दिवाली में पटाखों से आंखों का रखें ख्याल (सौ.सोशल मीडिया)
Diwali Safety Tips: दिवाली का त्योहार आने में जहां पर कुछ दिन ही शेष बाकी है वहीं पर इधर त्योहार की रौनक अभी से खुशियां बिखेरने लगी है। दिवाली के लिए लोगों ने साफ-सफाई के बाद घर सजाना शुरु कर दिया है। दिवाली में लक्ष्मी पूजन के बाद लोग दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए पटाखे जलाते है। यहां पर भलें ही पटाखें खुशी देते हैं लेकिन आंखों में इससे निकलने वाला प्रदूषण नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इस स्थिति के लिए आपको स्वास्थ्य विशेषज्ञ द्वारा कुछ टिप्स बता रहे है जो सेहत का ख्याल रखते है।
यहां पर दिवाली में पटाखें जलाने से आपको किसी तरह का नुकसान ना हो इसके लिए आप इन टिप्स को फॉलो करें इससे आपको मदद मिलेगी।
1-पटाखे जलाने के समय आंखों को बचाने के लिए आप सेफ्टी चश्मे या गॉगल्स का इस्तेमाल करें ऐसा हो ताकि आंखें पूरी तरह से ढंक जाए।
2-पटाखे में से कई खतरनाक केमिकल निकलते है जो आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते है ड्राई आंखों को मॉइश्चराइज करने के लिए आप लुब्रिकेंट्स आई ड्रॉप हमेशा अपने पास रखें।
3-आंखें और आपका शरीर सेंसेटिव है तो आप घर को पैक करके रखें ताकि धुएं के संपर्क में आए भी तो नुकसान नहीं पहुंचे। इसके लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर सकते है।
4- दिवाली के मौके पर पटाखे जलाने के दौरान आंखों को बचाकर रखें क्योंकि यह सेंसेटिव होती है इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है।
5-घर से बाहर आने के बाद आंखों को साफ ठंडे पानी से धो लें क्योंकि बाहर धूल या पटाखों के कण मौजूद होते है यह आपके चेहरे पर बैठकर नुकसान पहुंचाते है।
6- पटाखे जलाने से धुआं निकलता हैं अगर यह आपकी आंखों में नजर आता है तो इसे हाथों से रगड़े नहीं। केमिकल आपकी आंखों के गहराई में जा सकता है जिससे आपको अधिक जलन और आंखों से पानी आने की समस्या हो सकती है।
7- अगर आप पटाखे जला रहे है और आंखों में पटाखों से निकले धुंए से जलन या कोई और परेशानी तो बिना देर किए नेत्र विशेषज्ञ को दिखाएं वे सही इलाज करेंगे।