अनार है हेल्थ के लिए लाजवाब, इन जानलेवा बीमारियों से बचाने में निभाता है बड़ा रोल

अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन C पाया जाता हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं।
अनार है हेल्थ के लिए लाजवाब, इन जानलेवा बीमारियों से बचाने में निभाता है बड़ा रोल
अनार है हेल्थ के लिए लाजवाब
Published on: 
Updated on: 

Pomegranate Eating Benefits: ये तो हम सभी जानते हैं कि फल खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासतौर पर अनार। जब भी बात आयरन की कमी होती है तो डॉक्टर से लेकर घर के बड़े बुज़ुर्ग तक अनार खाने को कहते हैं। अनार का सेवन शरीर को कई समस्याओं से बचाता है।

आपको बता दें कि, अनार में पॉलीफेनोल्स, विटामिन C और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं। अगर आप रोजाना एक अनार का सेवन करते हैं, तो आयरन की कमी दूर करने ही नहीं बल्कि, इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं अनार खाने के फायदों के बारे में-

अनार खाने के जबरदस्त फायदे-

डाइजेस्टिव सिस्टम को करें दुरुस्त

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डाइजेशन को सही रखने और कब्ज से बचने के लिए फाइबर का सेवन करना चाहिए। अनार में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त कर कब्ज की परेशानी से छुटकारा दिलाती है।

स्टैमिना बढ़ाता है

रेगुलर अनार खाना स्टैमिना बढ़ाने में मददगार है। ये फ्लेवोनॉल्स से भरपूर है और शरीर में सूजन को कम करता है। इसके अलावा ये हड्डियों से जुड़ी समस्या को भी कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं ये ऑस्टियोआर्थराइटिस के खतरे को भी कम करता है और हड्डियों से जुड़ी कई बीमारियों से भी बचाता है। इस प्रकार से ये स्टैमिना बढ़ाने में भी मददगार है।

दूर हो जाएगी सुस्ती और कमजोरी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि, लगातार 7 दिनों तक अनार खाना सुस्ती और कमजोरी को दूर करने में मददगार है। इसका आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है जिससे शरीर में कमजोरी और सुस्ती नहीं होती है। इसके अलावा, अनार में ऐसे यौगिक होते हैं जो सहनशक्ति और रिकवरी में सुधार कर सकते हैं। इस प्रकार से अनार खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अनार ब्लड फ्लो में सुधार लाता है जिससे क्लॉग आर्टरी अनब्लॉक होती है। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल कम करता है और प्लाक बिल्ड अप को भी ख़त्म करता है जिससे हार्ट हेल्थ अच्छी बनी रहती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

रोजाना अनार के सेवन से स्किन हेल्दी रहती है। अनार झुर्रियों और धब्बों को कम करने में काफी असरदार है।

डायबिटीज में फायदेमंद

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को अनार और अनार के जूस का सेवन हर रोज करना चाहिए। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद होता है। अनार का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल लेवल को बढ़ावा मिलता है और हार्ट संबंधी परेशानियों का खतरा कम होता है।

कैंसर के रिस्क को कम करे

अनार एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड से भरपूर होता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से रोकने में मदद करते हैं। कुछ शुरुआती अध्ययनों में, अनार प्रोस्टेट, स्तन, फेफड़े और पेट के कैंसर को रोकने में मदद करता है।

इम्यूनिटी मजबूत करे

अगर आप भी बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो डाइट में अनार को अवश्य शामिल करें। अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ कई तरह की बीमारयों के खतरे को कम करता हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com