नौ दिन तक सिर्फ फलाहार लेने से शरीर पर क्या होता है बदलाव, जानिए कैसे रखें सेहत का ख्याल
Navratri Fasting Tips: व्रत के दौरान कुछ लोग एक समय का फलाहार लेते है। व्रत करने को शरीर औऱ मन की शुद्धि करने का तरीका मान सकते है।व्रत के दौरान फलाहार लेने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है सोचा कभी।
- Written By: दीपिका पाल
नवरात्रि हेल्दी टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Navratri Health Tips: शारदीय नवरात्रि का दौर चल रहा है इसमें माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। माता दुर्गा की पूजा के साथ ही कई लोग नौ दिन का या नियम के अनुसार कुछ विशेष दिनों का व्रत भी रखते है। व्रत के दौरान भक्ति में लीन भक्त व्रत में फलाहार या जल लेने का नियम अपनाते है। व्रत के दौरान कुछ लोग एक समय का फलाहार लेते है। व्रत करने को शरीर औऱ मन की शुद्धि करने का तरीका मान सकते है।
नौ दिनों के व्रत के दौरान फलाहार लेने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है या किस तरह के बदलाव नजर आते है। इसे आप हेल्थ एक्सपर्ट के जरिए जान सकते है।
व्रत के नौ दिनों में नजर आते है ये बदलाव
नवरात्रि के नौ दिनों तक लगातार व्रत रखने से आपके शरीर में सामान्य बदलाव नजर आते है। इन बदलाव में आपके शरीर में पानी या इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो सकती है। अगर शरीर में पानी की कमी होगी तो थकान, चक्कर या सिरदर्द हो सकता है, खाना कम खाने से ब्लड शुगर कम होने पर कमजोरी या चक्कर आना बहुत आम बात है। ऐसा होता है कि, शरीर एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए ग्लूकोज का उपयोग करता है वहीं पर आपके शरीर में जमा फैट को बर्न कर केटोन का लेवल बनाता है। इस वजह से शरीर में थोड़ा हल्कापन होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
इस दौरान फल और पौष्टिक चीजों का सेवन करते रहना चाहिए, जिससे सेहत सही बनी रहे।प्रेग्नेंसी, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या सेहत से जुड़ी किसी तरह की समस्या की दवा ले रहे हैं या फिर कोई पुरानी बीमारी है, तो बिना डॉक्टर की सलाह से लंबे समय तक व्रत रखने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन जारी, जानें लक्षण और सुरक्षा के उपाय
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री राहत कोष से 40,776 मरीजों को 333 करोड़ की मदद, गंभीर बीमारियों में बड़ी राहत
Child Mental Health: पढ़ाई के बोझ से डरने लगा है आपका बच्चा? पेरेंट्स के लिए ये बातें जानना है बेहद जरूरी
सुबह उठते ही होता है गर्दन और सिर में दर्द? कहीं आपका तकिया तो नहीं बन रहा बीमारियों का घर
ये भी पढ़ें- क्या 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी में होता है कोई खतरा, जानिए कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान
नवरात्रि में इन बातों का रखें ध्यान
नवरात्रि व्रत के दौरान आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस व्रत के दौरान सब चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।ज्यादा लंबे समय तक भूखे न रहें, इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप पानी तो पीते ही है जूस और नारियल पानी भी पी सकते हैं. ज्यादा फ्राई और मसालेदार फूड्स न खाएं।बहुत ज्यादा मेहनत वाला काम न करें. इससे कमजोरी और चक्कर आना महसूस हो सकता है। नौ दिन के व्रत के दौरान आप कई तरह ही हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल कर अपनी सेहत को सही बनाए रख सकते हैं।
