60+ उम्र में फ़िट एंड फ़ाइन रहने के लिए इन बातों की गांठ बांध लें, और बस इनपर अमल करें
आमतौर पर, 60 की उम्र में ज्यादातर लोग हेल्थ प्रॉब्लम्स के चलते बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस उम्र में भी हेल्दी और हैप्पी लाइफ जीते है। इसके लिए लाइफस्टाइल में पॉजिटिव बदलाव करना बेहद जरूरी है।
- Written By: सीमा कुमारी
60+ उम्र में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
Healthy Lifestyle:स्वास्थ्य ही धन है यह कहावत हम बचपन से सुनते आ रहे है। कहने का तात्पर्य है कि हर उम्र के इंसान को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि पहला सुख निरोगी काया। बढ़ती उम्र में तो ये और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि एक उम्र के बाद शरीर कमजोर होने लगता है और उम्र संबंधित बीमारियां बढ़ने लगती हैं।
आमतौर पर, 60 की उम्र में ज्यादातर लोग हेल्थ प्रॉब्लम्स के चलते बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस उम्र में भी हेल्दी और हैप्पी लाइफ जीते है। इसके लिए लाइफस्टाइल में पॉजिटिव बदलाव करना बेहद जरूरी है। तो चलिए जान लेते हैं इस बारे में-
अच्छी नींद लेना है जरूरी
सम्बंधित ख़बरें
Oman Sea Incident: ओमान के पास ईरान की फायरिंग, जहाज पर मौजूद सभी 17 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी…औंधे मुंह गिरा गोल्ड, चेक करें आपके शहर का लेटेस्ट रेट
PM मोदी ने गंगटोक में युवाओं के साथ खेला फुटबॉल, देखें सिक्किम दौरे की खास तस्वीरें
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project: बिना सहारे बन रहा 480 मीटर लंबा ब्रिज, इंजीनियरिंग का नया उदाहरण
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अक्सर बुजुर्गों में रात में नींद आती है। इससे बचना बेहद जरूरी है। रात को रोजाना सोने से करीब आधा घंटा पहले गुनगुना दूध पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। जिसमें एक चुटकी जायफल या फिर हल्दी मिलाना सही रहता है। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत बनी रहती है और हड्डियों को भी मजबूती मिलती है और जोड़ों-मांसपेशियों के दर्द से बचाव होता है।
नियमित रूप से करवाएं हेल्थ चेकअप
एक्सपर्ट्स बताते है कि, 60 के उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हर 6 महीने में फुल बॉडी चेकअप (कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लड शुगर, हार्ट चेकअप) करवाना सही रहता है। इसके अलावा, किसी भी तरह के असामान्य लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
डाइट पर ध्यान देना है सबसे जरूरी
60 की उम्र में हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी है कि डाइट का ध्यान दिया जाए। चीनी और नमक को अपनी डाइट से थोड़ा कम कर दें और हरी सब्जियों से लेकर मौसमी फलों, मेवा, नट्स, अनाज को डाइट में शामिल करें। फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम रिच फूड्स लें, क्योंकि एक एज के बाद मसल्स और हड्डियों को मजबूत रखना चुनौती होता है। वहीं भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।
स्ट्रेस फ्री रहना है जरूरी
बढ़ती उम्र में जरूरी है कि सबसे पहले खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखा जाए, नहीं तो शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगता है, इसलिए स्ट्रेस से दूर रहना जरूरी है और इसका सबसे अच्छा तरीका है कि रोजाना कुछ देर प्रकृति के बीच या फिर किसी शांत जगह पर जाकर मेडिटेशन किया जाए। इसके अलावा अपनी फेवरेट हॉबी को समय दे सकते हैं, जैसे गार्डनिंग करना या संगीत आदि सुनना।
ये भी पढ़ें-ठंड के मौसम में हरी साग-सब्जी से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लेकिन कैसे और किसे ? यहां जानिए
फिजिकल एक्टिविटी करते रहें
जैसा कि,आप जानते हैं कि बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और इसके चलते चोट का जोखिम बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए 60 की उम्र के लोगों को रोजाना एरोबिक एक्सरसाइज जैसे, पैदल चलना, साइकलिंग, तैरना आदि करते रहना चाहिए।
