लाल मिर्च से भी होता है हेल्थ को फ़ायदा ! जानिए किन मामलों में साबित हो सकती है दवा
भले ही आजकल लोग लाल मिर्च खाने से बचते हैं। ज्यादातर लोग लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च का इस्तेमाल करना पसंद करते है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लाल मिर्च में ऐसे कई गुण छिपे हैं, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
लाल मिर्च खाने के फायदे,( सौ.सोशल मीडिया)
Red Chilli Benefits:भारतीय खान-पान में लाल मिर्च की काफी अहमियत दी जाती है। भले ही आजकल लोग लाल मिर्च खाने से बचते हैं। ज्यादातर लोग लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च का इस्तेमाल करना पसंद करते है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लाल मिर्च में ऐसे कई गुण छिपे हैं, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं।
लाल मिर्च का इस्तेमाल खाने में सदियों से किया जाता रहा है। ऐसे में आज हम आपको लाल मिर्च के पाउडर के फायदों के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपके शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती है। आइए जानते हैं लाल मिर्च के फायदों के बारे-
लाल मिर्च खाने के फायदे
सम्बंधित ख़बरें
Heart Attack Risk : सुबह की ये 4 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, रोज करते हैं तो हो जाएं सतर्क
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
पाचन तंत्र को रखती है दुरुस्त
लाल मिर्च को अगर आप भी खाने में शामिल करते हैं, तो बता दें ये आपके इंटेस्टाइन को भी हेल्दी रखने का काम करती है। यही नहीं, इसे खाने से हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड वैसल्स में ब्लॉकेज को बनने नहीं देते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें–
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है
आपको बता दें, कि लाल मिर्च का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर भी काबू में रह सकता है। चूंकि ये हाई पोटेशियम से रिच होती है, ऐसे में आपके बीपी को कंट्रोल करने में बड़ा रोल प्ले कर सकती है।
डाइजेशन सिस्टम स्ट्रांग होता है
लाल मिर्च का सेवन आपके डाइजेशन सिस्टम को स्ट्रांग बना सकता है। अगर, आपको कब्ज की समस्या है, तो भी ये आपका पेट साफ करने के लिए काफी फायदेमंद होती है।
पेटदर्द को करे कम
अक्सर मसालेदार खाना खाने पेट में गैस और दर्द की समस्या होने लगती है। इस स्थिति में लाल मिर्च आपके लिए औषधि के रूप में कार्य कर सकती है। इसके सेवन करने के लिए 100 ग्राम गुड़ में 1 ग्राम लाल मिर्च का पाउडर मिक्स कर लें। अब इसकी 1-2 ग्राम की गोली बना लें। नियमित रूप से इसका सेवन पेट दर्द की परेशानी दूर हो सकती है।
वेट लॉस भी करती है आसान
वजन घटाने के लिए भी लाल मिर्च डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद रहता है। चूंकि इसमें मौजूद कैप्साइसिन नामक तत्व बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और कैलोरी जल्दी बर्न होती है।
बालों के लिए फायदेमंद
लाल मिर्च में विटामिन C के अलावा विटामिन A भी पाया जाता है जो आपके बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। सीमित मात्रा में लाल मिर्च का सेवन स्किन के लिए भी फायदेमंद है।
