-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Some Home Remedies To Cure Blocked Nose
बंद नाक को खोलने के लिए अपनाएं ये कारगर घरेलू उपाय
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दी या जुकाम लगते देर नहीं लगती हैं। जुकाम होता है तो नाक भी बंद हो जाती हैं। नाक बंद होने पर सांस लेने में तो दिक्कत होती ही है, ऐसे में इस बंद नाक को ठीक करने में कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं।

बंद नाक को खोलने के लिए घरेलू उपाय
Healthy Tips: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार आदि होना आम बात होती हैं। सर्दी या जुकाम लगते देर नहीं लगती हैं। जुकाम होता है तो नाक भी बंद हो जाती हैं। नाक बंद होने पर सांस लेने में तो दिक्कत होती ही है, साथ ही इससे असहजता होती है और चैन से उठना-बैठना भी मुश्किल होने लगता हैं। ऐसे में इस बंद नाक को ठीक करने में कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं। आइए जानते है इन घरेलू उपाय के बारे में-
बंद नाक को ठीक करने में कुछ घरेलू उपाय
पिएं हर्बल टी
सम्बंधित ख़बरें
Health Benefits: सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स
Iron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल
World Sjogren’s Day 2026: क्या है स्जोग्रेन सिंड्रोम? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
Hormone Therapy: मेनोपॉज के बाद कितनी फायदेमंद है हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी? जानें इसके फायदे और जोखिम
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अदरक, हल्दी, लौंग या फिर तुलसी वाली हर्बल टी पीने पर भी बंद नाक की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है। इससे श्वसन नली साफ होती है और सांस लेने में हो रही परेशानी से भी राहत मिलती है। गर्म-गर्म हर्बल टी दिन में 2 से 3 बार पी जा सकती है।
हल्दी वाला दूध का सेवन
सर्दी-जुकाम और बंद नाक में गर्म हल्दी वाला दूध पीना भी बेहद फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इस समस्या से राहत दिलाते हैं। दूध में हल्दी के साथ अदरक भी मिला लें तो इसके गुण और बढ़ जाते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
मसालेदार खाना
बंद नाक खोलने के लिए तीखी चीजें जैसे मिर्च, लहसुन और अदरक का सेवन करें। इससे नाक खुलने में मदद मिलती है। खाने की इन चीजों में गर्माहट होती है जिससे नाक खुलने में मदद मिलती है।
भाप लें
बंद नाक को खोलने के लिए भाप ली जा सकती है। भाप लेने के लिए अगर आपके पास स्टीमर ना हो तो किसी बर्तन में गर्म पानी डालें और इसके सामने झुककर सिर पर तौलिया रख लें। इससे बंद नाक खुलने में मदद मिलती है। इस भाप वाले पानी का असर बढ़ाने के लिए कोई एसेंशियल ऑयल भी उसमें डाला जा सकता है।
नारियल या सरसों का तेल
नारियल का तेल भी बंद नाक को खोलने का झटपट उपाय है। इसके लिए अपनी उंगली में नारियल का तेल लगाकर नाक के अंदर डालें और गहरी सांस लें। बंद नाक खुल जाएगी।
शहद और काली मिर्च का सेवन
बंद नाक की समस्या से राहत दिलाने में शहद और काली मिर्च का सेवन भी कारगर घरेलू नुस्खा है। इसके लिए दो चम्मच शहद में दो चुटकी काली मिर्च का पाउडर डालकर खा लें। जल्द आराम मिलेगा।
Some home remedies to cure blocked nose
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
Jul 23, 2026 | 10:50 PM‘जन नायगन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक
Jul 23, 2026 | 10:50 PM1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PMछात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
Jul 23, 2026 | 10:42 PMMaruti Brezza Facelift ने लॉन्च से पहले मचाया धमाल, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
Jul 23, 2026 | 10:37 PMमहाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
Jul 23, 2026 | 10:24 PMछात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
Jul 23, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM














