सर्दी में बार-बार आने वाली खांसी हो सकती है इन बीमारियों का अलर्ट, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय
Winter Cough Causes: सर्दियों में खांसी बढ़ने का कारण हीटर होता है जिससे हम ठंड से बचाव करते है। इससे ठंड से तो बच जाते है लेकिन हीटर और सूखी हवा गले और नाक के रास्तों को सुखा देती है।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दी में खांसी की समस्या (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Cough Problems: सर्दी का मौसम चल रहा है इस मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी के मामले बढ़ जाते है। भले ही यह आम समस्या है लेकिन बार-बार आने वाली खांसी कई बीमारियों के होने का संकेत दे सकती है। खांसी होने के साथ सीने में दर्द और बलगम की शिकायत भी होती है। अगर यह सामान्य खांसी है तो ठीक है लेकिन सामान्य नहीं होने पर हमें इसके बचाव करना चाहिए। सर्दियों में खांसी बढ़ने का कारण हीटर होता है जिससे हम ठंड से बचाव करते है। इससे ठंड से तो बच जाते है लेकिन हीटर और सूखी हवा गले और नाक के रास्तों को सुखा देती है। यहां पर हल्की सी खुजली भी खांसी में बदल जाती है। इसके अलावा सर्दियों की ड्राई हवा की वजह से खांसी की समस्या बढ़ती है।
ये समस्याएं बढ़ा देती है खांसी
सर्दियों में खांसी बढ़ने का कारण स्वास्थ्य की कई समस्याएं होती है।
1- जो लोग क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस की समस्या से जूझ रहे है उन्हें खांसी की समस्या देखने के लिए मिलती है। यह एयरवेज में सूजन पैदा करता है।
2- अस्थमा होने की वजह से खांसी की समस्या हो सकती है। ठंडी हवा और धूल से आसानी से बढ़ जाता है, जिससे सीजन भर सूखी खांसी रह सकती है।
3-धूल, फफूंद, पराग आदि ठंडी और सूखी हवा के साथ आसानी से उड़ते हैं जो खांसी की समस्या को बढ़ाने का काम करते है।
4-फ्लू और निमोनिया की समस्या वाले लोगों को खांसी की समस्या हो सकती है।
5-नाक का म्यूकस रातभर गले में आकर जमा हो जाता है और सुबह खांसी बढ़ा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
क्या होते हैं खांसी के गंभीर लक्षण
खांसी की समस्या सामान्य होती है लेकिन कई बार इसके लक्षण गंभीर हो जाते है।
हरा या पीला बलगम
घरघराहट
बुखार
सांस लेने में दिक्कत
अत्यधिक थकान
बिना वजह वजन कम होना
ये भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीजों से लेकर महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है गोमुखासन, जानिए इसे करने का तरीका
जानिए खांसी की समस्या से कैसे करें बचाव
यहां पर खांसी की समस्या से बचाव के लिए आपको कुछ उपाय अपनाना चाहिए।
1- खांसी की समस्या से बचाव रखने के लिए आपको पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए। पानी पीने से हाइड्रेशन म्यूकस को पतला करता है और गले की जलन कम करता है।
2-खांसी पर राहत पाने के लिए नमक वाले पानी के गरारे करना चाहिए। गले को आराम मिलता है और खांसी में राहत मिलती है।
3-खांसी की समस्या पर राहत पाने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करना चाहिए। कमरे में नमी बढ़ाकर सांस लेने में आसानी होती है। इसके लिए यूकेलिप्टस या पुदीने के इसेंसियल ऑयल भी डाल सकते हैं।
4- सर्दी में अक्सर गर्म भाप लेने की सलाह दी जाती है। यह गर्म भाप म्यूकस को पतला करता है और खांसी कम होती है।
