-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Study Revealed About Oral Cancer
ओरल कैंसर को लेकर स्टडी में हुआ खुलासा, मुंह की सफाई बीमारी का खतरा करती हैं कम
- Written By: दीपिका पाल
Oral Cancer- ओरल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए हमारी मुंह की सफाई बहुत जरूरी होती है। इस बात का खुलासा हाल ही में स्टडी के दौरान हुआ है। ओरल कैंसर के खतरे से बचने के लिए मुंह की सफाई जरूरी है।

ओरल कैंसर (सौ.सोशल मीडिया)
Oral Cancer Study: कैंसर की बीमारी व्यक्ति के हर हिस्से को प्रभावित करती जा रही है। ओरल कैंसर या मुंह का कैंसर भी कैंसर के प्रकारों में से एक है। इस ओरल कैंसर के पनपने के कई कारण है तो वहीं पर निदान भी हमारे पास ही मौजूद होता है। ओरल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए हमारी मुंह की सफाई बहुत जरूरी होती है। इस बात का खुलासा हाल ही में स्टडी के दौरान हुआ है कि अगर मुंह की सफाई आप नियमित रूप से करते है ओरल कैंसर का खतरा ज्यादा नहीं पनपता है।
जानिए क्या कहते है हेल्थ एक्सपर्ट
यहां पर ओरल कैंसर के निदान को लेकर डॉ अमित चक्रवर्ती बताते हैं कि, मुंह में जमी गंदगी और बैक्टीरिया न केवल दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि ये लंबे समय तक मौजूद रहें तो यह क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन और सेल डैमेज का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा इस मुंह की सफाई को लेकर कई स्टडी में साबित हो चुका है। जिन लोगों की oral hygiene खराब होती है, इसलिए उन्हें ओरल कैंसर की बीमारी हो जाती है। खासतौर पर जब ये गंदगी तंबाकू, गुटखा या शराब के सेवन से जुड़ जाए, तो खतरा और बढ़ जाता है। इस ओरल कैंसर के खतरे से बचने के लिए मुंह की सफाई अच्छी तरह से करें।
सम्बंधित ख़बरें
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
रोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मुंह की सफाई करने का सही तरीका
दिन में दो बार ब्रश करें: मुंह के कैंसर से बचने के लिए सुबह और रात दोनों समय ब्रश करना ज़रूरी है
माउथवॉश का प्रयोग करें: दिन में एक-दो बार माउथवॉश का इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है।
टंग क्लीनर का इस्तेमाल करें: दांतों के अलावा जीभ की सफाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
डेंटल चेकअप कराते रहें: हर 6 महीने में डेंटिस्ट से सलाह ज़रूर लें।
स्मोकिंग और तंबाकू से दूरी बनाएं: ये सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर हैं।
ये भी पढ़ें- डायबिटीज पर करना हो कंट्रोल, तो अपनी डाइट में जरुर शामिल करें ये 5 सब्जियां
ये लक्षण नजर आए तो हो जाएं सतर्क
यहां पर मुंह में कैंसर कब शुरु हुआ इसकी जानकारी समझ नहीं आती है। मुंह का कैंसर अक्सर धीरे-धीरे विकसित होता है और शुरुआत में इसके लक्षण बहुत सामान्य होते हैं, जैसे छाले, घाव जो नहीं भरते, निगलने में परेशानी, या आवाज में बदलाव। अगर समय रहते इन पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। इस डेली रूटीन का हिस्सा ना समझकर एक निवेश की तरह सोचे इसका लाभ आपको सकारात्मक ही मिलने वाला है।यह आदत न केवल आपकी सांसों को ताज़ा और दांतों को मजबूत बनाएगी, बल्कि आपको उन बीमारियों से भी बचा सकती है, जिनका इलाज बहुत जटिल और दर्दनाक होता है.
Study revealed about oral cancer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMतिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














