानी पी सकते हैं।
पत्तेदार हरी सब्जियां
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां का भी सेवन कर सकते हैं। पालक, ब्रोकली आदि में विटामिन-A, C और K भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व फेफड़ों की सूजन को कम करने और फेफड़ों के फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
अखरोट और बादाम का सेवन करें
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप अखरोट और बादाम का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। आप रोज सुबह भीगे हुए अखरोट और बादाम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
What should be eaten to keep lungs healthy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














