किडनी खराब होने के लक्षण जान लें और हो जाएं सतर्क, वक़्त रहते करें ये काम
हेल्दी रहने के लिए किडनी का हेल्दी रहना बेहद जरूरी होता है। जब किडनी खराब होने लगती है, तो शरीर के कुछ अंगों में दर्द होने लगती है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आपको शरीर के इन हिस्सों को पता होना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
किडनी के खराब होने पर इन हिस्सों में होता है दर्द,(सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। हेल्दी रहने के लिए किडनी का हेल्दी रहना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, शरीर के गंदगी को शरीर से बाहर निकालने का काम किडनी ही करती है। इसलिए, एक तरह से किडनी को शरीर की छलनी का कहा जा सकता है। ऐसे में यदि किडनी ही खराब हो जाए, तो इसका सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
जब किडनी खराब होने लगती है, तो शरीर के कुछ अंगों में दर्द होने लगती है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आपको शरीर के इन हिस्सों को पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इन अंगों के बारे में-
किडनी के खराब होने पर इन हिस्सों में होता है दर्द
सम्बंधित ख़बरें
Papaya Benefits: पपीता के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! हड्डी ही नहीं बालों के लिए भी संजीवनी से कम नहीं
Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी
Grey Hair: कम उम्र में ही क्यों सफेद हो जाते हैं बाल? जानिए इसकी वजह
Walking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू
पैरों में दर्द
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, किडनी खराब होने पर पैरों में भी दर्द हो सकता है। जब किडनी खराब होने लगते हैं, तो इस वजह से हमारे शरीर में नमक जमा होने लगता है। ऐसे में पैरों में सूजन आने लगती है। यह दर्द का कारण भी बन सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
पीठ में दर्द
किडनी खराब होने पर पीठ में दर्द होने की शिकायत भी हो जाती है। दरअसल, जब किडनी शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में असमर्थ रहती है, तो इससे पीठ में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में यदि आपको भी लंबे समय से पीठ में दर्द की शिकायत हो रही है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता है।
पसलियों में दर्द
पसलियों में दर्द का कारण भी किडनी खराब होने का लक्षण है। क्योंकि किडनी हमारे पीठ के एक ऐसे हिस्से में होती है जहां से पसलियों तक ये दर्द महसूस होता है। असल में जैसे-जैसे स्थिति खराब हो रही होती है ये स्थिति और बढ़ जाती है।
सीने में दर्द
किडनी खराब होने पर कई बार छाती में भी दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल, किडनी में खराबी होने पर दिल को ढकने वाली परत (पेरिकार्डियम) में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से सीने में दर्द होता है। इस तरह के लक्षण महसूस होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
