Eye Care Tips: अपने रूटीन में आजमा लीजिए ये खास आंखों की एक्सरसाइज, आपकी नजर होगी बाज सी तेज
नेचुरल लाइट में न जाना, नींद की कमी होना, स्ट्रेस लेना, सही खानपान न होना, टीवी देखते रहना यह सभी आदतें आंखों को नुकसान पहुंचाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए आज हम आपको कुछ खास आंखों की एक्सरसाइज बता रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
आंखों की रोशनी बढ़ाने की एक्सरसाइज (सौ. सोशल मीडिया)
Eye Care Tips: हमारे शरीर के अंगों में सबसे नाजुक अंग आंख यानि Eyes होती है। आंखों के सहारों ही जिंदगी के हसीन पल देख पाते है। आजकल मौजूदा समय में अनहेल्दी खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के बीच हर कोई अपनी सेहत का अच्छी तरह से ख्याल नहीं रख पाता है जिसका कारण शरीर के सभी अंगों पर पड़ता है। बच्चों से लेकर युवा आजकल मोबाइल पर ज्यादा समय बिताते है इसकी वजह से आंखों पर नुकसान होता है।
स्क्रीन की रोशनी से आंखों पर बुरा असर पड़ता है आर्टिफिशियल लाइट में रहना, नेचुरल लाइट में न जाना, नींद की कमी होना, स्ट्रेस लेना, सही खानपान न होना, टीवी देखते रहना यह सभी आदतें आंखों को नुकसान पहुंचाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए आज हम आपको कुछ खास आंखों की एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दे रहे है जो रोशनी को बढ़ाते है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये एक्सरसाइज
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आपको आज हम कुछ खास प्रकार की एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो काफी फायदेमंद होती है।
सम्बंधित ख़बरें
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
1- पलकों को झपकाते रहें
आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप इस एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते है। लगातार स्क्रीन पर वक्त बिताने की वजह से आंखों में सूखापन और लालिमा, इचिंग की शिकायत हो जाती है। इससे बचने के लिए आप स्क्रीन से नजर हटाकर 10 से 15 सेकंड के लिए पलके झपकाएं। आपकी आंखों को राहत मिलेगी।
2- फॉलो करें 20-20-20 का रूल
यहां पर आंखों की रोशनी को बढ़ाने और आंखों के हेल्दी जीवन के लिए आप 20-20-20 का रूल फॉलो कर सकते है। ऐसा करने से आपको फायदा मिलता है। इस एक्सरसाइज में हर बीस मिनट के बाद स्क्रीन से नजर हटाकर अपने सामने 20 फीट की दूरी पर रखी हुई किसी चीज को 20 सेकंड तक देखना चाहिए। आंखों को फायदा मिलता है।
3-आंखों की करें राउंड एक्सरसाइज
यहां पर आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए आप आंखों की राउड एक्सरसाइज कर सकते है। दिनभर में 5 से 6 बार अपनी आंखों को एक बिंदु पर टिकाएं और फिर दाएं-बाएं, ऊपर नीचे देखें. इस तरह से आप अपनी आंखों को गोल-गोल घुमाएं। आंखों की थकावट दूर होती है।
4-आंखों के लिए करें त्राटक योग
यहां पर आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को हेल्दी बनाने के लिए आप योग का भी सहारा ले सकते है। योग में ही त्राटक योग रोशनी बढ़ाने से लेकर एकाग्रता यानी कॉन्सनट्रेशन बढ़ाने का काम करता है। इस योग क्रिया को अपनाने के लिए आप एक अंधेरी जगह में मोमबत्ती जलाकर स्टैंड पर रखें. ये इतनी ऊंचाई पर होनी चाहिए कि जब आप बैठें तो ये बिल्कुल आंखों के बराबर की ऊंचाई पर हो. आप मोमबत्ती से एक हाथ की दूरी पर बैठ जाएं और तब तक लगातार लौ को देखें। आपकी आंखें अच्छी होती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
5-आंखों का तनाव ऐसे करें दूर
यहां पर आंखों का तनाव दूर करने के लिए आप इस एक्सरसाइज को जरूर करें। आंखों का स्ट्रेस कम करने के लिए हथेलियों को आपस में रगड़ें और गर्म होने पर पलकों पर रखें. इससे आंखों को गर्माहट मिलेगी और आई मसल्स का स्ट्रेस कम होगा। यहां पर आंखों पर आईसपैक लगाने से भी राहत मिलती है।
