भिगोकर नहीं, मुनक्के को भूनकर काला नमक लगाकर खाएं, हेल्थ को क्या होगा लाभ, जानिए

मुनक्का न केवल कई बीमारियों को दूर रखता है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है इसीलिए आयुर्वेद में तो इसे औषधीय गुणों का भंडार बताया गया है।
भिगोकर नहीं, मुनक्के को भूनकर काला नमक लगाकर खाएं,
मुनक्का खाने के हैं ढेरों फायदे
Published on: 
Updated on: 

Health Benefits of Munakka:सर्दियों की शुरुआत हो गई है। सर्दियों में ड्राई फ़्रूट खाना फ़ायदेमंद होता है क्योंकि ये एनर्जी देते हैं, शरीर को गर्म रखते हैं, और कई तरह की बीमारियों से भी बचाते हैं। ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स को सूखा या पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे पानी में भिगोकर नहीं बल्कि भूनकर खाने से ज्यादा फायदा होता है।

ये ड्राई फ्रूट है मुनक्का, जिसे भूनकर और काला नमक लगाकर खाने से कई गुना ज्यादा लाभ होता है। मुनक्का पेट और आपकी ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। रोज मुनक्का खाने से शरीर में ताकत आती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते मुनक्का को कैसे भूनते हैं और इसे कैसे खाते हैं। मुनक्का खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

मुनक्का को भूनकर ऐसे खाएं

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक दिन में आप 6-7 मुनक्का आसानी से खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तवा गर्म करें। अब इस पर मुनक्का को गर्म करने के लिए रखें। हल्का दबाकर भूनें बहुत ज्यादा जलाना नहीं है।

बस मुनक्का को गर्म सा करना है। अब मुनक्का के अंदर से बीज निकाल दें और यहां थोड़ा से काला नमक लगा लें। इसी तरह 6-7 मुनक्का खा लें। ये मुनक्का पेट के लिए बहुत फायदेमंद हो जाते हैं। काला नमक लगाकर मुनक्का खाने से इसके फायदे कई गुना और बढ़ जाते हैं।

जानिए मुनक्का खाने के क्या है फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मुनक्का में भरपूर मात्रा में आयरन और मैग्नीशियम होता है। मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। मुनक्का खाने से हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

आपको बता दें, आंखों के लिए मुनक्का खाना फायदेमंद होता है। मुनक्का विटामिन A और बीटा कैरोटिन का अच्छा सोर्स है। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

मुनक्का खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके सेवन से सीजनल बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। खासतौर से ठंड के दिनों में भुना मुनक्का रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

पेट के रोगियों के लिए मुनक्का सबसे अच्छा ड्राई फ्रूट माना जाता है। इससे पाचनतंत्र दुरुस्त होता है। मुनक्का को डाइजेशन के लिए बेहतरीन माना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com